नवीन समाचार, किच्छा, 28 मई 2023। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद की किच्छा पुलिस ने इसी सप्ताह खुर्पिया गांव में मौसमी लाल नाम के व्यक्ति पर अज्ञात लोगों ने दो तमंचों से गोली चलाई थी। इनमें से एक गोली मौसमी लाल के सीने के आर-पार निकल गयी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पहले लोग इस घटना को आपसी रंजिश से जोड़ रहे थे। लेकिन अब किच्छा पुलिस ने इस मामलो का सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया है कि मौसमी लाल की पत्नी ने ही अपने प्रेमी की मदद से 80 हजार रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया था। यह भी पढ़ें : बड़ी दुर्घटना: कार के खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत, मृतकों में 4 महिलाएं…
पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विगत 23 मई को किच्छा के खुर्पिया गांव निवासी मौसमी लाल की हत्या की कोशिश में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए थे। इस घटना में मौसमी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। गोली उसके सीने के आर-पार निकल गई थी। यह भी पढ़ें : बड़ी दुर्घटना: कार के खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत, मृतकों में 4 महिलाएं…
मौसमी लाल के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की तो जांच में चौंकाने वाले तथ्य हाथ लगे। खासकर मौसमी की पत्नी चंदा की इस पूरे मामले में भूमिका संदिग्ध लगी। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो वह पुलिस को गुमराह करने लगी। लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गई और उसने पूरी घटना से पर्दा उठा दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसका गांव के ही जितेंद्र कुमार से सात साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका पति दोनों के प्यार में बाधक बन रहा था। यह भी पढ़ें : सेवानिवृत्त अधिकारी की संदिग्ध मौत, बेटे ने अपनी पत्नी पर लगाया ससुर की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी…
इसलिए उसने प्रेमी के साथ पति को हटाने की योजना बनाई और प्रेम के जूनून में उसने अपने प्रेमी को सुपारी की रकम अदा करने के लिए अपना एटीएम कार्ड सौंप दिया। प्रेमी जितेन्द्र ने बंडिया निवासी युवराज एवं अभय ठाकुर से 80,000 रुपये मौसमी लाल की हत्या का सौदा तय किया। यह भी पढ़ें : व्यापार मंडल ने पर्यटन से संबंधित शुक्रवार को हुई बैठक पर उठाए सवाल…
पूर्व निर्धारित साजिश के तहत चंदा अपने पति को 23 मई की रात को टहलने के बहाने घर से बाहर ले गई। इस दौरान उसने अंधेरे में घात लगाए बदमाशों को टार्च से इशारा करके मौके पर बुलाया। इस पर युवराज एवं अभय दोनों ने मौसमी लाल पर दो तमंचों से गोली चलाई। अभय द्वारा चलाई गोली चूक गई जबकि युवराज की गोली मौसमी लाल के सीने के आर-पार निकल गयी। गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें : पत्रकार जगमोहन रौतेला की पत्नी का निधन, रुला देगी आखिरी पोस्ट और आखिरी वक्त में देहदान का जज़्बा…
पुलिस ने इस मामले में प्रेमी-प्रेमिका यानी चंदा व जितेंद्र के साथ ही दोनों भाड़े के हत्यारों अभय व युवराज को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से दो तमंचे भी बरामद किये गये हैं। चारों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। उधर बताया गया है कि अब मौसमी लाल की हालत पहले से बेहतर है। उसके शरीर पर बने गोली के घाव पर मरहमपट्टी की गई है। घाव भरने में अभी कुछ दिन और लगेंगे। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। (patni ne supari dekar premi se pati par chalai goli)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।