नवीन समाचार, नैनीताल, 7 मार्च 2026 (Sherwood Alumnus Syed Ata Hasnain)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) स्थित प्रतिस्थित शेरवुड कॉलेज (Sherwood College) के पूर्व विद्यार्थी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन (Lt Gen Syed Ata Hasnain) को बिहार (Bihar) का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनके राज्यपाल बनने पर नैनीताल और शेरवुड कॉलेज परिवार में प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमनदीप संधु (Amandeep Sandhu) ने इसे संस्थान ही नहीं बल्कि पूरे नगर के लिए गौरव का विषय बताया है।
शेरवुड कॉलेज से प्राप्त की प्रारंभिक शिक्षा
श्री संधू ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने 1960 के दशक में नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में अध्ययन के लिए प्रवेश लिया था और उन्होंने वर्ष 1966 में यहां से 12वीं (Senior Secondary Examination) की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
विद्यालय में अध्ययन के दौरान वह खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय देते रहे।
शेरवुड कॉलेज के साथ उनका इसके बाद भी नजदीकी संबंध रहा है। वह दो बार यहां वार्षिक समारोह में आ चुके हैं। 2008-09 में वह बतौर मुख्य अतिथि आये थे और वर्ष 2019 में विद्यालय के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भी वार्षिक समारोह में शामिल हुए थे।
सैन्य सेवाओं में निभाई महत्वपूर्ण भूमिकाएं
प्रधानाचार्य अमनदीप संधु ने कहा कि शेरवुड कॉलेज ने उन्हें उत्कृष्ट शिक्षा, नेतृत्व क्षमता और जीवन मूल्यों की मजबूत नींव प्रदान की। इन मूल्यों के आधार पर उन्होंने भारतीय सेना (Indian Army) में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए देश की सेवा की।
उन्होंने भारतीय सेना में सैन्य सचिव (Military Secretary) जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व निभाया। कश्मीर (Kashmir) में आतंकवाद से जुड़ी चुनौतियों के बीच उन्होंने जन-केंद्रित नीति “हार्ट्स डॉक्ट्रिन” (Hearts Doctrine) के माध्यम से स्थानीय नागरिकों का विश्वास जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
श्रीलंका और पंजाब में भी निभाई भूमिका
सैयद अता हसनैन ने देश के बाहर श्रीलंका (Sri Lanka) में भारतीय शांति सेना (Indian Peace Keeping Force) के साथ भी महत्वपूर्ण दायित्व निभाया। आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने के क्षेत्र में उन्हें विशेषज्ञ माना जाता है।
पंजाब (Punjab) में उग्रवाद के दौर में शांति स्थापित करने के प्रयासों में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता के कारण उन्होंने सेना में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभायीं।
पारिवारिक पृष्ठभूमि भी सैन्य सेवा से जुड़ी
उनके पिता मेजर जनरल सैयद मोहम्मद हसनैन (Maj Gen Syed Mohammad Hasnain) भी भारतीय सेना के अधिकारी रहे थे। गढ़वाल राइफल्स (Garhwal Rifles) के निर्माण और विकास में भी उनके पिता की महत्वपूर्ण भूमिका बतायी जाती है।
विद्यालय ने आमंत्रित करने की जतायी इच्छा
शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधु ने कहा कि विद्यालय जल्द ही राज्यपाल सैयद अता हसनैन को एक बार पुनः नैनीताल आने और विद्यार्थियों के बीच अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित करेगा। उनका विद्यालय में आगमन संस्थान और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होगा।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Sherwood Alumnus Syed Ata Hasnain) :
Sherwood Alumnus Syed Ata Hasnain, Sherwood College Nainital Alumni Bihar Governor News, Lt Gen Syed Ata Hasnain Education Sherwood College Nainital, Bihar Governor Background Indian Army Leadership Profile, Sherwood College Famous Alumni Military Leader India, Indian Army Officer Appointed Governor Bihar News, Leadership And Military Service Profile India, Nainital Education Legacy National Leadership Story, Sherwood School Alumni Achievements India, Military Leadership And Governance India Case Study, Prominent Indian Army Veteran Appointed State Governor, #Governance #Leadership #EducationLegacy #PublicService #IndianArmy
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
