WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

🚩🚩’नवीन समाचार’ की ओर से आप सभी को 124वें नंदा देवी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं...। 🚩🚩शैलेन्द्र बर्गली की ओर से आप सभी को नन्दा देवी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं, मां नन्दा देवी की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे, यही मंगलकामना है। जय माता नन्दा देवी। - शैलेन्द्र बर्गली, जिला सह संयोजक, खेल प्रकोष्ठ, भाजपा, नैनीताल।🚩🚩

नंदा देवी महोत्सव के लिए खुलेगी माल रोड, अंतरविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता, कुलदीप को मिली बड़ी जिम्मेदारी व ज्योलीकोट में विशेष स्वास्थ्य शिविर

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

लोअर माल रोड 23 सितंबर को डोला भ्रमण के लिए खुलेगी, 10 अक्टूबर से यातायात के लिए पूरी तरह खोलने का लक्ष्य

नवीन समाचार, नैनीताल, 14 सितंबर 2026 (Nainital Latest News 14 September 2026)। नंदा देवी महोत्सव के डोला भ्रमण को देखते हुए लोअर माल रोड को 23 सितंबर को अस्थायी रूप से खोला जाएगा। डोला भ्रमण के बाद सड़क को फिर बंद कर निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अनुसार निर्माण पूरा होने के बाद 10 अक्टूबर से लोअर माल रोड को यातायात के लिए पूरी तरह खोलने की तैयारी है।

Nainital Latest News 14 September 2026 Nainital Lower Mall Road Repair | PWD Officials Asked Action; Warning Issuedलोअर माल रोड पर सूचना कार्यालय से सीतापुर आई हॉस्पिटल (Sitapur Eye Hospital) तक निर्माण कार्य के चलते पैदल और वाहनों की आवाजाही बंद है। सड़क का काम धीमी गति से होने के कारण मां नयना देवी व्यापार मंडल की ओर से सड़क खोलने की मांग भी की गयी थी। हालांकि 16 सितंबर से नंदा देवी महोत्सव शुरू होने के बावजूद सड़क पर स्लैब का काम अभी जारी है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि सीतापुर आई हॉस्पिटल के आगे बने रैंप को हटाकर 23 सितंबर को डोला भ्रमण के लिए मार्ग खोला जाएगा। डोला निकलने के बाद निर्माण कार्य के लिए सड़क फिर बंद कर दी जाएगी। निर्माण पूरा होने के बाद 10 अक्टूबर से वाहनों के लिए लोअर माल रोड खोलने का लक्ष्य है।

तृतीय भुवन चंद्र साह मेमोरियल अंतरविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू, विद्यार्थियों की संख्या दोगुनी

नैनीताल। सीआरएसटी इंटर कॉलेज (CRST Inter College), नैनीताल में सोमवार को तृतीय भुवन चंद्र साह मेमोरियल अंतरविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता के साथ 60 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए वेटरन टेबल टेनिस टूर्नामेंट भी आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका नैनीताल की अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी और विद्यालय के प्रबंधक अनूप साह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में सीआरएसटी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और सीआरएसटी प्राथमिक शाखा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इन्होंने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में दोगुने विद्यार्थी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। इससे खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता के प्रति लगाव परिलक्षित होता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य आलोक साह ने सभी के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं और भविष्य में इस खेल को और विस्तृत रूप देने की बात कही। मुख्य अतिथि डॉ. सरस्वती खेतवाल ने विद्यालय के शैक्षणिक खंड स्थित जगदीश साह सभागार में आयोजित प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और प्रायोजक संस्था का आभार व्यक्त किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ‘टायर डॉक्टर’ के नाम से पहचान बना चुकी हैं नैनीताल की कमला नेगी, साइकिल से लेकर जेसीबी तक का 'इलाज' खुद करती हैं

