🙏🕉️🌸जानें, क्या है सोलह श्राद्धों का महत्व

Shraddh

दामोदर जोशी ‘देवांशु’, हल्द्वानी, 29 सितम्बर 2018। श्राद्ध (Shraddh), श्रद्धा का वार्षिक अनुष्ठान है। अपने पितरों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक पर्व है। वैसे तो प्रतिमाह पड़ने वाला कृष्ण पक्ष (पूर्णिमा के बाद की प्रथमा से लेकर अमावास्या तक) श्राद्ध पक्ष माना जाता है। वहीं कर्मकांडी और भीरु जन नित्य ही ब्रहम् मुहूर्त … Read more

आठ वर्षों में सर्वोच्च स्तर पर पहुंची नैनी झील !

नैनीताल, 23 सितंबर 2018। मानसूनी वर्षा का दौर एक बार रुकने के बाद फिर से शुरू चक्रवात के कारण हुई बारिश से एक बार फिर नैनी झील का जल स्तर गिरने के बाद चढ़ गया है और पिछले आठ वर्षों के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। रविवार सुबह तक झील का जल स्तर 11 … Read more

राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ उद्घोषक, कवि हेमंत बिष्ट का गीत

Hemant Bisht
गीतकार हेमंत बिष्ट को सम्मानित करते मुख्यमंत्री।

नैनीताल, 7 सितम्बर 2018। नगर के राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक, उद्घोषक एवं कवि हेमंत बिष्ट के लिखे एवं अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान द्वारा गाये गये गीत ‘स्वस्थ देश स्वच्छ देश अपना बनाना है, सही पोषण देश रोशन करके दिखाना है’ को राष्ट्रीय स्तर पर पोषण अभियान के लिए चुन लिया गया है। शुक्रवार को देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड के लिए तैयार इस गीत को एक कार्यक्रम में लांच किया एवं गीतकार एवं गायक दोनों को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि बिष्ट इससे पूर्व उत्तराखंड राज्य गीत के अलावा मतदान संचेतना, कई खेल-उल्लास गीत तथा उत्तराखंड की पाठ्य पुस्तकों के लिए गीत-कविताएं आदि लिख चुके हैं। कक्षा चार की पुस्तक बुरांश में ‘नैनीताल की सैर’, कई फिल्मों, एल्बमों तथा नाटकों में भी उनके गीत लोकप्रिय रहे हैं। जबकि रणवीर चौहान का पूर्व में गाया गया ‘नैनीताल सिटी एंथम’ खासा लोकप्रिय रहा। श्री बिष्ट ने बताया कि उनके गीत को राष्ट्रीय स्तर पर चुने जाने की घोषणा मंच से भारत सरकार के संयुक्त सचिव डा. राकेश ने की।

सुनें गीत : 

Read more

दो देशों की साझा प्रतिनिधि थीं कुमाऊँ की ‘तीजनबाई’ कबूतरी दी

      पहाड़ी सफर की तरह उतार-चढ़ाव भरी जिंदगी जी कर उत्तराखंड की प्रथम लोकगायिका व कुमाऊँ की तीजनबाई भी कही जाने वाली कबूतरी देवी जी का 7 जुलाई 2018 को पिथौरागढ़ में निधन हो गया। नेपाल-भारत की सीमा के पास लगभग 1945 में पैदा हुई कबूतरी दी को संगीत की शिक्षा पुश्तैनी रूप … Read more

उत्तराखंड के कुमाऊं-गढ़वाल को जोड़ने के लिए इस बड़ी कोशिश में है सरकार

-इस हेतु प्रयासरत वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कंडी मार्ग बन कर रहेगी, बरसात पूर्व व बाद वन्य जीवों के आवागमन पर राष्ट्रीय वन्य जीव संस्थान के सहयोग से किया जा रहा है सर्वे, सितंबर तक आ जाएगी सर्वे रिपोर्ट
Roadनैनीताल, 2 जुलाई 2018। उत्तराखंड के कुमाऊं व गढ़वाल मंडलों को जोड़ने के लिए राज्य सरकार एक बड़ी कोशिश में है। राज्य बनने के 18 वर्ष होने तक भी राज्य के कुमाऊं मंडल वासियों को राज्य की राजधानी जाने के लिए यूपी के रास्ते जाना पड़ता है। जबकि लालढांग-चिलरखाल-कालागढ़-रामनगर के रास्ते पहले से मौजूद पथरीली कंडी रोड को पक्का करने का विकल्प मौजूद है। लेकिन राज्य में कई सरकारें व मुख्यमंत्री आने-जाने के बावजूद इस दिशा में कार्य नहीं हो पाया है। अब राज्य वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत इस हेतु प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं। सोमवार को उन्होंने नैनीताल में कहा कि कंडी रोड हर हालत में ‘ग्रीन रोड’ के रूप में बन कर रहेगी, चाहे इसके लिए एनजीटी अथवा सुप्रीम कोर्ट में भी क्यों ना जाना पड़े। बताया कि मार्ग पर वन्य जीवों के आवागमन को देखने के लिए बरसात से पूर्व एक सर्वे करा लिया गया है, आगे बरसात के बाद भी एक और सर्वे कराया जाएगा। उम्मीद है कि इन सर्वे की रिपोर्ट सितंबर माह तक आ जाएगी। इससे तय होगा कि कहां सड़क जमीन पर, जमीन के नीचे या ऊंचाई में बनानी है। बताया कि पहली बार सर्वे में सड़क विभाग के साथ ही राष्ट्रीय वन्य जीव संस्थान को भी साथ में रखा गया है, ताकि बाद में किसी तरह की समस्या न आये। कहा कि सड़क इस तरह बनेगी कि वन्य जीवों का प्राकृतिक आवागमन भी प्रभावित नहीं होगा, और उनकी सुरक्षा भी बनी रहेगी।

