कुमाऊं विवि के प्रो. नंद गोपाल साहू लगातार सातवीं बार विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल
नवीन समाचार, नैनीताल, 8 अक्टूबर 2026 (Kumaon Univ-Education News 8 October)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के प्रो. नंद गोपाल साहू ने वैश्विक स्तर पर शोध उत्कृष्टता दर्ज करते हुए स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ‘विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिक 2025’ सूची में लगातार सातवीं बार स्थान बनाया है। यह उपलब्धि पॉलीमर विज्ञान तथा नैनोसाइंस एवं नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनके शोध योगदान के आधार पर मिली है।
2025 की सूची में एक वर्ष की रैंकिंग के अनुसार पॉलीमर विज्ञान में प्रो. साहू की रैंक 850 और नैनोसाइंस एवं नैनोटेक्नोलॉजी में 914 रही। वहीं पूरे शोध करियर की रैंकिंग में पॉलीमर विज्ञान में उनकी रैंक 1986 और नैनोसाइंस एवं नैनोटेक्नोलॉजी में 1854 रही। एक वर्ष की रैंक वर्ष 2025 के शोध प्रभाव को, जबकि करियर रैंक उनके पूरे शोध जीवन के योगदान को दर्शाती है।
प्रो. साहू का शोध पॉलीमर एवं नैनो सामग्री, ऊर्जा भंडारण प्रणालियों, अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण अनुकूल रसायन प्रक्रियाओं और उन्नत सामग्रियों के विकास पर केंद्रित है। उन्होंने बैटरी, सुपरकैपेसिटर और अन्य ऊर्जा उपकरणों में उपयोगी उच्च प्रदर्शन वाले पॉलीमर एवं नैनो-संरचित पदार्थ विकसित किये हैं।
इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट, कुलसचिव डॉ. रितेश साह सहित विज्ञान संकाय के अध्यक्ष और रसायन विभाग के शिक्षकों ने प्रो. साहू को बधाई दी। विश्वविद्यालय ने उनकी लगातार सात वर्षों की वैश्विक मान्यता को गौरव का विषय बताते हुए उनके शोध योगदान की सराहना की।
डॉ. विजय कुमार बने वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष
कुमाऊं विश्वविद्यालय में डॉ. विजय कुमार को वाणिज्य संकाय का संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक शोध पत्र तथा एक पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। उनके निर्देशन में छह शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि मिल चुकी है, जबकि छह अन्य शोधार्थी वर्तमान में पंजीकृत होकर शोध कार्य कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. विजय कुमार राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय समन्वयक, देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी, फ्लाइंग कन्वीनर और जैम नोडल अधिकारी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
नयी जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. विजय कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं परिवार के सहयोग के साथ अपने मार्गदर्शक, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, वाणिज्य संकाय के पूर्व डीन तथा आम्रपाली विश्वविद्यालय हल्द्वानी के पूर्व कुलपति प्रो. एनएस बिष्ट को दिया।
कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल, डॉ. संतोष, डॉ. शिवांगी, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. जीसी जोशी, ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे और डॉ. भुवन आर्य ने डॉ. विजय कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संस्कृत समूह नाटक में सरस्वती विहार नैनीताल रहा जिला चैंपियन
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत विद्यार्थी प्रतियोगिता में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल के विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कनिष्ठ वर्ग में विद्यालय की टीम ने संस्कृत समूह नाटक में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि समूह गान और आशुभाषण प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
जिला स्तर पर सफलता के बाद विद्यालय की टीम 23 और 24 अक्टूबर को हरिद्वार में होने वाली राज्य स्तरीय संस्कृत विद्यार्थी प्रतियोगिता में नैनीताल जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्कृत को भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर बताया। प्रबंधक श्याम अग्रवाल ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए सफलता का श्रेय अभ्यास, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Kumaon Univ-Education News 8 October, Kumaun University, Nand Gopal Sahu, Top 2 Percent Scientists, Stanford University Scientists, Polymer Science, Nanoscience, Nanotechnology, Kumaun University News, Vijay Kumar Kumaun University, Commerce Faculty, Uttarakhand University News, Sanskrit Competition, Saraswati Vihar Nainital, Uttarakhand Sanskrit Academy, Nainital Education News, #KumaunUniversity #NainitalNews #Top2PercentScientists #UttarakhandNews #SanskritCompetition

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


































3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।