नैनीताल में खाद्य सुरक्षा मामलों में बड़ी कार्रवाई, 22 प्रतिष्ठानों पर 3.70 लाख रुपये का अर्थदंड; मिठाई से लेकर खोया, दूध और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों में मिलीं खामियां

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 7 अक्टूबर 2026 (Big Crackdown-Food Safety Violations)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जिले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 (Food Safety and Standards Act, 2006) के तहत 22 मामलों की सुनवाई के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों और कारोबारियों पर कुल 3.70 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। नैनीताल के न्यायालय न्याय निर्णयन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अदालत में हुई सुनवाई के बाद यह कार्रवाई की गई। मामलों में अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं बिक्री, बिना पंजीकरण खाद्य कारोबार, अधोमानक दूध-पनीर-घी-खोया की बिक्री, कालातीत खाद्य सामग्री और मिथ्याछाप (Misbranded) खाद्य पदार्थों सहित अन्य उल्लंघन सामने आए।

22 मामलों में किस पर कितनी कार्रवाई

(Big Crackdown-Food Safety Violations) Vivek Rai (@vivek.rai.54943) • Facebook1. अर्चित सती, पुत्र जगदीश चंद्र सती, खाद्य कारोबारकर्ता, निवासी तल्ला गोरखपुर-1, हल्द्वानी। सती मिष्ठान भंडार, परमानंद विहार, पीलीकोठी, हल्द्वानी में अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में मिठाइयों का निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पाए जाने पर 15,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

2. सोनी बिष्ट, मेसर्स सरस्वती स्नैक्स, निकट चंदन हॉस्पिटल, भोटियापड़ाव, हल्द्वानी। अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं बिक्री पाए जाने पर 15,000 रुपये का अर्थदंड।

3. इश्तियाक अहमद, पुत्र स्वर्गीय पुत्तन कुरैशी, लाइन नंबर-12, बनभूलपुरा मार्केट, हल्द्वानी। बिना पंजीकरण अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य कारोबार करने पर 15,000 रुपये का अर्थदंड।

4. शुभम गुप्ता, पुत्र स्वर्गीय रोशन लाल गुप्ता, मेसर्स मां वैष्णो कम्युनिकेशन एंड पतंजलि स्टोर, राधा कृष्णा विहार, फेस-2, बड़ी मुखानी, हल्द्वानी। अपने प्रतिष्ठान के जरिये कालातीत खाद्य सामग्री की बिक्री करने पर 20,000 रुपये का अर्थदंड।

5. मेसर्स वी मार्ट रिटेल लिमिटेड, हाइडिल गेट, हल्द्वानी। खाद्य अनुज्ञप्ति (Food Licence) में अपूर्ण एवं भ्रामक सूचना देने पर 50,000 रुपये का अर्थदंड।

6. गुरमीत सिंह, पुत्र बलकार सिंह, निवासी नगला, थाना बाजपुर, जिला ऊधम सिंह नगर। अधोमानक दूध की बिक्री करने पर 15,000 रुपये का अर्थदंड।

7. ज्योति यादव, मेसर्स कृष्णा डेयरी, भगवानपुर जयसिंह, हल्द्वानी। अधोमानक दूध की बिक्री करने पर 25,000 रुपये का अर्थदंड।

8. मोहम्मद शमी, पुत्र मोहम्मद अहमद, वार्ड नंबर-20, सिरौली कला, ऊधम सिंह नगर। मेसर्स मोहम्मद फिश शॉप, मेन बाजार ज्योलीकोट, नैनीताल में बिना अनुज्ञप्ति खाद्य कारोबार करने पर 20,000 रुपये का अर्थदंड।

9. पियूष फुलारा तथा हरीश फुलारा, मेसर्स पूर्णानंद-अम्बादत्त फुलारा, रेलवे बाजार, हल्द्वानी। प्रतिष्ठान में गंदगी और पंजीकरण में सही पता अंकित नहीं होने पर 20,000 रुपये का अर्थदंड।

10. प्रियंक जायसवाल, पुत्र चिरंजी लाल जायसवाल, मदर डेयरी प्वाइंट, कमलुवागांजा रोड, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी। अधोमानक पनीर की बिक्री करने पर 15,000 रुपये का अर्थदंड।

11. राम शर्मा, पुत्र ओम प्रकाश शर्मा, मकान संख्या-270, आरके गार्डन, रामपुर रोड, हल्द्वानी। अधोमानक घी (खुला) की बिक्री करने पर 20,000 रुपये का अर्थदंड।

