नवीन समाचार, हल्द्वानी, 18 फरवरी 2024 (Haldwani Rioters Creating Problems in Jail too)। हल्द्वानी हिंसा में पकड़े गये दंगाई हल्द्वानी जेल में जेल प्रशासन के लिये भी परेशानी का कारण बन गये हैं। अलबत्ता जेल प्रशासन उनकी कोशिशों को उसी तरह नाकाम कर रहा है, जिस तरह उनके मंसूबों को पूरे नैनीताल पुलिस एवं प्रशासन ने नाकाम किया है।

बताया गया है कि दंगे के बाद पुलिस ने अभी तक 58 दंगाइयों को पकड़ा है। इन्हें हल्द्वानी जेल में बैरक नंबर दो में एक साथ बैरक में रखा गया है। जेल सूत्रों के अनुसार उन्हें बैरक में लगी लोहे की सलाखों से बाहर जेल के भीतर भी निकलने की आजादी नहीं दी गई है। अब तक उनकी मिलाई भी नहीं की जा रही है।
कालकोठरी का एहसास कराने वाली बैरक नंबर दो की निगरानी को भी बढ़ा दिया गया है। आरोपितों को खाने-पीने के लिए भी बैरक से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। ऐसे में कई उपद्रवी जेल में बाहर की हवा लेने को भी तरस गये हैं और इसके लिए पेट, सिर, पैर व दांत आदि में दर्द का बहाना बना रहे हैं। लेकिन वह बहाने उनके काम नहीं आ रहे हैं। (Haldwani Rioters Creating Problems in Jail too)
बना रहे पेट दर्द से लेकर सिर दर्द, पैर दर्द व दांत में दर्द तक के बहाने (Haldwani Rioters Creating Problems in Jail too)
जेल सूत्रों के अनुसार जेल की सलाखों को देखते ही कई आरोपितों ने दर्द का बहाना बनाना शुरू कर दिया। पेट दर्द से लेकर सिर दर्द, पैर दर्द व दांत में दर्द तक के बहाने लगाए। नियमानुसार जब जेल प्रशासन ने चिकित्सकों और मशीनों से आरोपितों की जांच करायी तो तो बहाना पकड़ा गया। झूठ सामने आने के बाद आरोपित शांत बैठ गए। (Haldwani Rioters Creating Problems in Jail too)
हल्द्वानी उप कारागार के जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे का कहना है कि सभी आरोपित ठीक हैं और उनकी जेल मैनुअल के अनुपात नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है। दिक्कत होने पर उन्हें चिकित्सकीय सलाह के आधार पर दवाएं भी दी जाएंगी। फिलहाल उन्हें जेल में मौजूद अन्य कैदी-बंदियों से बिल्कुल अलग रखा गया है। (Haldwani Rioters Creating Problems in Jail too)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
