लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
नाटक और लोकनृत्यों ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की गीत प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद हरिशंकर परसाई की प्रसिद्ध कहानी पर आधारित नाटक ‘मातादीन चाँद पर’ का मंचन किया गया। विद्यार्थियों ने पिता के त्याग को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को भावुक किया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य प्रस्तुत किये गये। फैशन शो के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों की जनजातियों की वेशभूषा प्रदर्शित की गई। विद्यालय के बैंड, ‘इंडिया प्राइड अलाइव’, ‘फेस ऑफ’ और ‘डांस (ईस्ट मीट्स वेस्ट)’ जैसी प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। प्री-प्राइमरी के नन्हे विद्यार्थियों ने ‘द इनविजिबल थ्रेड’ नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की।
मेधावी विद्यार्थियों और हाउसों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को ऑलराउंडर अवार्ड, मोस्ट पॉपुलर अवार्ड और मोस्ट रेगुलर अवार्ड प्रदान किये गये। विभिन्न हाउसों को भी अलग-अलग श्रेणियों में ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि इंदु कुमार पांडे ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थी जीवन के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया।
कार्यक्रम का संचालन आयुष्मान पचोलिया और नैना कुंजवाल ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक सुनीता त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्या कविता सनवाल, अतिथिगण, शिक्षक, अभिभावक और विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
हल्द्वानी की मेनका व्यास बनीं ‘डांडिया क्वीन’, कल्पना करायत उपविजेता

नगर के बास्केटबॉल मैदान में लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित ‘हैप्पी होम डांडिया क्वीन’ प्रतियोगिता में हल्द्वानी की मेनका व्यास ने डांडिया क्वीन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कल्पना करायत और मीनाक्षी आर्य ने भी जीते पुरस्कार
प्रतियोगिता में भीमताल की कल्पना करायत उपविजेता और नैनीताल की मीनाक्षी आर्य तृतीय स्थान पर रहीं। वैभव साह और निशा की जोड़ी को सर्वश्रेष्ठ युगल का पुरस्कार दिया गया। जूनियर वर्ग में ख्याना बिष्ट प्रथम रहीं।
मीनल आर्य और रूपाली भट्ट को सर्वश्रेष्ठ मेकअप, रवि बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ स्टेप, श्वेता साह को सर्वश्रेष्ठ केश-सज्जा और भावना रावत को सर्वश्रेष्ठ नृत्य का पुरस्कार मिला। आकांक्षा साह, भावना, कनिका बिष्ट, पवित्रा साह, दिशानी और मनस्वी को भी विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में हल्द्वानी की मीनू अग्रवाल और मंजू बिष्ट शामिल थीं।
विजेताओं को पुरस्कार देकर किया प्रोत्साहित
कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, नैनीताल की नगर क्षेत्राधिकारी अंजना नेगी, भाजपा नेता मोहन पाल और हैप्पी होम के महाप्रबंधक आरएस नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये।
प्रायोजक जोगिंदर सिंह ने भविष्य में इस तरह के आयोजन खुले मैदान में और अधिक भव्य स्तर पर कराने की घोषणा की।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव प्रगति जैन, कार्यक्रम संयोजक रमा भट्ट, सहसंयोजक प्रेमा अधिकारी सहित सीमा सेठ, सविता कुलौरा, हेमा भट्ट, रानी साह, गीता साह, जीवंती भट्ट, दीपिका बिनवाल, दीपा पांडे, ज्योति ढोंढियाल, कंचन जोशी, भावना साह, निवेदिता मल्होत्रा, सोनू साह, दिव्या साह, जूही अग्रवाल, दीप्ति मिश्रा, तुसी साह, अमिता साह, मानसी गर्ग, मधुमिता, वंदना जोशी और डॉ. पल्लवी जय वर्मा सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
LPS Annual Function-Dandiya Queen, Nainital News, Longview Public School Annual Function, Longview Public School Nainital, Indu Kumar Pandey, Nainital School Cultural Programme, Matadeen on the Moon Play, Harishankar Parsai, School Annual Day Celebration, Student Cultural Performances, Nainital Education News, Haldwani Menaka Vyas, Dandiya Queen Competition, Happy Home Dandiya Queen, Lake City Welfare Club, Menaka Vyas Dandiya Queen, Kalpana Karayat, Meenakshi Arya, Nainital Dandiya Competition, Bhimtal News, Haldwani News, Uttarakhand Cultural Events, Nainital Latest News, Navin Samachar, #Nainital #LongviewPublicSchool #SchoolAnnualFunction #CulturalProgramme #DandiyaQueen #MenakaVyas #LakeCityWelfareClub #Haldwani #UttarakhandNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।



















