नवीन समाचार, नैनीताल, 25 अगस्त 2024 (Betalghat-72-year old Man Raped 2-year-old Girl)। देश में अचानक जैसे महिला अपराधों की बाढ़ आ गयी है। इसी कड़ी में अब नैनीताल जनपद के थाना बेतालघाट क्षेत्र में 2 वर्षीय अबोध बच्ची पर एक 72 वर्षीय बुजुर्ग हवशी के द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने की घटना सामने आयी है। बच्ची को लहूलुहान अवस्था में चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में अभियोग दर्ज कर लिया है और आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
बच्ची दादी के पीछे-पीछे जा रही थी (Betalghat-72-year old Man Raped 2-year-old Girl)
बेतालघाट पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है। यहां एक गांव की 2 वर्षीय अबोध बच्ची की दादी घर के पास ही खेतों की ओर जा रही थी तो बच्ची भी दादी के पीछे-पीछे निकली। इस दौरान घर के पास ही पड़ोस में रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग बिशन राम ने बच्ची को दबोच लिया और बच्ची से बलात्कार करने लगा।
बच्ची के नाजुक अंगों से खून बह रहा था (Betalghat-72-year old Man Raped 2-year-old Girl)
बताया गया है कि बच्ची के चीखने की आवाज आसपास मौजूद लोगों ने सुन ली और घटना को होते देख लिया। बच्ची के नाजुक अंगों से खून बह रहा था। परिजन उसे इसी अवस्था में स्थानीय चिकित्सालय ले गये और बेतालघाट पुलिस को सूचना दी गयी।

बेतालघाट के थाना प्रभारी अनीस अहमद ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही आरोपित को हिरासत में ले लिया और रात्रि में ही उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 65/2 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। बच्ची का मेडिकल भी करा लिया गया है। मामले की विवेचना महिला उप निरीक्षक प्रेमा कोरंगा को सोंपी गयी है। आरोपित को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि के लिये मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। (Betalghat-72-year old Man Raped 2-year-old Girl)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Betalghat-72-year old Man Raped 2-year-old Girl, 72-year Man raped a 2-year-old girl in Nainital, Nainital News, Betalghat News, Crime News, Rape with 2-year-old girl in Betalghat, Betalghat. Nainital, 72-year old Man raped, Dushkarm, Balatkar, Disgusting act,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You must be logged in to post a comment.