नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जून 2023। (Health facilities in District Hospital)जिला मुख्यालय स्थित बीड़ी पांडे जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा एक बार पुनः चर्चा में है। कई बार उच्च न्यायालय के लगातार चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को संज्ञान में लेने के बावजूद चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं की कमी लगातार नुमाया होती रहती है। गत दिवस एक चिकित्सा कर्मी की माता के उपचार में भी यहां की स्थितियों की पोल खुली।
ऐसी स्थितियों के बीच उच्च न्यायालय में जिला चिकित्सालय की चिकित्सा सुविधाओं की कमी पर मल्लीताल निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक साह की याचिका चल रही है। उच्च न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर विकास बहुगुणा को भेजकर भी जिला चिकित्सालय की सुविधाओं की जांच की थी। वहीं याचिका की सुनवाई से ठीक पहले प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने भी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और उच्च न्यायालय में पेश होकर जिला चिकित्सालय पर अपनी 11 पेज की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
वहीं सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने टिप्पणी की कि नैनीताल के अस्पताल की तुलना दिल्ली या हल्द्वानी से न करें। क्योंकि यह ग्रामीण क्षेत्र का एकमात्र जिला चिकित्सालय है। जिला चिकित्सालय रेफरल सेंटर बन कर रह गया है, जबकि हर मरीज हायर सेंटर जाने की स्थिति में नहीं होता है। यहां प्राथमिक उपचार की सुविधाएं होनी आवश्यक हैं।
खंडपीठ ने स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार को कोर्ट कमिश्नर विकास बहुगुणा की स्वास्थ्य सेवाओं तथा चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों की कमी से संबंधित रिपोर्ट पर कार्रवाई करने, जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति करने तथा उच्च न्यायालय की डिस्पेंसरी को अपराह्न दो बजे की जगह शाम 4 बजे तक खोलने को कहा। स्वास्थ्य सचिव ने इन सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय से एक महीने का समय मांगा। खंडपीठ ने इस पर सरकार को एक महीने का समय देते हुए इस याचिका की सुनवाई के लिए 6 जुलाई की तिथि तय कर दी है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- हरिद्वार के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला सहित तीन लोग गिरफ्तार; स्थानीय युवकों को बनाते थे निशाना, महिलाओं की उम्र के आधार पर तय की जाती थी डील…
- हरक सिंह रावत के वैवाहिक संबंधों पर विवाद गहराया, सोनिया आनंद ने बताया था स्वयं को पत्नी, दीप्ति रावत ने जताई आपत्ति…. पुराना है हरक का संबंधों का इतिहास
- नैनीताल : खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर 12 नमूने जांच के लिए भेजे, अवैध निर्माण, पेड़ों के कटान और जलस्रोत के दोहन का मामला एनजीटी पहुंचा, राज्य स्थापना दिवस के तय कार्यक्रम, वर्षा को पीएचडी व भोजनमाताओं की हड़ताल तय।।
- हल्द्वानी : टांडा जंगल में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, वीडीओ सौरभ बिष्ट समेत दो की मौत; दो घायल
- मंत्री के पति की याचिका पर फैसला सुरक्षित, पाइंस श्मशान घाट तक दो माह में सड़क बनाने के निर्देश, साथ ही ज्वालापुर, तकनीकी विश्वविद्यालय, उत्तराखंड के मूल निवासी एससी अभ्यर्थी के आरक्षण व धनतेरस पर अवकाश की मांग आदि के समाचार
- बद्रीनाथ में क्यों नहीं बजाया जाता शंख? सामने आई धार्मिक मान्यता, मंत्री के बयान के बाद फिर चर्चा में आया मामला
- कौन हैं राहुल गांधी के साथ चर्चा में आईं उत्तराखंड की नेहा बोरा? जिनके ‘ब्राह्मणवाद’ से संबंधित बयान पर मचा है सियासी घमासान, INDI-A में भी दरार ! परिवार भाजपाई!
- नाम के पहले अक्षर से जानें किसी का भी भविष्य…
- देहरादून में 15 वर्षीय किशोर पर छह वर्षीय बच्ची से अश्लील वीडियो दिखाने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप, संरक्षण में भेजा
- खुली लोअर माल रोड, मिसाल बनीं हल्द्वानी की प्रीति, तबला वादन कार्यशाला, भाजपा नैनीताल की संगठनात्मक बैठक व उच्च न्यायालय के आज के सभी समाचार
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

