नैनीताल में कांग्रेसियों ने निकाला ‘सेव वोट-सेव डेमोक्रेसी’ जुलूस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
नवीन समाचार, नैनीताल, 8 अक्टूबर 2026 (Congress-High Court News 8 October)। केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस ने गुरुवार को नैनीताल में ‘सेव वोट-सेव डेमोक्रेसी’ अभियान के तहत जुलूस निकाला। मल्लीताल स्थित पंत प्रतिमा से शुरू हुआ जुलूस तल्लीताल स्थित गांधी प्रतिमा तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संदेश देते हुए केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। जुलूस के कारण शहर में कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार की सुरक्षा आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने की बात कही। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और कांग्रेस के झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए।
जुलूस में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सचिन नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। नैनीताल पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, सतीश नैनवाल, मुन्नी तिवारी, लाखन नेगी, गोपाल बिष्ट, कुंदन बिष्ट, संजय कुमार, अनुपम कबड़वाल, हिमांशु पांडे, हरीश पनेरू, हरिशंकर कंसल,
जीशांत कुमार, जेके शर्मा, बंटू आर्य, पीके शर्मा, जया कर्नाटक, भावना भट्ट, आशा भट्ट, चंपा चिलवाल, मंजू दानू, पुष्पा तिवारी, सुनीता कश्यप, रजनी देवी, सुनीता आर्य, संजय किरौला, दीप्ति सती, किरन मेहरा, विक्रम सामंत, सतीश, गंगा, चंपा सनवाल, रेनू कोहली, शंकर जोशी, प्रमोद कालोनी, भास्कर भट्ट, देवी दत्त पांडे, भगवान सिंह धामी, देवकी, गीता मंडल, लता तरुण तथा अभिषेक कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेसी शामिल रहे।
हाईकोर्ट ने मंडी परिषदों की भूमि पर अतिक्रमण संबंधी जनहित याचिका खारिज की
उत्तराखंड उच्च न्यायालय (Uttarakhand High Court) ने प्रदेश की विभिन्न मंडी परिषदों की भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण के मामले में दायर जनहित याचिका राजेश कुमार बनाम राज्य उत्तराखंड व अन्य को खारिज कर दिया।
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने 6 अक्टूबर 2026 को यह निर्णय सुनाया। पेशे से अधिवक्ता याचिकाकर्ता ने याचिका में प्रदेश की मंडी परिषदों की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया था। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता योगेश कुमार शर्मा पेश हुए। राज्य सरकार की ओर से उप महाधिवक्ता राजीव सिंह बिष्ट और स्थायी अधिवक्ता गजेंद्र त्रिपाठी ने पक्ष रखा। प्रतिवादी संख्या 2 से 18 की ओर से अधिवक्ता संदीप तिवारी उपस्थित रहे।
मसूरी के मुस्लिम कब्रिस्तान मामले में हाईकोर्ट ने वक्फ ट्रिब्यूनल जाने की दी छूट
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मसूरी स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान से संबंधित याचिका का निस्तारण करते हुए याचिकाकर्ता को वक्फ ट्रिब्यूनल (Waqf Tribunal) जाने की छूट दी है। न्यायालय ने साथ ही निर्देश दिया कि दो सप्ताह तक संबंधित संपत्ति की प्रकृति के संबंध में यथास्थिति बनाए रखी जाए।
न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने 5 अक्टूबर 2026 को यह आदेश पारित किया। मामला अंजुमन इस्लामिया कमेटी बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य से संबंधित है।
ग्राम पंचायत सेठपुर की याचिका का हाईकोर्ट ने किया निस्तारण
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार जिले के विकासखंड लक्सर की ग्राम पंचायत सेठपुर की याचिका का निस्तारण करते हुए संबंधित चकबंदी अधिकारी को पहले यह पता लगाने का निर्देश दिया है कि पंचायत के सदस्यों ने ग्राम प्रधान को याचिका दायर करने के लिए अधिकृत करने संबंधी कोई प्रस्ताव वास्तव में पारित किया था या नहीं। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने 5 अक्टूबर 2026 को यह आदेश पारित किया।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Congress-High Court News 8 October, Nainital News, Uttarakhand News, Save Vote Save Democracy, Congress Nainital, Yashpal Arya, Nainital Congress, Uttarakhand High Court, Nainital High Court, Rajesh Kumar Case, Mandi Parishad Land, Encroachment Case, Waqf Tribunal, Mussoorie Muslim Cemetery, Anjuman Islamia Committee, Gram Panchayat Sethpur, #NainitalNews #UttarakhandNews #CongressNainital #UttarakhandHighCourt #HighCourtNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

































