नवीन समाचार, नैनीताल, 14 जुलाई 2025 (Nainital Resident Woman and Young Man died under। बीते कुछ घंटों में दो अलग-अलग घटनाओं में नैनीताल जनपद की एक महिला और एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी है। महिला रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली, जबकि युवक का शव अल्मोड़ा में फंदे से लटका मिला।
रुद्रपुर में जहर निगलने से महिला की मृत्यु
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अटरिया रोड, आवास विकास स्थित एक किराये के मकान में रहने वाली 30 वर्षीय महिला रेखा पत्नी ओमप्रकाश, मूल निवासी ग्राम ओड़ा बास्कोट, थाना बेतालघाट, जिला नैनीताल संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। बताया गया कि महिला ने अपने घर पर जहर निगल लिया था। पड़ोसी पंकज परगाई पुत्र स्व. गंगादत्त परगाई ने उसे तत्काल जिला चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रेखा पिछले लंबे समय से यहाँ अकेले रह रही थी तथा एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। उसकी शादी को 15 वर्ष हो चुके थे। उसके दो बच्चे—11 वर्षीय बेटी और 14 वर्षीय बेटा गाँव में रहते हैं, जबकि पति जयपुर में कार्यरत हैं।
सूचना मिलने पर उप निरीक्षक नेहा ध्यानी अपनी टीम व चीता मोबाइल के साथ जिला चिकित्सालय पहुँचीं। ट्रांजिट कैंप थाने के प्रभारी निरीक्षक मोहन पांडे के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। महिला के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाये गये। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जाँच की जा रही है।
अल्मोड़ा नगर के धार की तूनी क्षेत्र में युवक का शव फंदे से लटका मिला (Nainital Resident Woman and Young Man died under)
दूसरी घटना में अल्मोड़ा नगर की धार की तूनी क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवक सूरज कुमार, मूल निवासी सुयालबाड़ी, जनपद नैनीताल, संदिग्ध परिस्थितियों में अपने किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक यहाँ अपने दो बच्चों के साथ रहता था तथा मजदूरी का कार्य करता था।
चौकी प्रभारी एनटीडी कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना बीती देर रात की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक मानसिक तनाव में था। उसकी पत्नी कुछ दिन पूर्व उसे छोड़कर चली गई थी। इस कारण वह अवसाद की स्थिति में था।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया और पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जाँच जारी है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Nainital Resident Woman and Young Man died under, Suicide Cases Uttarakhand, Woman Found Dead Haldwani, Man Found Hanging Almora, Crime News Uttarakhand, Suspicious Death Haldwani, Rekha Suicide Haldwani)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
