नैनीताल में बच्चों ने ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ नाटक से किया व्यवस्था पर कटाक्ष

Nainital-Yugmanch Play-Jaisi Karni Waisi Bharni

नवीन समाचार, नैनीताल, 28 जुलाई 2024 (Nainital-Yugmanch Play-Jaisi Karni Waisi Bharni)। नैनीताल के सीआरएसटी इंटर कॉलेज के सभागार में रविवार शाम को इंदुमती द्वारा लिखित कहानी ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ पर हेमंत बिष्ट द्वारा नाट्य रूपांतरित नाटक का मंचन किया गया। यह नाटक युगमंच व शारदा संघ द्वारा आयोजित एक माह की बाल नाट्य कार्यशाला … Read more

उत्तराखंड को समर्पित गीत आते ही छाया, कुछ ही घंटों में हजारों लोगों ने सुना…

Uttarakhand hamaro 1

नवीन समाचार, बागेश्वर, 7 मई 2023। उत्तराखंड की महिमा मंडित करने वाली गाथा का वर्णन करता हुआ कुमांऊनी गीत ‘यस छ उत्तराखंड हमारो’ रविवार को लॉंच हुआ है। लॉंच होने के 10 घंटों के बीच इस गीत को करीब 5 हजार दर्शक देख चुके हैं। फिल्म में जितनी सुंदर आवाज व शब्द हैं, उतने ही … Read more

राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ उद्घोषक, कवि हेमंत बिष्ट का गीत

Hemant Bisht
गीतकार हेमंत बिष्ट को सम्मानित करते मुख्यमंत्री।

नैनीताल, 7 सितम्बर 2018। नगर के राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक, उद्घोषक एवं कवि हेमंत बिष्ट के लिखे एवं अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान द्वारा गाये गये गीत ‘स्वस्थ देश स्वच्छ देश अपना बनाना है, सही पोषण देश रोशन करके दिखाना है’ को राष्ट्रीय स्तर पर पोषण अभियान के लिए चुन लिया गया है। शुक्रवार को देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड के लिए तैयार इस गीत को एक कार्यक्रम में लांच किया एवं गीतकार एवं गायक दोनों को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि बिष्ट इससे पूर्व उत्तराखंड राज्य गीत के अलावा मतदान संचेतना, कई खेल-उल्लास गीत तथा उत्तराखंड की पाठ्य पुस्तकों के लिए गीत-कविताएं आदि लिख चुके हैं। कक्षा चार की पुस्तक बुरांश में ‘नैनीताल की सैर’, कई फिल्मों, एल्बमों तथा नाटकों में भी उनके गीत लोकप्रिय रहे हैं। जबकि रणवीर चौहान का पूर्व में गाया गया ‘नैनीताल सिटी एंथम’ खासा लोकप्रिय रहा। श्री बिष्ट ने बताया कि उनके गीत को राष्ट्रीय स्तर पर चुने जाने की घोषणा मंच से भारत सरकार के संयुक्त सचिव डा. राकेश ने की।

सुनें गीत : 

Read more