नैनी झील में कूदा व्यक्ति, कृष्णापुर में सड़क निर्माण की मांग को बाइक रेंटल संगठन का समर्थन और नैनीताल में रात 10 बजे तक ई-रिक्शों के संचालन की मांग

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें
 

नैना देवी मंदिर के पीछे नैनी झील में कूदा व्यक्ति, नाव चालक ने बचाया

नवीन समाचार, नैनीताल, 15 अक्टूबर 2026 (Man Jumped into Naini Lake-Road Demand)। नैनीताल (Nainital) के मल्लीताल स्थित मां नयना देवी मंदिर (Maa Naina Devi Temple) के ठीक पीछे गुरुवार को एक व्यक्ति नैनी झील (Naini Lake) में कूद गया। ठंडी सड़क की ओर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर नाव चालक प्रदीप कुमार की नजर झील में डूब रहे व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ में व्यक्ति ने बीमारी से परेशान होकर झील में कूदने की बात बताई। पुलिस ने उसे समझाया और उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। इसके बाद व्यक्ति को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Man Jumped into Naini Lake-Road Demandइस दौरान नाव चालक प्रदीप कुमार की तत्परता से व्यक्ति की जान बच गई।

कृष्णापुर में सड़क निर्माण की मांग को बाइक रेंटल संगठन का समर्थन, धरना जारी

नैनीताल के कृष्णापुर (Krishnapur) क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का धरना लगातार जारी है। अब बाइक किराया संगठन (Bike Rental Association) नैनीताल ने भी क्षेत्रवासियों की मांग का समर्थन किया है। संगठन के सदस्यों ने धरना स्थल पर पहुंचकर सड़क की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संगठन के सदस्यों ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र की बुनियादी आवश्यकता है। सड़क सुविधा के अभाव में स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और रोगियों के आवागमन में सड़क की समस्या कठिनाई पैदा करती है।

संगठन ने संबंधित अधिकारियों से कृष्णापुर में सड़क निर्माण की मांग पर शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया। धरना स्थल पर बाइक रेंटल संगठन के अध्यक्ष संजय सिरोही, युसूफ खान, कमल किशोर, ईश्वर कुमार, दिनेश गोस्वामी, मोहम्मद शानिब, ऐमन, सोनू, मोनू, गुड्डू, आरिश और तारीख खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

नैनीताल में रात 10 बजे तक ई-रिक्शों के संचालन की मांग, जनहित संस्था ने पालिका के प्रभारी अधिकारी से की वार्ता

नैनीताल की जनहित संस्था (Janhit Sanstha) ने नगर पालिका परिषद नैनीताल (Nainital Municipal Council) से मालरोड पर ई-रिक्शों के संचालन की अवधि बढ़ाने और आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों का समाधान करने की मांग की है। संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी अधिशासी अधिकारी दीपक बबोला से मुलाकात कर इस संबंध में पूर्व में भेजे गये अनुरोध पत्र के आधार पर चर्चा की। अधिकारी ने संस्था को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट और दिव्या साह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधियों ने कहा कि मालरोड पर ई-रिक्शों के संचालन की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद इनके पूरी तरह बंद हो जाने से तल्लीताल से मल्लीताल आने-जाने वाले लोगों को असुविधा होती है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में निकली भव्य राम बारात, रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, शारदा संघ में चित्रकला प्रदर्शनी, नैनीताल जनपद 40 में से 36 मदों में ‘ए’ श्रेणी में, विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

संस्था ने स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ई-रिक्शों का संचालन रात कम से कम 10 से 10.30 बजे तक जारी रखने की मांग की। प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि मालरोड खुलने के बाद आवश्यक कार्यों से आने-जाने वाले लोगों और बीमार व्यक्तियों को चिकित्सालय पहुंचाने में परेशानी होती है। ऐसे में ई-रिक्शों की सुविधा लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है।

प्रभारी अधिशासी अधिकारी दीपक गोस्वामी ने प्रतिनिधिमंडल को इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई करने और संस्था को आगे की स्थिति से अवगत कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संस्था के महासचिव महेश आर्य, ममता साह और भुवन कुमार भी शामिल रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शारदा संघ की बाल चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत, अंतरविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता, DM रयाल के एक वर्ष में 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण और कुमाऊं विवि में प्रो. तिवारी सहित को नई जिम्मेदारियों पर मिल रहीं बधाइयाँ
Tags (Man Jumped into Naini Lake-Road Demand) :

Man Jumped into Naini Lake-Road Demand, Nainital News, Naini Lake, Naina Devi Temple, Boatman Saves Man, Nainital Police, Krishnapur Road Construction, Bike Rental Association Nainital, Nainital Road Problems, Janhit Sanstha Nainital, E Rickshaw Nainital, Mall Road Traffic, Nainital Municipal Council, Uttarakhand News, Nainital Local News, Nainital City Updates,  #NainitalNews #NainiLake #Krishnapur #NainitalTraffic #UttarakhandNews

Leave a Reply