पड़ोस की नाबालिग किशोरी को युवक के साथ कमरे में बंद कर गयी महिला, पिता पहुंचा तो युवक निर्वस्त्र मिला…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रुद्रपुर, 15 जून, 2024 (Woman locked Minor Girl with Youth-found naked)। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में एक महिला के द्वारा पड़ोस की एक नाबालिग किशोरी को एक युवक के साथ कमरे में गलत इरादे से बंद करने की घटना सामने आयी है। जब किशोरी के पिता अपनी बेटी को ढूंढते हुए महिला के घर पहुंचे तो अंदर युवक कमरे में निर्वस्त्र मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला और युवक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Woman locked Minor Girl with Youth-found naked, Nabalig se chhedchhadप्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद मुख्यालय में एक महिला ने पड़ोस के एक युवक और पड़ोस की एक नाबालिग लड़की को कमरे में बंद कर ताला लगा दिया और खुद नलकूप पर नहाने चली गई। इधर जब नाबालिग किशोरी का पिता घर पहुंचा तो बेटी घर पर नहीं मिली। बेटी के बारे में पूछने पर पता चला कि बेटी पड़ोस में महिला के घर गई है।

इसके बाद पिता नाबालिग बेटी को लेने महिला के घर पहुंचे। वहां पता चला कि बेटी कमरे में बंद है और बाहर से महिला ने ताला लगाया है। पिता ने खिड़की से कमरे में झांककर देखा तो पिता भौंचक रह गए। कमरे में नाबालिग बेटी के अलावा पड़ोस का युवक नग्न अवस्था में दिखा। इसी बीच महिला भी मौके पर अपने घर पहुंच गई। इसके बाद कमरे का ताला खोला गया। पिता तुरंत बेटी को अपने घर ले गया।

महिला व युवक के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज (Woman locked Minor Girl with Youth-found naked)

और कुछ देर बाद नाबालिग के परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपकर महिला और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर युवक और महिला के विरुद्ध पॉस्को अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। (Woman locked Minor Girl with Youth-found naked)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Woman locked Minor Girl with Youth-found naked, Woman, Mahila, Minor girl, Nabalig, Neighbourhood, Young man, Found Naked, Naked, Rudrapur)

Leave a Reply