अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाओं पर भी हमला, मुख्य आरोपित गिरफ्तार, जानें हत्या के कारण

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 11 जुलाई 2026 (Youth Preparing for Agniveer Murdered)। उत्तराखंड के अल्मोड़ा (Almora) जनपद के रानीखेत (Ranikhet) क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। युवक अपनी बुआ के घर रहकर अग्निवीर (Agniveer) भर्ती की तैयारी कर रहा था। घटना के दौरान उसे बचाने पहुंचीं दो महिलाओं पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिनमें एक के गले और दूसरी के सिर में गंभीर चोटें आयी हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का वातावरण बन गया। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है तथा एक अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है।

(Youth Preparing for Agniveer Murdered उत्तराखंड के रानीखेत में युवक की निर्मम हत्या, एक महिला का रेत दिया गला;  दूसरी का सिर फोड़ा - ranikhet murder youth killed two women critical in  aina villageपुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ (Meerut) निवासी 19 वर्षीय सागर सिंह (Sagar Singh) कुछ दिन पहले रानीखेत तहसील के द्वाराहाट (Dwarahat) विकासखंड स्थित ऐना (Aina) गांव में अपनी बुआ जानकी देवी (Janki Devi) के घर आया था। वह रानीखेत में प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार शाम लगभग 7:50 बजे गांव निवासी जगत सिंह बोरा (Jagat Singh Bora) के घर में घुसकर हमला करने का आरोप है।

युवक की हत्या, बचाने आयीं महिलाओं को भी किया घायल

प्राथमिकी के अनुसार आरोपित ने सागर सिंह पर दरातीऔर हथौड़े से कई वार किये। उसके गले, सिर और सीने पर गंभीर चोटें आयीं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। शोर सुनकर सागर की बुआ जानकी देवी और दादी शोभा देवी (Shobha Devi) उसे बचाने पहुंचीं तो आरोपित ने उन पर भी हमला कर दिया। जानकी देवी के सिर तथा शोभा देवी के गले में गंभीर चोटें आयीं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  14 और 17 साल के नाबालिग शादी पर अड़े, शादी रुकवाई तो पुलिस-प्रशासन से भिड़े...

ग्रामीणों ने तीनों को तत्काल रानीखेत के नागरिक चिकित्सालय (Civil Hospital Ranikhet) पहुंचाया। वहां सागर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दोनों महिलाओं का उपचार शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल शोभा देवी को बाद में डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (Dr. Sushila Tiwari Government Hospital), हल्द्वानी (Haldwani) संदर्भित किया गया।

घायल महिला के बयान के बाद मुख्य आरोपित गिरफ्तार

शिकायतकर्ता अशोक (Ashok) ने पुलिस को बताया कि उसने जगत सिंह बोरा को हाथ में चाकू लिये घटनास्थल से जाते देखा था। आरोप है कि घटना के बाद वह घायलों की स्थिति जानने के लिए चिकित्सालय भी पहुंचा। पुलिस के अनुसार देर रात होश में आने पर घायल जानकी देवी ने भी आरोपित की पहचान की। शिकायत में पुरानी रंजिश को घटना का मुख्य कारण बताया गया है।

ग्रामीणों का प्रदर्शन, दूसरे व्यक्ति की भूमिका भी जांच के दायरे में

रानीखेत सागर हत्याकांड: पहले सिर पर मारा हथौड़ा, फिर चाकू से काटी गर्दन;  आरोपित गिरफ्तार - ranikhet sagar murder case accused arrested after hammer  attack and throat slit shocking ...शनिवार को पोस्टमार्टम के दौरान सिमोली (Simoli), भैंसोली (Bhainsoli), टनवाड़ी (Tanwadi) और तुश्यारी (Tushyari) सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण रानीखेत कोतवाली पहुंचे और आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह (Harbans Singh) तथा क्षेत्राधिकारी भावना कैंथोला (Bhavana Kanthola) ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया, और पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपित जगत सिंह को मजखाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। 

हत्या के कारण

पुलिस ने मुख्य आरोपित जगत सिंह बोरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किये हैं। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में एक अन्य युवक की संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही गत छह जुलाई को परिवार की सदस्य बबीता (Babita) पर हुए कथित गुलदार हमले की घटना की भी जांच की जा रही है कि उसका इस प्रकरण से कोई संबंध है अथवा नहीं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  मॉल रोड पर हॉर्न प्रतिबंध की प्रशासन कर सकता है समीक्षा, नैनीताल के नेताओं को जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में जिम्मेदारी, तिब्बती समुदाय का प्रदर्शन, नंदा देवी महोत्सव के लिए समितियों का गठन, पीएचडी प्रवेश की दूसरी काउंसलिंग, परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

बताया जा रहा है की आरोपित जगत सिंह बोरा(जो उसी गांव का रहने वाला है) का मृतक सागर सिंह के साथ करीब दो महीने पहले एक मामूली विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर वह सागर से रंजिश (दुश्मनी) पाले हुए था।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Youth Preparing for Agniveer Murdered) :

Youth Preparing for Agniveer Murdered, Uttarakhand News, Almora News, Ranikhet News, Dwarahat News, Hindi News, Crime News, Police Investigation, Law News, Legal News, Agniveer News, Ranikhet Murder Case Latest Update, Agniveer Aspirant Murder Almora, Dwarahat Village Crime Investigation, Almora Police Arrest News, Forensic Investigation Uttarakhand Crime, Family Dispute Murder Case Uttarakhand, Ranikhet Criminal Investigation Update, Uttarakhand Serious Crime News, #Uttarakhand #Almora #Ranikhet #CrimeNews #PoliceInvestigation #Agniveer #LawNews #HindiNews #NavinSamachar

Leave a Reply