Read more

डबल धमाल : उत्तराखंड के अनुज व आर्यन की कप्तानी में खेलेंगे सचिन के बेटे अर्जुन

Anuj Rawat
अनुज रावत

-देश की अंडर-19 क्रिकेट टीम की कमान नैनीताल के अनुज व आर्यन को 

उत्तराखंड के लिए बृहस्पतिवार 7 जून को चयनकर्ताओं-आशीष कपूर, ज्ञानेंद्र पांडे और राकेश पारिख द्वारा चयनित अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन से दोहरी खुशखबरी मिली है। केवल एक नहीं उत्तराखंड के दो और संयोग से दोनों विकेटकीपर बल्लेबाज खिलाड़ियों को अंडर-19 के दो अलग-अलग फॉर्मेट में कप्तान के रूप में टीम की कमान देकर भरोसा जताया गया है। उल्लेखनीय है कि (भले ही खुद को न मानें पर) उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के निवासी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी क्रिकेट के सभी प्रारूपों में, जबकि पिथौरागढ़ जिले के निवासी उन्मुक्त चंद अंडर-19 विश्व कप में देश की टीम का नेतृत्व कर चुके हैं।

Aryan juyal
आर्यन जुयाल

चार दिवसीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी नैनीताल-उत्तराखंड के रामनगर निवासी अनुज रावत को, जबकि वन-डे टीम की कप्तानी भी नैनीताल जिले के ही हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल को सौंपी गईं हैं।खास बात यह है क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर भी इन्हीं उत्तराखंडी क्रिकेटरों के नेतृत्व में अंडर-19 टीम के जरिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में पदार्पण करेंगे।

Read more

भारत के इतिहास पर एक बड़ी ऐतिहासिक धारणा हुई खारिज, मिला महाभारतकालीन रथ व शवागार

Bagpat 6विश्वभर की सबसे प्राचीन हिंदू सभ्यता का एक और बड़ा सबूत मिल गया है। सिंधु घाटी सभ्यता की ही कमोबेश समकालीन, उत्खनक वैज्ञानिकों के अनुसार करीब 5000 वर्ष पुरानी महाभारतकालीन सभ्यता के सबूत महाभारत की ही धरती, महाभारत काल में पांडवों के मांगे 5 गांवों में शामिल उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सिनौली गांव में मिले हैं। यहां आर्कियॉलजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) द्वारा की गयी खुदाई में पहली बार भारत में रथ मिले हैं, जिनसे पूर्व की आर्यों के दौर में भारत में रथों का उपयोग न होने की ऐतिहासिक धारणा खारिज हो गयी है। रथों में तांबे की पट्टियों एवं कीलों का प्रयोग मिला है, इससे इस रथ के ताम्रकालीन दौर के होने और उत्खनन स्थल के महाभारत की धरती पर होने तथा प्राप्त सबूतों के करीब 5000 वर्ष पुराने यानी लगभग 1800 से 2000 ईसा पूर्व के होने के सबूतों के साथ इस सभ्यता के महाभारतकालीन होने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है।

यह भी देखें :

यह भी जानें : दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं के अब तक मिले 10 सबूत 
मौसमी कारणों से समाप्त हुई थी सिन्धु घाटी सभ्यता 

Read more

उत्तराखंडी ‘भाबीजी’ ढा रहीं इंटरनेट पर गज़ब

और उन्हें ‘प्यार’ हो गया… उनकी एक्टिंग का भी जवाब नहीं उनका डांस भी देखिये मूलतः मखमली आवाज की धनी गायिका हैं रुचिका कंडारी   डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त … Read more

28 मई को 10 हजार महिलाओं के लिये ‘पैडमैन’ बनेगी उत्तराखंड सरकार, जानें क्यों…?

