हल्द्वानी : चित्रशिला घाट पर उफनती गौला नदी में बह गईं दो चिताएं, शवों की तलाश में घंटों भटकते रहे परिजन

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 2 सितंबर 2026 (Haldwani-2 Funeral Pyres Washed Away)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) क्षेत्र में लगातार भारी बारिश के बीच उफनती गौला नदी (Gaula River) ने रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट (Chitrashila Ghat) पर अंतिम संस्कार कर रहे दो परिवारों को गहरा दु:ख दे दिया। मंगलवार को अचानक नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ने से दो जलती चिताएं शवों सहित नदी में बह गईं। एक चिता पर 95 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार हो रहा था, जबकि दूसरी चिता पर रुद्रपुर से आए एक परिवार के सदस्य का शव था। तेज बहाव के कारण घंटों तलाश के बावजूद दोनों शवों का पता नहीं चल सका।

Haldwani-2 Funeral Pyres Washed Away गौला के तेज बहाव में बह गईं दो चिताएं, शव भी नदी में समाए; चित्रशिला घाट पर  मचा हड़कंप, - Pahad Varta (पहाड़ वार्ता)प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर अलग-अलग परिवार अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे। इस दौरान क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण गौला नदी का जलस्तर बढ़ रहा था। अचानक नदी का बहाव तेज होने के साथ पानी और कटान घाट की ओर पहुंच गया और देखते ही देखते दोनों चिताएं नदी की चपेट में आ गईं।

95 वर्षीय दादी का अंतिम संस्कार कर रहा था परिवार, शव सहित बह गई चिता

गौलापार (Gaulapar) निवासी नवीन भट्ट (Navin Bhatt) ने बताया कि उनकी 95 वर्षीय दादी नीलावती देवी (Nilavati Devi) का सोमवार रात निधन हो गया था। मंगलवार को परिवार उन्हें अंतिम संस्कार के लिए चित्रशिला घाट लेकर पहुंचा था।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  दून यूनिवर्सिटी के छात्रों ने फ्रेशर्स पार्टी के बाद किया हुड़दंग, कार में तोड़फोड़ और राहगीरों से अभद्रता के आरोप भी

बताया गया कि बारिश के कारण चिता ठीक से नहीं जल पा रही थी। इसी दौरान गौला नदी का बहाव अचानक तेज हो गया। नदी का पानी कटान करते हुए घाट की ओर पहुंचा और कुछ ही देर में चिता को अपनी चपेट में ले लिया। परिजन स्थिति को समझ पाते और कोई प्रयास कर पाते, उससे पहले चिता शव समेत उफनती नदी में बह गई।

रुद्रपुर से आए दूसरे परिवार की चिता भी तेज बहाव में बही

इसी दौरान चित्रशिला घाट पर रुद्रपुर (Rudrapur) से आया एक अन्य परिवार भी अंतिम संस्कार कर रहा था। बताया गया कि दूसरी चिता पर रखा शव करीब 70 प्रतिशत तक जल चुका था।

अचानक बढ़े गौला नदी के तेज बहाव ने इस चिता को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दूसरी चिता भी शव समेत नदी में बह गई। एक ही समय में दो चिताओं के बह जाने से घाट पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घंटों नदी किनारे तलाशते रहे परिजन, नहीं मिला कोई शव

दोनों चिताओं के नदी में बहने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शवों की तलाश शुरू की। हालांकि गौला नदी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण नदी में उतरकर तलाश करना बेहद जोखिमपूर्ण था।

आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन की गई, लेकिन देर तक दोनों शवों का कोई पता नहीं चल सका। अपने परिजनों के शवों की तलाश में घंटों नदी किनारे भटकने के बाद दोनों परिवारों को भारी मन से वापस लौटना पड़ा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  देहरादून में 250 करोड़ रुपये से अधिक के कथित भूमि घोटाले की शिकायत, शासन ने निष्पक्ष जांच के लिए लिखा पत्र

नदी किनारे जाने पर रोक, पुलिस को लोगों को दूर रखने के निर्देश

एसपी सिटी मनोज कत्याल (SP City Manoj Katyayal) ने बताया कि गौला नदी का बहाव अचानक तेज होने के कारण चित्रशिला घाट पर दो चिताएं बह गईं। शवों का पता नहीं चलने के बाद स्वजन वापस लौट गए।

उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ते नदी के जलस्तर और सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए नदी किनारे, विशेषकर गौलापुल पर अनावश्यक जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। संबंधित थाना पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को नदी और उसके खतरनाक किनारों से दूर रखा जाए।

भारी बारिश के बीच गौला नदी के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर नदी किनारे स्थित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी की आवश्यकता को सामने ला दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और तेज बहाव के दौरान नदी, नालों और जलधाराओं के निकट जाने का जोखिम न उठाएं।पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  12वीं बार निर्विरोध जीत, मंदिर में चोरी करने वाले को छोड़ा, दो जिला बदर, कैंची धाम के लिए नया ट्रैफिक प्लान, खाद्यान्न के लिए गुहार, लोकगीत प्रतियोगिता और झमाझम बारिश
Tags (Haldwani-2 Funeral Pyres Washed Away) :

Haldwani-2 Funeral Pyres Washed Away, Haldwani News, Nainital News, Gaula River News, Chitrashila Ghat News, Ranibagh News, Gaulapar News, Uttarakhand News, Heavy Rain Uttarakhand, Gaula River Flood, Haldwani Latest News, Nainital Police News, Disaster News Uttarakhand, Navin Samachar, #HaldwaniNews #NainitalNews #GaulaRiver #ChitrashilaGhat #Ranibagh #UttarakhandNews #HeavyRain #Gaulapar #NainitalPolice #DisasterNews #Haldwani #LatestNews #HindiNews #NavinSamachar

Leave a Reply