कहा-नैनीताल में टनल पार्किंग, मल्टीस्टोरी पार्किंग व रोप वे आदि के हों प्रयास, सामूहिक प्रयासों, अवस्थापना सुविधाओं के आधुनिकीकरण एवं वैल्यू एडीशन का भी दिया सुझाव
नवीन समाचार, नैनीताल, 7 जून 2023। (Governor met officials) उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बुधवार को नैनीताल राजभवन में होटल एसोसिएशन नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल ने पदाधिकारियों के साथ नैनीताल में पर्यटकों हेतु सुविधाओं और अवस्थापना विकास से संबंधित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की और उनके सुझाव प्राप्त किए।
बैठक में राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल का प्राकृतिक सौंदर्य और झील देश एवं विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। नैनीताल में पर्यटकों हेतु सुविधाएं बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि समय के अनुरूप अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जाना जरूरी है। इस ओर सरकार द्वारा भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से पर्यटन क्षेत्र में आधुनिकीकरण व वैल्यू एडिशन किए जाने का सुझाव दिया। राज्यपाल ने कहा कि पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए टनल पार्किंग, मल्टीस्टोरी पार्किंग व रोप वे आदि से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक में उपस्थित होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नैनीताल में पर्यटन व्यवसाय में आ रही चुनौतियों से राज्यपाल को अवगत कराया और मुख्य रूप से शहर की पार्किंग क्षमता बढ़ाये जाने, ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने, नैनीताल स्थित रक्षा संपदा की भूमि को पार्किंग के रूप में विकसित किए जाने, पुराने होटलों के पुर्ननिर्माण कार्यों की स्वीकृति दिए जाने, कुमाऊं हेतु विशेष ट्रेनों के संचालन किए जाने, नैनीताल में हैलीपोर्ट बनाए जाने व हैली सेवाओं से जोड़ने जैसे सुझाव देते हुए समस्याएं गिनाईं।
राज्यपाल ने सभी समस्याओं के लिए उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि इसके लिए संबंधित विभागों, स्थानीय प्रशासन के अलावा मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री से वार्ता कर सुझावों पर अमल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ सुझावों पर कार्यवाही चल भी रही है। बैठक में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष दिनेश साह, वेद साह, आलोक साह रमनजीत सिंह व रुचिर साह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बोट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी मिले राज्यपाल
नैनीताल। राज्यपाल ने बुधवार को बोट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक कर नैनी झील में नौकाओं की संचालन की चुनौतियों के संबंध में चर्चा की और पदाधिकारियों से सुझाव प्राप्त किए। राज्यपाल ने कहा कि नैनी झील हम सभी के लिए प्रकृति का बड़ा उपहार और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है। यहां पर आने वाला हर पर्यटक नौकायन अवश्य करता है। नौकायन के दौरान पर्यटकों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि नौका संचालन उनके रोजगार का बड़ा साधन है। इस पर कई परिवारों की आर्थिकी निर्भर करती है। उन्होंने नैनी झील की सफाई की मॉनीटरिंग करने और झील किनारे बने बोट स्टेंड में शेल्टर यानी छत बनाने का सुझाव दिया जिससे बरसात के मौसम में पर्यटकों को खड़े होने की सुविधा हो सके। साथ ही उन्होंने झील के सौंदर्यीकरण और सड़क की मरम्मत की जरूरत बताई। राज्यपाल ने कहा कि इन सुझावों को पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में बोट एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- हल्दूचौड़ में दर्दनाक दुर्घटना: तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, बच्चों को आवाज देते समय बिगड़ा संतुलन
- कर्तव्यनिष्ठ-ईमानदार और अब दानवीर अधिकारी : आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की भत्तों की पूरी राशि
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में देखें लाइव…
- पीएम मोदी के उद्घाटन से पूर्व एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना के बाद जागा प्रशासन : परिवहन विभाग ने जारी की सुरक्षा नियमावली
- जानें उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में 1884 से आवागमन की सुविधाओं का पैदल से बैलगाड़ियों और केमू-रोडवेज का इतिहास…
- उत्तराखंड की नई ‘भाग्य रेखा’: पीएम मोदी का 28वां दौरा और पहला ऐतिहासिक रोड शो; एक्सप्रेस-वे संग मिली ₹12,000 करोड़ की सौगात
- नैनीताल: बैसाखी पर्व व डॉ. अंबेडकर जयंती, बिजली सुधार, जन-आंदोलन और प्रशासनिक नियुक्तियों से जुड़ी अन्य प्रमुख गतिविधियां
- उच्च न्यायालय में 12 अधिवक्ताओं को पदोन्नति व नई जिम्मेदारी, बाबा नीब करौरी पर फिल्म, कैंची धाम हेतु विशेष यातायात योजना, हिम शिखर लोकोत्सव, अंबेडकर जयंती और सफाई कर्मचारी आंदोलन
- अब उत्तराखंड युवा कांग्रेस में ‘वोट चोरी’ का घमासान: अपनों ने ही लगाए 70 वर्षीय मतदाताओं के नाम पर वोट डालने जैसे गंभीर आरोप
- उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल: 13 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के स्थानांतरण, जोशी बनीं नई नोडल अधिकारी
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
