WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

खाई में गिरी बोलेरो ने उजाड़ा परिवार, कार सवार 6 में से 2 बच्चों सहित 5 की मृत्यु, एक मासूम घायल

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, पौड़ी, 7 अगस्त 2026 (Devprayag Accident-5 Persons Died)। पौड़ी (Pauri) जनपद के देवप्रयाग (Devprayag) क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 2 बच्चों सहित पांच लोगों की मृत्यु हो गयी, जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है। देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार (Kundadhar) के निकट बोलेरो (Bolero) वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  सोशल मीडिया पर विधायक व महिला का चरित्र हनन करने वाले आरोपित की गिरफ्तारी, महिला की चेतावनी के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान चलाकर घायल बालक को बाहर निकाला तथा सभी शवों को खाई से बाहर निकाला। यह दुर्घटना एक बार फिर पर्वतीय मार्गों पर सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर रही है।

Devprayag Accident-5 Persons Diedसंबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में छह लोग सवार थे। घायल बालक के अनुसार परिवार हरिद्वार (Haridwar) जनपद के लक्सर (Laksar) क्षेत्र स्थित जीतपुर रायपुर (Jeetpur Raipur) का निवासी था और पौड़ी की ओर जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि वाहन परिवार मांगकर लाया था तथा उसे उनका रिश्तेदार आमिर चला रहा था। कुंडाधार के निकट अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ ने चलाया खोज एवं बचाव अभियान

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कठिन परिस्थितियों में चले खोज एवं बचाव अभियान के दौरान घायल बालक अरमान को सुरक्षित बाहर निकालकर 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागी (Primary Health Centre Bagi) भेजा गया। पुलिस और एसडीआरएफ ने गहरी खाई से पांचों शव भी बाहर निकाले।

एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गयी जान

देवप्रयाग में बोलेरो खाई में गिर गई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई है।पुलिस के अनुसार दुर्घटना में अफजाल इमाम (Afzal Imam, 49), उनकी पत्नी शब्बो (Shabbo, 40), 14 वर्षीय पुत्र शादाब (Shadab), तीन वर्षीय पुत्री अनाविया (Anavia) तथा बोलेरो चालक आमिर (Aamir) की मृत्यु हो गयी। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की असमय मृत्यु से परिजनों और क्षेत्र में शोक का वातावरण है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  भू-कानून के उल्लंघन पर सतबूंगा की 250 वर्ग मीटर भूमि सरकार में निहित, पत्नी के बाद पति द्वारा भूमि की खरीद होने पर डीएम ने दिए कब्जा लेने के आदेश

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक स्तर पर वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की बात सामने आयी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं सुरक्षित वाहन संचालन, सड़कों की स्थिति और सावधानीपूर्वक यात्रा की आवश्यकता को फिर रेखांकित कर रही हैं। प्रशासन की ओर से भी पर्वतीय मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जाती रही है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल के युवाओं को रोजगार की नई राह दिखा रही 'फ्यूचर शाला', 30 से अधिक छात्रों को मिले देश-विदेश की कंपनियों में अवसर
Tags (Devprayag Accident-5 Persons Died) :

Devprayag Accident-5 Persons Died, Uttarakhand News, Pauri News, Devprayag News, Road Accident Uttarakhand, Bolero Accident, SDRF Uttarakhand, Pauri Police, Mountain Road Accident, Haridwar News, Laksar News, Road Safety, Hindi News, Navin Samachar, #Uttarakhand #Pauri #Devprayag #RoadAccident #SDRF #RoadSafety #BreakingNews #NavinSamachar,

Leave a Reply