नैनीताल में अयोध्या के पर्यटकों की स्कॉर्पियो ने मचाया उत्पात, तीन वाहन क्षतिग्रस्त, महिला घायल, पांच युवक गिरफ्तार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 11 जुलाई 2026 (By Tourists Scorpio-3 Vehicles Damaged)। नैनीताल (Nainital) जनपद के धार्मिक स्थल कैंची (Kainchi) धाम क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थल-अयोध्या (Ayodhya) से आये पर्यटकों की एक स्कॉर्पियो (Scorpio) ने कथित रूप से बड़ा उत्पात मचाया। आरोप है कि नशे की हालत में वाहन चला रहे युवकों ने पहले दो होमस्टे संचालकों से विवाद और मारपीट की तथा पुलिस से बचने के प्रयास में तेज गति से वाहन चलाते हुए तीन वाहनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने पांच युवकों को पकड़ लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।

By Tourists Scorpio-3 Vehicles Damaged नशे में धुत यूपी के पर्यटकों ने कैंची धाम क्षेत्र में मचाया उत्पात, 3 वाहनों को मारी टक्कर, एक महिला घायलपुलिस के अनुसार अयोध्या निवासी युवक शुक्रवार देर शाम स्कॉर्पियो संख्या यूपी32आरके-0095 (UP32RK-0095) से तल्ला कैंची क्षेत्र पहुंचे थे। यहां किसी बात को लेकर उनका एक होमस्टे संचालक से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान युवकों ने मारपीट की। इसके बाद वे कैंची बाजार की ओर बढ़े, जहां एक अन्य होमस्टे संचालक से भी उनका विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

पुलिस से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार, तीन वाहनों को मारी टक्कर

सूचना मिलने पर कैंची पुलिस मौके की ओर रवाना हुई। पुलिस को देखकर वाहन सवार युवक भवाली (Bhowali) की ओर भागने लगे। पुलिस ने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि अन्य युवक वाहन लेकर आगे बढ़ गये। पुलिस ने भवाली पुलिस को सूचना देकर नाकेबंदी करायी। नाकेबंदी देखकर स्कॉर्पियो चालक ने वाहन वापस कैंची बाजार की ओर मोड़ दिया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  दीपक तले अंधेरा: मुख्यालय से मात्र 11 किमी दूर गांव ने 3 किमी सड़क के लिए दी विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, नियम विरुद्ध संचालित होम स्टे पर फिर कार्रवाई व जिला निर्वाचन कार्यालय नैनीताल को स्थानांतरित करने की खबरों की सच्चाई

पुलिस से बचने के प्रयास में तेज गति से वाहन चलाते हुए स्कॉर्पियो ने रास्ते में खड़े तीन वाहनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक ऑल्टो (Alto) कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उसमें सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त होकर वहीं रुक गयी।

स्थानीय लोगों की मदद से पांच युवक पकड़े गये

दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गये। लोगों ने घेराबंदी कर चार युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले पुलिस एक अन्य युवक को पकड़ चुकी थी। एक आरोपित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

भवाली के कोतवाल प्रकाश मेहरा (Prakash Mehra) ने बताया कि दुर्घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को सीज कर दिया गया है। पकड़े गये सभी युवकों का मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली (Community Health Centre Bhowali) में कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने तथा नशे की स्थिति में वाहन न चलाने की अपील की है। साथ ही पर्यटकों से भी स्थानीय कानूनों और सार्वजनिक व्यवस्था का सम्मान करने का अनुरोध किया गया है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  गैस नहीं, सिलिंडर से निकलने लगा पानी का फव्वारा! हल्द्वानी में चौंकाने वाला मामला, जांच शुरू

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (By Tourists Scorpio-3 Vehicles Damaged) :

By Tourists Scorpio-3 Vehicles Damaged, Uttarakhand News, Nainital News, Kainchi News, Bhowali News, Hindi News, Crime News, Road Accident News, Police News, Traffic News, Tourist News, Nainital Tourist Car Accident Latest News, Kainchi Market Road Accident Update, Drunk Driving Case Nainital, Bhowali Police Action Against Tourists, Ayodhya Tourists Accident Uttarakhand, Three Vehicles Damaged In Kainchi Market, Road Safety And Drunk Driving Uttarakhand, Nainital Police Investigation News,#Uttarakhand #Nainital #Kainchi #Bhowali #RoadAccident #Police #TouristNews #TrafficSafety #HindiNews #NavinSamachar

Leave a Reply