नवीन समाचार, नैनीताल, 24 फरवरी 2026 (Uttarakhand Bar Council Results-1st)। उत्तराखंड नैनीताल (Nainital) से उत्तराखंड बार काउंसिल (Uttarakhand Bar Council) चुनाव की मतगणना को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। 17 फरवरी को हुए मतदान के बाद जारी गणना प्रक्रिया के पांचवें दिन मंगलवार पूर्वाह्न प्रथम वरीयता मतों की गिनती पूरी कर ली गई। चुनाव अधिकारी (Election Officer) ने 23 सदस्य पदों के लिए मैदान में उतरे 104 प्रत्याशियों को मिले प्रथम वरीयता मतों का अधिकृत ब्यौरा जारी कर दिया है, जिससे अधिवक्ता समुदाय में उत्सुकता और बढ़ गई है।
शीर्ष 23 प्रत्याशियों की स्थिति
जारी आंकड़ों के अनुसार प्रथम वरीयता मतों में अग्रणी रहे प्रत्याशी इस प्रकार हैं—
राकेश गुप्ता (Rakesh Gupta), देहरादून (Dehradun) – 48,400 मत
डॉ. शर्मा (Dr. Sharma), ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) – 43,000 मत
सी.एस. जोशी (C.S. Joshi), ऊधम सिंह नगर – 36,200 मत
एच. नेगू (H. Negu), ऊधम सिंह नगर – 33,600 मत
के. कुमार (K. Kumar), देहरादून – 31,500 मत
डी. पांडेय (D. Pandey), ऊधम सिंह नगर – 29,300 मत
एम.एस. कोरंगा (M.S. Koranga), हल्द्वानी (Haldwani) – 27,700 मत
सी.एस. तिवारी (C.S. Tiwari), देहरादून – 24,800 मत
वी. बहुगुणा (V. Bahuguna), नैनीताल – 23,200 मत
सुरपाल सिंह (Surpal Singh), हरिद्वार (Haridwar) – 23,000 मत
रासबीर सिंह बिष्ट (Rasbir Singh Bisht), देहरादून – 22,300 मत
राजन सोलंकी (Rajan Solanki), देहरादून – 22,300 मत
आर.एस. मेहरा (R.S. Mehra), हल्द्वानी – 21,600 मत
सुरेंद्र पुंडीर (Surendra Pundir), देहरादून – 21,400 मत
एस. सहगल (S. Sehgal), काशीपुर (Kashipur) – 20,800 मत
ए.ए. खान (A.A. Khan), ऊधम सिंह नगर – 20,600 मत
ए.एस. भंडारी (A.S. Bhandari), गढ़वाल (Garhwal) – 20,100 मत
एस. शर्मा (S. Sharma), देहरादून – 19,800 मत
नीरज साह (Neeraj Sah), नैनीताल – 18,400 मत
एस.एस. पुंडीर (S.S. Pundir), देहरादून – 18,300 मत
मुनफैत अली (Munfait Ali), हरिद्वार – 17,700 मत
के. कुमार (K. Kumar), ज्वालापुर (Jwalapur) – 16,000 मत
वाई.एस. तोमर (Y.S. Tomar), देहरादून – 16,000 मत
आगे क्या बदलेगा समीकरण
चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल प्रथम वरीयता मतों की स्थिति है। अंतिम परिणाम अभी शेष है क्योंकि—
कुल 23 सदस्यों में 5 महिला सदस्यों का चयन अनिवार्य है।
द्वितीय वरीयता मतों की गणना अभी बाकी है।
अंतिम सूची में कम से कम पांच नाम बदलना भी लगभग तय माना जा रहा है।
यही कारण है कि प्रदेशभर के अधिवक्ताओं की निगाहें अब आगामी गणना के चरण पर टिकी हैं। क्या वर्तमान बढ़त अंतिम जीत में बदलेगी या समीकरण पलटेंगे—यह द्वितीय वरीयता मतों के बाद ही स्पष्ट होगा।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Uttarakhand Bar Council Results-1st) :
Uttarakhand Bar Council Results-1st, Uttarakhand Bar Council Election Results 2026, First Preference Vote Count Uttarakhand Bar, Nainital Bar Council Counting Update, Lawyers Election Result Uttarakhand, Bar Council Membership Election India, Legal Body Election Counting Process, Advocate Voting Trends Uttarakhand, Bar Council Seat Distribution Analysis, Judiciary Governance Election News, Uttarakhand Lawyers Poll Result, #LegalGovernance #BarCouncilElection #JudicialProcessIndia #ElectionTransparency #LawAndPolicy
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।