नवीन समाचार, हल्द्वानी, 30 मई 2026 (Painter Arrested with Stolan Cash)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) क्षेत्र में एक निजी कार्यालय में लाखों रुपये की चोरी के मामले का नैनीताल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्यालय में पहले पुताई का कार्य कर चुके एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि उसने काम के दौरान कार्यालय की गतिविधियों और नकदी रखने की व्यवस्था की जानकारी जुटाई और बाद में इन्ही जानकारियों से चोरी की। पुलिस ने अरोपित के कब्जे से 3.17 लाख रुपये नकद और चोरी किये गये दस्तावेज बरामद किये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर तल्ला (Himmatpur Talla) निवासी विक्रम सिंह कनवाल (Vikram Singh Kanwal) ने 27 मई को मुखानी (Mukhani) थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। उन्होंने बताया कि बच्ची नगर (Bachchi Nagar) स्थित उनके कार्यालय का शटर उखाड़कर अज्ञात व्यक्ति करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से अरोपित तक पहुंची पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी (Dr. Manjunath TC) के निर्देशन में पुलिस ने मामले की जांच तेज की। पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल (Manoj Kumar Katyal), क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार (Amit Kumar) और थानाध्यक्ष सुशील जोशी (Sushil Joshi) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी।
जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके आधार पर पुलिस ने लामाचौड़ खास (Lamachaur Khas) क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बबलू नामक अरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अरोपित मूल रूप से पीलीभीत (Pilibhit) का निवासी बताया गया है और वर्तमान में हल्द्वानी में रह रहा था।
पुताई के दौरान की थी कार्यालय की रेकी
पुलिस जांच में सामने आया कि अरोपित पहले संबंधित कार्यालय में रंगाई-पुताई का कार्य कर चुका था। इसी दौरान उसने कार्यालय की संरचना, नकदी रखने के स्थान और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर ली थी। बाद में उसने इसी जानकारी का लाभ उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने अरोपित के कब्जे से चोरी की रकम में से 3 लाख 17 हजार 500 रुपये नकद तथा वादी का आधार कार्ड बरामद कर लिया है। शेष रकम और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि कार्यालय में हुई चोरी के मामले में एक अरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा चोरी की अधिकांश रकम बरामद कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि अरोपित का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सीख
विशेषज्ञों का कहना है कि घरों, कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले अस्थायी कर्मचारियों और ठेकेदारों का सत्यापन कराना तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाना आवश्यक है। कई मामलों में पूर्व जानकारी रखने वाले लोग ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं, इसलिए सुरक्षा मानकों का पालन महत्वपूर्ण माना जाता है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Painter Arrested with Stolan Cash) :
Painter Arrested with Stolan Cash, Uttarakhand News, Haldwani News, Nainital News, Crime News, Theft Case News, Police Action News, Hindi News, Local Crime News, CCTV Investigation News, Law News, Haldwani Office Theft Case, Mukhani Police Arrest Accused, Office Burglary In Haldwani, Nainital Police Crime Detection, Lamachaur Theft Arrest News, Cash Theft Recovery Uttarakhand, CCTV Based Crime Investigation, Haldwani Local Crime Report, Office Security And Theft Case, Uttarakhand Police Action News,#Haldwani #Nainital #Uttarakhand #CrimeNews #TheftCase #PoliceAction #HindiNews #LocalNews #UttarakhandNews #CCTVInvestigation

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।