नैनीताल जनपद के निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगेगी लगाम! करना होगा पीटीए का गठन, आरटीआई अपील के बाद शिक्षा विभाग ने दिए निर्देश…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 12 जुलाई 2026 (Nainita-Formation of PTAs Mandatory)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के निजी विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संघ (Parent Teacher Association-PTA) का गठन सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। यह कार्रवाई नैनीताल पैरेंट्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (Nainital Parents and Children Welfare Association-NPCWA) के अध्यक्ष मनीष कुमार (Manish Kumar) की सूचना का अधिकार (Right to Information-RTI) आवेदन और प्रथम अपील के बाद की गई है। अपीलीय अधिकारी ने पाया कि जनपद के कई निजी विद्यालयों में नियमानुसार पीटीए का गठन नहीं किया गया है।

Nainita-Formation of PTAs Mandatory पीटीए कार्यकारी समिति का चयन एवं कार्यअपीलीय अधिकारी ने नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी (Chief Education Officer-CEO) को निर्देश दिए हैं कि जनपद के सभी सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE), उत्तराखंड बोर्ड (Uttarakhand Board) तथा अन्य मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में नियमानुसार शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लोक सूचना अधिकारी को संबंधित विद्यालयों से आवश्यक सूचनाएं प्राप्त कर आवेदक को निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विद्यालयों में सूचना पट पर प्रदर्शित करनी होगी पीटीए की जानकारी

एनपीसीडब्ल्यूए अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग के पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में गठित शिक्षक-अभिभावक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों के नाम, पते तथा मोबाइल नंबर विद्यालय के सूचना पट पर प्रदर्शित करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त विद्यालयों को नियमित रूप से पीटीए की बैठकें आयोजित कर अभिभावकों को विद्यालय के महत्वपूर्ण निर्णयों में सहभागी बनाना भी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि यह आदेश विद्यालय प्रबंधन में अभिभावकों की भागीदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने शिक्षा विभाग से सभी निजी विद्यालयों में पीटीए का गठन सुनिश्चित कराने, सूचना पट पर इसकी सूची प्रदर्शित कराने तथा समय-समय पर इसकी निगरानी करने की भी मांग की। उम्मीद की जा रही है कि पीटीए के गठन से नैनीताल के निजी विद्यालयों की फीस वृद्धि व किताबों व वर्दी की खरीद से संबंधित पर मनमानी लगाम लग सकेगी। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  लगातार वर्षा से नैनीताल में 11 परिवार भूस्खलन के खतरे की जद में, सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainita-Formation of PTAs Mandatory) :

Nainita-Formation of PTAs Mandatory, Uttarakhand News, Nainital News, Education News, School News, Private School News, RTI News, Parent Teacher Association News, CBSE News, ICSE News, Hindi News, RTI Appeal For PTA Formation Nainital, Parent Teacher Association Rules Uttarakhand, Private Schools PTA Formation News, Nainital Education Department Orders, School Transparency And Parent Participation, CBSE ICSE Schools Nainital Update, Education Governance Uttarakhand News, School Management Latest News, #Uttarakhand #Nainital #Education #RTI #PTA #PrivateSchools #CBSE #ICSE #HindiNews #NavinSamachar

Leave a Reply