भीमताल में पर्यटकों के द्वारा महिला साथी की हत्या की आशंका, झील में तैरता मिला युवती का शव

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 7 जून 2025 (Body of Young Lady FoundFloating in Bhimtal Lake) नैनीताल जनपद की पर्यटन नगरी भीमताल में शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब झील में एक अज्ञात युवती का शव तैरता मिला। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की आयु लगभग 25 से 26 वर्ष के बीच आंकी जा रही है तथा वह धर्म से हिंदू एवं बाहरी लग रही है।

Screenshot 2025 06 07 10 02 38 74 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों व काम पर जा रहे राहगीरों ने झील में शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और झील से शव निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

पर्यटकों के द्वारा महिला साथी की हत्या की आशंका (Body of Young Lady FoundFloating in Bhimtal Lake)

भीमताल के थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास आरंभ कर दिए हैं तथा आसपास के थानों को भी इस संबंध में सूचित किया गया है। पुलिस के अनुसार मृतका का पहनावा व अन्य आधारों पर वह हिंदू एवं स्थानीय नहीं वरन बाहरी प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर किसी तरह के चोट आदि के निशान नजर नहीं आ रहे हैं। शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि शुक्रवार को यूपी के दो पर्यटक भीमताल घूमने पहुंचे थे।

बताया गया कि 2 पुरुष व 1 महिला पर्यटकों ने तल्लीताल क्षेत्र के एक होटल में कमरा लिया था। देर रात करीब दो बजे दोनों होटल से बाहर घूमने निकले। दोनों भीमताल-हल्द्वानी मार्ग और बाद में डांठ मार्ग की ओर टहलते देखे गए। इसके कुछ समय बाद होटल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में केवल युवक को लौटते देखा गया, जबकि महिला नहीं दिखाई दी।

संबंधित युवक पर शक होने के चलते पड़ताल शुरू की तो पता चला कि पर्यटक तड़के बगैर चैक आउट होटल से निकल गया। जबकि होटल का कमरा लॉक मिला। एसओ मिश्रा ने बताया कि फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है और आसपास के होटलों व क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Body of Young Lady FoundFloating in Bhimtal Lake, Nainital News, Bhimtal News, Doobkar Maut, Jheel men Shav, Bhimtal Lake, Dead Body Found, Young Woman Dead, Bhimtal Crime, Uttarakhand News, Nainital District, Unidentified Woman, Woman Body in Lake, Bhimtal Police, Gagandeep Singh, Mystery Death, Woman Found Dead, Bhimtal Sensation, Tourism City Bhimtal, Uttarakhand Crime News, Nainital Latest News, Bhimtal Lake Death, Police Investigation Bhimtal, Uttarakhand Mystery Death, The body of a young woman found floating in Bhimtal lake,)