उत्तरकाशी के आराकोट स्वास्थ्य केंद्र की पुरानी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 75 वर्षीय सेवानिवृत्त महिला की मौत; हिमाचल से भी बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, उत्तरकाशी, 29 सितंबर 2026 (Fire in Health Centre-Old Woman Dies)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) जनपद के मोरी (Mori) तहसील क्षेत्र के आराकोट (Arakot) स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Centre) की पुरानी आवासीय बिल्डिंग में देर रात भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 75 वर्षीय पार्वती जैन (Parvati Jain) की मौत हो गई। पार्वती जैन इसी स्वास्थ्य केंद्र से सेवानिवृत्त हुई थीं और सेवानिवृत्ति के बाद भी पुराने आवासीय भवन में रह रही थीं।

Fire in Health Centre-Old Woman Dies उत्तराखंड (मोरी) और हिमाचल (रोहड़ू) की फायर ब्रिगेड आग बुझाती हुई। - Dainik Bhaskarजनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र (District Emergency Operation Centre), उत्तरकाशी की 29 सितंबर की सुबह 7:30 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, आग रात लगभग 12:58 बजे लगी। आग इतनी भीषण थी कि उत्तराखंड के साथ हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू (Rohru) से भी फायर सर्विस की टीम बुलानी पड़ी।

देर रात पुराने आवासीय भवन में भड़की आग

रिपोर्ट के अनुसार, आराकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित पुराने आवासीय भवन से देर रात अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने भवन को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर सर्विस को भी बुलाया गया।

आग की विकरालता को देखते हुए स्थानीय फायर सर्विस के साथ हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से भी फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। दोनों राज्यों की टीमों ने संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल : बड़े धमाके के साथ विद्यालय परिसर में घर की छत पर गिरा विशाल पेड़, कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग पर भी पेड़ गिरने से दो घंटे से अधिक समय तक वाहनों की आवाजाही रही ठप

स्वास्थ्य केंद्र से ही सेवानिवृत्त हुई थीं पार्वती जैन

आग में जान गंवाने वाली महिला की पहचान आराकोट निवासी पार्वती जैन (75) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से देहरादून (Dehradun) की रहने वाली थीं और इसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सेवानिवृत्त हुई थीं। सेवानिवृत्ति के बाद वह पुराने आवासीय परिसर में अकेली रह रही थीं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जिस कमरे में महिला रह रही थीं, वहां बिजली की आपूर्ति बंद थी। क्षेत्र में अत्यधिक ठंड होने के कारण कमरे में आग जलाए जाने की बात सामने आई है। इसी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। मृतका के शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आग लगने के कारणों के साथ ही भवन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। इस घटना में पार्वती जैन की मौत के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल की बेटी सोनाक्षी सिंह तोमर बनीं किन्नौर की उपायुक्त, हिमाचल सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Fire in Health Centre-Old Woman Dies) :

Fire in Health Centre-Old Woman Dies, Uttarkashi News, Uttarakhand News, Arakot News, Mori News, Community Health Centre Fire, Arakot CHC Fire, Uttarkashi Fire News, Uttarakhand Fire Accident, Parvati Jain Death, Retired Health Worker Death, Rohru Fire Brigade, Himachal Fire Brigade, Uttarkashi Latest News, Arakot Fire Incident, Uttarakhand Breaking News, #UttarakhandNews #UttarkashiNews #Arakot #Mori #FireNews #UttarakhandFire #HimachalPradesh #Rohru #Uttarkashi #LatestNews

Leave a Reply