नवीन समाचार, हरिद्वार, 3 नवंबर 2026 (Prostitution Racket Busted at a Hotel)। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद (Haridwar) के सिडकुल थाना क्षेत्र में ऑनलाइन वेबसाइट और व्हाट्सऐप के माध्यम से संचालित किए जा रहे देह व्यापार के एक कथित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक होटल में छापेमारी कर एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। होटल से दो अन्य महिलाओं को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
पुलिस के अनुसार, इस गतिविधि के लिए ऑनलाइन संपर्क कर ग्राहकों से बुकिंग ली जाती थी और व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर कथित तौर पर 1,500 से 8,000 रुपये तक की रकम तय की जाती थी। गिरोह के द्वारा स्थानीय युवकों को निशाना बनाया जाता था।
ऑनलाइन बुकिंग और व्हाट्सऐप से तय होती थी रकम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। बताया गया है कि इस कथित गतिविधि का संचालन ऑनलाइन वेबसाइटों और व्हाट्सऐप के माध्यम से किया जा रहा था। आसपास के लोगों, विशेषकर युवाओं को विशेष विशेष ऑफर व सेवाओं के नाम पर आकर्षित किया जाता था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, महिलाओं की उम्र के आधार पर अलग-अलग धनराशि मांगी जाती थी। वॉट्सऐप पर फोटो भेजकर ₹1500 में डील तय होती थी, जबकि कम उम्र की लड़कियों के लिए ₹8000 तक वसूले जाते थे।
सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापा मारा। अचानक हुई कार्रवाई से होटल परिसर और कमरों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने होटल के कमरों और परिसर की तलाशी ली।
एक महिला और दो पुरुष गिरफ्तार, दो महिलाएं सुरक्षित निकाली गईं
पुलिस ने मौके से एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही होटल के कमरों से दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, इन महिलाओं से जबरन देह व्यापार कराए जाने की आशंका है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों महिलाओं को रोजगार दिलाने के बहाने होटल तक लाया गया था या किसी अन्य प्रकार का प्रलोभन अथवा दबाव दिया गया था। साथ ही, इस गतिविधि के पीछे सक्रिय मुख्य संचालकों, होटल प्रबंधन की भूमिका और संभावित मानव तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, बरामद दोनों महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि ऑनलाइन बुकिंग के इस कथित नेटवर्क का संचालन कितने समय से हो रहा था और इसमें होटल के अन्य कर्मचारियों अथवा बाहरी व्यक्तियों की क्या भूमिका थी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Prostitution Racket Busted at a Hotel, Haridwar Sex Racket, Haridwar Hotel Raid, SIDCUL Police News, Anti Human Trafficking Unit Haridwar, Human Trafficking Investigation Uttarakhand, Haridwar Police Arrest, Hotel Prostitution Case, Women Rescued Haridwar, Uttarakhand Crime News, Online Sex Racket Investigation, #HaridwarNews, #UttarakhandNews, #HaridwarPolice, #HumanTrafficking, #CrimeNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