राज्यमंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि 28 मई को ‘मेनस्ट्रूअल हाइजीन डे’ (मासिक धर्म स्वच्छता दिवस) है। इस दिन कार्यक्रमों के  माध्यम से महिलाओं और किशोरियों में सेनेटरी नैपकिन के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी। जिलों में बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम कराने की कोशिश रहेगी। अगर स्कूल बंद रहेंगे तो सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम कराए जाएंगे। सेनेट्री नेपकीन के साथ एक छाता भी महिलाओं और बेटियों को दिया जाएगा, और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश भी दिया जाएगा।

Read more

जानिए, कितनी लंबी हैं आपकी चहेती ऐक्ट्रेस

हमें शायद ही कभी बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस को सामने से देखने का मौका मिलता है। ऐसे में यह जानना मजेदार होगा कि स्क्रीन पर दिखने वाली आपकी चहेती ऐक्ट्रेस रियल लाइफ में कितनी लंबी हैं। डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में … Read more

177 साल के नैनीताल में कुमाउनी रेस्टोरेंट की कमी हुई पूरी

-पूरी तरह कुमाउनी थीम पर स्थापित किया गया है 1938 में स्थापित अनुपम रेस्टोरेंट

-अब यहां लीजिये कुमाउनी थाली के साथ ही पहाड़ी शिकार सहित अनेक पहाड़ी जड़ी-बूटी युक्त व्यंजनों का भी स्वाद

नवीन जोशी, नैनीताल। 1841 में अपनी बसासत से ही अंग्रेजी रंग में रंगी ‘छोटी बिलायत’ भी कहलाने वाली सरोवरनगरी नैनीताल में अंग्रेजी व्यंजनों के साथ ही चायनीज, तिब्बती, स्पेनिश, इलैलियन सहित अनेक विदेशी व्यंजनों के रेस्टारेंट मौजूद हैं और कई रेस्टारेंट दक्षिण भारतीय, बंगाली तथा गुजराती थालियां भी परोसते हैं, किंतु यदि सैलानी कुमाऊं मंडल के इस मुख्यालय में कुमाउनी व्यंजन खाना चाहें तो उन्हें कुमाऊं मंडल विकास निगम लिमिटेड के पर्यटक आवास गृह में रहना व वहां के रेस्टारेंट में खाना होता है, अथवा टी-स्टॉल तरह के छोटे रेस्टोरेंटों में आलू के गुटके, छोले व रायते जैसे कुछ कुमाउनी व्यंजनों से ही गुजारा करना पड़ता है। लेकिन अब सही मायनों में 177 साल की सरोवरनगरी को एक पूरी तरह कुमाउनी रंग में रंगा व कुमाउनी लजीज व्यंजन परोसने वाला रेस्टोरेंट मिल गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी संगठन से जुड़े नगर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता व व्यवसायी रुचिर साह ने 1938 में अपने दादा द्वारा स्थापित अनुपम रेस्टोरेंट को कुमाउनी रंग में रंग डाला है। 

Read more

आज से ‘कॉपी-पेस्ट’ मैसेज भेजने वालों पर लगेगा 28 प्रतिशत जीएसटी !

1 अप्रैल यानी नया वित्त वर्ष 2018-19 आज से शुरू हो गया है। इसी के साथ उन लोगों के लिए राहत भरी खबर है जो गुड मॉर्निंग, गुड नाईट, आज मंगलवार है, फलां जगह नागराज मिले, यह मैसेज 10 लोगों को भेजो जैसे मैसेज कॉपी-पेस्ट कर सोशल मीडिया पर एक से दूसरे ग्रुप में भेजकर … Read more

हाईकोर्ट ने सही ठहराया एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने का फैसला, पर प्रकाशकों को भी दी यह राहत 

नैनीताल,13 अप्रैल 2018। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एनसीईआरटी की पुस्तकों को लेकर चले आ रहे विवाद में राज्य सरकार को फिलहाल बड़ी राहत दे दी है। न्यायालय ने सरकार के आईसीएसई से संबद्ध विद्यालयों को छोड़कर सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने के आदेश को सही माना है। इसके इतर न्यायालय ने इस मामले से जुड़े 15 फरवरी, 6 मार्च व 9 मार्च को जारी शासनादेशों पर रोक लगा कर पुस्तक प्रकाशकों को भी कुछ राहत दे दी है। जबकि निजी स्कूल संचालक एवं प्रकाशकों को अपनी पुस्तक लागू करने के लिए पुस्तकों की सूची, कीमत राज्य सरकार एवं एनसीईआरटी को भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मामले की सुनवाई की अगली तिथि तीन मई तय कर दी है।

