नवीन समाचार, चमोली, 7 जून 2023। (muslim yuvak) उत्तरकाशी के पुरोला में दो युवकों द्वारा एक नाबालिग को भगाने के मामले पर जबर्दस्त आक्रोश देखाा जा रहा है। इस मामले में मुस्लिम व्यवसायियों को को उनके प्रतिष्ठान छोड़कर जाने की धमकियां दी गई हैं। वहीं ऐसा ही एक और मामला चमोली जिले के गौचर से भी सामने आ गया है।
यहां भी मुस्लिम समुदाय के दो लड़कों ने नाबालिग लड़की को भगाने का प्रयास किया है। दिलचस्प बात यह भी है कि जिस युवक के साथ नाबालिग लड़की के संबंध थे, उसकी 8 महीने पहले ही शादी हुई है। दोनों आरोपित यूपी के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार 6 जून को दो मुस्लिम युवकों ने एक नाबालिग को भगाने का प्रयास किया। इस मामले में आज बुधवार को लड़की के पिता ने गौचर पुलिस चौकी में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान यूपी के मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के रहने वाले 26 वर्षीय गुलजार मलिक उर्फ नितिन और 21 वर्षीय असलम के रूप में हुई है।
आरोप है कि ये दोनों युवक गौचर बाजार में एक लड़की के साथ घूम रहे थे। उन्हें देखकर स्थानीय लोगों को कुछ शक हुआ। जैसे ही लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो एक युवक और लड़की फरार हो गए। इस दौरान दूसरा युवक लोगों के हाथ आ गया। उसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गौचर पुलिस चौकी पर हंगामा किया और युवकों पर कार्रवाई करने की मांग की। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- Breaking News : नैनीताल के डीएफओ कार्यालय में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक
- बिंदुखत्ता में अजीम खान पर हिन्दू युवती के घर में अमित बिष्ट के नाम से रहने का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा;पुलिस जांच में जुटी
- कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार में लगी आग, दोनों ने भागकर बचाई जान; 90 प्रतिशत से अधिक जली गाड़ी
- 2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस की बढ़ी चुनौती: दो दर्जन से अधिक सीटों पर पुराने बड़े चेहरे नहीं, नए चेहरे देने की मजबूरी, कई जगह पिछली बड़ी हार का भी दबाव
- कैंची धाम में बाबा जी के प्रसाद के लड्डू भी अधोमानक? खाद्य प्रतिष्ठानों के सघन निरीक्षण के बाद 10 को नोटिस; बेसन के लड्डू और चायपत्ती के नमूने लिए
- हाईकोर्ट समाचार : मुख्य न्यायाधीश कल होंगे सेवानिवृत्त, बीसीआई के सदस्य और उत्तराखंड बार काउंसिल ऑफ के नए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचित, साथ ही उपनल कर्मचारियों की अवमानना याचिका सहित अन्य न्यायालयी समाचार
- वन्य प्राणी सप्ताह के अंतिम दिन फेस पेंटिंग और पुरस्कार वितरण, जानें सभी विजेताओं की पूरी सूची
- नैनीताल में खाद्य सुरक्षा मामलों में बड़ी कार्रवाई, 22 प्रतिष्ठानों पर 3.70 लाख रुपये का अर्थदंड; मिठाई से लेकर खोया, दूध और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों में मिलीं खामियां
- लालकुआं में लगभग 65.40 लाख रुपये की 218 ग्राम स्मैक के साथ ट्रक चालक और दर्जी गिरफ्तार, कार भी बरामद
- कुमाऊं विवि के प्रो. साहू लगातार सातवीं बार विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल, डॉ. विजय कुमार को नई जिम्मेदारी व सरस्वती विहार को सफलता,
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