दूसरे चरण में इन पर भी कार्रवाई

12. मोहित पाल, पुत्र श्रीमन दत्त सिंह, मकान संख्या 54, वार्ड नंबर-25, लाइन नंबर-8, बनभूलपुरा, हल्द्वानी। बिना अनुज्ञप्ति खाद्य कारोबार करने पर 5,000 रुपये का अर्थदंड।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में दिनभर की प्रमुख खबरें: हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय ने ली स्थायी न्यायाधीश की शपथ, वन्यजीव संरक्षण से लेकर पेयजल और विभिन्न प्रतियोगिताओं से बिजली जांच तक कई महत्वपूर्ण घटनाएं

13. बबलू पाल तथा बलवंत पाल, वार्ड नंबर-01, गांधी नगर, हल्द्वानी। बबलू पाल विक्रेता और बलवंत पाल मालिक के रूप में दर्ज हैं। बिना अनुज्ञप्ति खाद्य कारोबार करने पर 10,000 रुपये का अर्थदंड।

14. हीरा सिंह पाल, पुत्र हुकुम सिंह, वार्ड नंबर-1, गांधी नगर, हल्द्वानी, वर्तमान में एचआर चिकन शॉप नंबर-2, मंगल पड़ाव, हल्द्वानी। बिना अनुज्ञप्ति खाद्य कारोबार करने पर 10,000 रुपये का अर्थदंड।

15. फैजुद्दीन, पुत्र मिराजुद्दीन, वार्ड नंबर-21, इंद्रानगर पूर्वी, हल्द्वानी। बिना अनुज्ञप्ति खाद्य कारोबार करने पर 5,000 रुपये का अर्थदंड।

16. अजय पाल, पुत्र झम्मन पाल, ग्राम बच्चीपुर बेरीपड़ाव, पोस्ट मोटाहल्दू, लालकुआं। मेसर्स झम्मन पाल झटका मीट एंड चिकन शॉप, हल्दूचौड़, लालकुआं में बिना अनुज्ञप्ति अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य कारोबार करने पर 5,000 रुपये का अर्थदंड।

17. नवीन पाल, पुत्र राजू पाल, वार्ड नंबर-5, कालाढूंगी। बिना अनुज्ञप्ति अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य कारोबार करने पर 10,000 रुपये का अर्थदंड।

18. सुंदर लाल, पुत्र चंदन लाल, कालाढूंगी, वर्तमान में सुंदर लाल मीट शॉप, मेन मार्केट, कालाढूंगी। मानकों के विपरीत अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य कारोबार करने पर 5,000 रुपये का अर्थदंड।

19. रोहित दुबे, पुत्र हरीश चंद्र दुबे, मेसर्स दुबे नमकीन एवं गजक भंडार, सरस्वती विहार, लालडांठ, हल्द्वानी। मिथ्याछाप गजक की बिक्री करने पर 15,000 रुपये का अर्थदंड।

20. मेसर्स कपिलाज स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, हल्द्वानी तथा खंडेलवाल रॉयल प्रोडक्ट्स, बरेली के मामले में मिथ्याछाप Silver Leaves (पैकेज) का निर्माण एवं बिक्री पाए जाने पर 40,000 रुपये का अर्थदंड।

21. शंकर पाल, पुत्र रामगोपाल पाल, वार्ड नंबर-06, कालाढूंगी। बिना अनुज्ञप्ति अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य कारोबार करने पर 5,000 रुपये का अर्थदंड।

22. मेसर्स कपिलाज स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, हल्द्वानी। अधोमानक खोया (खुला) की बिक्री करने पर 30,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

कुल 3.70 लाख रुपये का अर्थदंड

प्रेस नोट के अनुसार इन 22 मामलों में लगाया गया कुल अर्थदंड 3,70,000 रुपये है। कार्रवाई में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ-साथ पंजीकरण और अनुज्ञप्ति, स्वच्छता, लेबलिंग/मिथ्याछाप और खाद्य सामग्री की वैधता से जुड़े उल्लंघन भी शामिल हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हाईकोर्ट समाचार : मुख्य न्यायाधीश कल होंगे सेवानिवृत्त, बीसीआई के सदस्य और उत्तराखंड बार काउंसिल ऑफ के नए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचित, साथ ही उपनल कर्मचारियों की अवमानना याचिका सहित अन्य न्यायालयी समाचार

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Big Crackdown-Food Safety Violations) :

Big Crackdown-Food Safety Violations, Nainital Food Safety Action, Nainital Food Safety News, Haldwani Food Safety, Nainital News, Haldwani News, Food Safety Act 2006, Food Department Nainital, Food Adulteration Uttarakhand, Food Licence, Haldwani Food News, Nainital Latest News, Uttarakhand News, Food Safety Uttarakhand, Haldwani Sweet Shops, Food Standards, #Nainital #Haldwani #FoodSafety #FoodSafetyAct #NainitalNews #HaldwaniNews #UttarakhandNews #FoodAdulteration #FoodDepartment #FoodLicence

Leave a Reply