शुक्रवार को संयुक्त विद्यालय प्रबंधन समिति यूएस नगर, निशा एजुकेशन, नॉलेज र्वल्ड/प्रिसीपल प्रोगेसिव स्कूल एसोसिएशन, ऊधमसिंह नगर एसोसिएशन आफ इंडिपेंडेंट स्कूल, जंसवत एजुकेशन ट्रस्ट, प्रा. स्कूल एसोसिएशन एवं चिल्ड्रन एसोसिएशन समेत सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायालय ने सरकार को फिलहाल राहत दे दी है। न्यायालय ने अंतिरम आदेश जारी कर सरकार के फैसले के कुछ बिंदुओं पर मुहर लगा दी है। न्यायालय ने साफ कर दिया है कि यदि कोई प्रकाशक या निजी स्कूल अपनी पुस्तकों को लागू करना चाहता है तो इनको सूची, कीमत की जानकारी राज्य सरकार एवं एनसीईआरटी को देगा। 

पब्लिक स्कूलों की एनसीईआरटी की किताबों के खिलाफ याचिका निस्तारित, हड़ताल भी वापस

नैनीताल (4 अप्रैल 2018) उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केएम जोसेफ व न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की खंडपीठ ने हल्द्वानी पब्लिक स्कूल एशोसिएशन की एनसीईआरटी की किताबों की अनिवार्यता के खिलाफ दायर याचिका को पब्लिक स्कूलों द्वारा प्रस्तावित 7 दिवसीय हड़ताल वापस लेने के शपथ पत्र देने के बाद निस्तारित कर दिया है।

इस प्रकार हल्द्वानी पब्लिक स्कूल एशोसिएशन की एनसीईआरटी की किताबों की अनिवार्यता के खिलाफ मामला समाप्त हो गया है।

अलबत्ता राज्य में एनसीईआरटी की किताबों के लागू रहने के बारे में एक अन्य मामला अब भी उच्च न्यायालय में लंबित है। इस मामले में अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होनी है।

पूर्व समाचार : उच्च न्यायालय ने स्कूल एसोसिएशन से पूछा किसने दिया शिक्षा के मूल अधिकार को बाधित करने का अधिकार

नैनीताल (31 मार्च 2018) उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीके बिष्ट व न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ ने हल्द्वानी पब्लिक स्कूल एशोसिएशन द्वारा एनसीईआरटी की किताबों की अनिवार्यता को लेकर की जा रही 7 दिवसीय हड़ताल के खिलाफ दायर जनहित याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। मामले में स्कूल एशोसिएशन को दस्ती समन जारी कर पूछा है कि उन्हें शिक्षा के मूल अधिकार को बाधित करने का अधिकार किसने दिया है। साथ ही सरकार से भी 4 अप्रैल तक जवाब मांगते हुए इसी दिन सुनवाई की अगली तिथि घोषित कर दी है।
मामले के अनुसार हल्द्वानी निवासी नवीन कपिल व दिनेश चंदोला ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि सरकार के सरकारी व अर्ध सरकारी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों को अनिवार्य रूप से लागू करना का आदेश शिक्षा के व्यवसायीकरण को रोकने का एक सराहनीय कदम है। परंतु पब्लिक स्कूलों व पुस्तक विक्रेताओं के द्वारा अपने लाभ को लेकर इस आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है। याचिका में पब्लिक स्कूलों व पुस्तक विक्रेताओं के खिलाफ एस्मा लगाने की मांग भी की गयी है।

Read more

अब शमी पर उत्तराखंड में आई नयी आफत

ट्रक से टकराई मोहम्मद शमी की कार, सिर में लगी चोट देहरादून, 25 मार्च 2018। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए बीते कुछ दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे। शमी की पत्नी ने उन पर व्याभिचार से लेकर मैच फिक्सिंग तक के आरोप लगाए थे। इधर, रविवार को उत्तराखंड में हुई … Read more

बिना सूचना राजभवन रोड पर दोपहिया वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था लागू कर माल रोड पर स्वयं दबाव बढ़वा रही नैनीताल पुलिस, नाराजगी…

नैनीताल, 27 अगस्त 2018। नैनीताल पुलिस ने सोमवार सुबह 8 बजे से राजभवन-कलक्ट्रेट रोड पर दोपहिया वाहनों के लिए भी वन-वे यातायात व्यवस्थाा लागू करा दी। गौरतलब है कि इसकी कोई भी ‘विशिष्ट सूचना’ न ही जनपद के एसएसपी द्वारा सोशल मीडिया में वायरल मैसेज में की गयी है, न एएसपी द्वारा एक दिन पूर्व … Read more