विद्यालय के प्रबंधक अनूप साह ने सभी खिलाड़ियों से खेल के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा मानव शरीर और पर्यावरण के लिए हानिकारक प्लास्टिक के उपयोग से बचने का आह्वान किया। इन्होंने नैनीताल को प्लास्टिक मुक्त शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में सहयोग की अपील की। विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी ने विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ खेल को भी भविष्य के लिए करियर के रूप में अपनाने पर बल दिया। अंत में इन्होंने सभी खिलाड़ियों को अनुशासित रहने, निर्णायकों के निर्णय को स्वीकार करने और खेल भावना बनाये रखने की शपथ दिलायी।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 14 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में प्रायोजक संस्था की ओर से शैलेंद्र साह, नागेंद्र साह, योगेश साह, गीता साह और रोटरी क्लब की अध्यक्ष शिवांगी साह आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक शैलेश साह, चंदन बिष्ट और संजय साह रहे। इस अवसर पर शैलेंद्र चौधरी, रितेश साह, ललित सिंह जीना, गणेश दत्त लोहनी, मनीष साह, राजेश कुमार और केदार सिंह गाड़िया आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. सोबन सिंह बिष्ट एवं अनुपम उपाध्याय ने किया।

कुलदीप सिंह बने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

नैनीताल। हैदराबाद (Hyderabad), तेलंगाना (Telangana) में 9 से 12 सितंबर तक आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अधिवेशन में कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University), नैनीताल के वरिष्ठ कर्मचारी नेता कुलदीप सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया।

कुलदीप सिंह वर्तमान में उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के संरक्षक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कुमाऊं विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष भी हैं। कुलदीप सिंह के अनुसार अधिवेशन में कुमाऊं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी नेता भूपाल सिंह करायत और डॉ. लक्ष्मण सिंह रौतेला के साथ प्रशांत मेहता को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

कुलदीप सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय परिवार, नैनीताल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिष्ट की पहल पर विशेष स्वास्थ्य शिविर, 50 लोगों की जांच में सात में पीलिया की पुष्टि

नैनीताल। नैनीताल जनपद के भीमताल विकासखंड की ज्योलीकोट न्याय पंचायत के ज्योली ग्राम सभा में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट की पहल पर नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (National Mobile Medical Unit) की टीम ने विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में बालक-बालिकाओं से लेकर युवाओं, वयस्कों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गयी।

स्वास्थ्य शिविर में छोटे बच्चों में पीलिया के लक्षण मिले। वहीं कुछ लोग बुखार, निमोनिया और अन्य रोगों का उपचार चिकित्सालयों में करा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने मौके पर जाकर बीमारी से जूझ रहे लोगों से संवाद किया। इन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी से अब पीलिया रोग पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा चुका है। इन्होंने लोगों से संयम बरतने और विशेष रूप से खान-पान पर ध्यान देते हुए परहेज करने की अपील की। साथ ही सभी से पानी उबालकर पीने को कहा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी में लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगी कार में फर्जी आईबी अधिकारी बनकर घूम रहा था 24 साल का मोहासिब, एयरगन सहित फर्जी आईडी-कागजात बरामद

इन्होंने बताया कि हल्द्वानी और भवाली से टैंकरों के माध्यम से जल संस्थान की ओर से प्रतिदिन शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करायी जा रही है। स्वास्थ्य शिविर में 50 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी, जिसमें सात लोगों में पीलिया की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य की जांच डॉ. अंकित और इनकी टीम के सहयोगी आंचल, आशीष, कंचन, प्रफुल, धर्मेंद्र और शकुंतला ने की। इस दौरान ग्राम प्रधान शेखर भट्ट, उपप्रधान लछम सिंह, धीरज जीना, दीपक साह, कुंदन जीना और पुष्कर जोशी आदि मौजूद रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 14 September 2026) :

Nainital Latest News 14 September 2026, Nainital News, Uttarakhand News, Lower Mall Road Nainital, Nanda Devi Festival 2026, Nanda Devi Dola Procession, Lower Mall Road Opening Date, Nainital Traffic Update, Bhuwan Chandra Sah Memorial, Inter School Table Tennis Tournament, Nainital Table Tennis Competition, Kuldeep Singh National Vice President, Kumaun University Employees Association, Jyolikot Health Camp, Jyolikot Jaundice Cases, Nainital Health News, #Nainital #Uttarakhand #LowerMallRoad #NandaDeviFestival #DolaProcession #NainitalTraffic #TableTennis #CRSTCollege #BhuwanChandraSah #KuldeepSingh #KumaunUniversity #Jyolikot #HealthCamp #Jaundice #NainitalNews

Leave a Reply