‘स्नो स्प्रे’ डालने को लेकर युवक पर चाकुओं से हमला, मौत, पांच आरोपित हत्या में प्रयुक्त दो चाकू के साथ गिरफ्तार…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हरिद्वार, 24 मई 2025 (Young Man Murdered with Knives For Snow Spraying)उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के मंगलौर कस्बे में विवाह समारोह में हुई कहासुनी का खौफनाक अंजाम सामने आया है। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने एक युवक की निर्मम हत्या व तीन अन्य को घायल करने के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू भी बरामद किये हैं।

TOTA Snow Spray for Birthday Christmas Holi New Year Marriage Anniversary  Party (Random 2 Color, Pack of 2-250 Ml Each, 500 Ml) : Amazon.in: Home &  ...पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला पठानपुरा से बीती शामएक बरात मुजफ्फरनगर गयी थी। इस दौरान ‘स्नो स्प्रे’ डालने को लेकर बारात में विवाद हुआ था, जिसे तत्काल शांत करा दिया गया। परंतु आज तड़के करीब एक बजे जब बरात लौटकर वापस मोहल्ले में पहुंची तो यह मामूली विवाद जानलेवा हमला बन गया।

बस से फोन कर दी थी हमले की सूचना, मोहल्ले में पहुंचते ही कर दिया हमला

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में पुनः कहासुनी के दौरान एक युवक ने अपने साथियों को फोन कर विवाद की जानकारी देते हुए हमले के लिए तैयार रहने को कहा। मोहल्ले में बस पहुंचते ही पहले से तैयार बैठे आरोपितों ने 24 वर्षीय समर खान, समद, उवैस और सलमान पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में समर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, जबकि अन्य तीन घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सेंटर संदर्भित किया गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गये थे।

मृतक के पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ अभियोग, पुलिस ने दी दबिश

पुलिस ने मृतक समर के पिता की शिकायत पर नामजद पांच आरोपितों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया। इसके उपरांत पुलिस ने बृहस्पतिवार रात्रि दबिश देते हुए हत्यारोपित शाह आलम निवासी हनुमान चौक मुजफ्फरनगर हाल निवासी मंगलौर, अब्दुल रहमान निवासी पठानपुरा मंगलौर, फैजू निवासी मुजफ्फरनगर हाल निवासी मंगलौर, अमन उर्फ साहिल निवासी हापुड़ हाल निवासी मंगलौर तथा गुलजार निवासी पठानपुरा मंगलौर को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शहर जाने की जरूरत नहीं : गांव की मिट्टी में छिपे हैं ये 15 'सुपरहिट' बिजनेस, कम निवेश में होगी बंपर कमाई

आरोपित शाह आलम व अमन की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू भी बरामद किये गये हैं। सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

विवाह समारोह का विवाद बना हत्या का कारण

कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि बरात में स्नो स्प्रे डालने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन वापसी में बस में कहासुनी बढ़ गई। उसी दौरान एक युवक ने अपने साथियों को फोन कर हमले की तैयारी करने को कहा। मोहल्ले में पहुंचते ही इन लोगों ने समर व उसके साथियों पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा (Young Man Murdered with Knives For Snow Spraying)

इस महत्वपूर्ण अनावरण में सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस अब अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने की तैयारी में है। (Young Man Murdered with Knives For Snow Spraying)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पिथौरागढ़: पति को छोड़ जीजा के प्यार में पड़ विश्वासघात की शिकार हुई छह साल के बच्चे की मां, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपित गिरफ्तार

(Young Man Murdered with Knives For Snow Spraying, Haridwar News, Manglaut News, Hatya, Shadi, Murder, Mangalor Murder Case, Haridwar Crime News, Samar Khan Murder, Five Accused Arrested, Knife Attack Haridwar, Uttarakhand Police, Mangalor News Today, Marriage Dispute Murder, Crime Investigation, Haridwar Latest News, A young man was attacked with knives over spraying snow spray, Died, Five accused arrested with two knives used in the murder,)

Leave a Reply