नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जून 2023। (Death just after wedding anniversary) नगर में एक बुजुर्ग दंपति ने रात्रि में शादी की वर्षगांठ मनाई, लेकिन सुबह बुजुर्ग नहीं उठे। उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस बुजुर्ग के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है। चिकित्सकों ने मृतक के परिजनों के बताए अनुसार मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के फरीदाबाद निवासी 60 वर्षीय कन्हैया लाल अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ नैनीताल अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए आये थे। दिन में नैनीताल घूमने के बाद बीती रात्रि उन्होंने शादी की सालगिरह मनाई और खाना खाने के बाद सो गए। सुबह पत्नी जागी तो कन्हैया लाल को बिस्तर पर बेसुध पाया।
इस पर परिजन और होटल के कर्मचारी उन्हें बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. नेहल ने परिजनों के आधार पर बताया कि कन्हैया हृदय रोग से पीड़ित थे। प्रथमदृष्टया भी मृत्यु का कारण हृदयघात लग रहा है। वहीं सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने पर मृत्यु के सही कारणों का पता चल पाएगा। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- मसूरी के ऐतिहासिक ‘भूतिया’ होटल में 14 मार्च को क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी, जानें किससे होगी, कौन आ सकते हैं…
- नैनीताल : छह दिन से लापता एक होटल कर्मी का शव नाले में मिला, एक अन्य होटल कर्मी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु
- गैस आपूर्ति संकट की आशंका के बीच उत्तराखंड सरकार की अनूठी तैयारी, जरूरत पड़ने पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को जलावन लकड़ी उपलब्ध कराने की योजना
- रुड़की : सहपाठी से उसकी मर्जी के विरुद्ध विवाह की जिद पर अड़ा एक छात्र, पुलिस तक पहुंचा मामला, शिक्षण संस्थान और प्रशासन हैरान
- कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोकी गई, घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के लिए ईएसएमए लागू
- महिलाओं को महत्व : पहचान छिपाकर विवाह व सहवासी संबंधों पर कड़े प्रावधान, यूसीसी संशोधन और ‘देवभूमि परिवार’ विधेयक सदन में पेश
- नैनीताल की सड़कों की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, पैराफिट–क्रैश बैरियर ठीक करने और मलबा हटाने के आदेश
- आधुनिक जीवनशैली में बढ़ रहा मोटापा, उत्तराखंड के बच्चों में बढ़ी मोटापे की दर, जानें मोटापा मापने का तरीका, कारण और बचाव का 5-2-1-0 मंत्र
- बनभूलपुरा कांड के मुख्य आरोपित अब्दुल मलिक के जमानत प्रार्थना पत्र पर हाईकोर्ट से नई अपडेट…
- रामपुर तिराहा कांड में 30 वर्ष बाद जगी न्याय की उम्मीद, उच्च न्यायालय में सुनवाई पूरी, निर्णय सुरक्षित
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
