आइपीएल में उत्तराखंड के 6 क्रिकेटरों पर रहेगी नजर, ऋषभ पंत की कप्तानी से भी बड़ी उम्मीदें

Cricket

नवीन समाचार, देहरादून, 17 मार्च 2025 (Rishabh Pant+6 Cricketer from Uttarakhand in IPL)। आइपीएल 2025 का आयोजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उत्तराखंड के छह क्रिकेटर इस वर्ष के इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में खेलते नजर आएंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाज … Read more

डबल धमाल : उत्तराखंड के अनुज व आर्यन की कप्तानी में खेलेंगे सचिन के बेटे अर्जुन

Anuj Rawat
अनुज रावत

-देश की अंडर-19 क्रिकेट टीम की कमान नैनीताल के अनुज व आर्यन को 

उत्तराखंड के लिए बृहस्पतिवार 7 जून को चयनकर्ताओं-आशीष कपूर, ज्ञानेंद्र पांडे और राकेश पारिख द्वारा चयनित अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन से दोहरी खुशखबरी मिली है। केवल एक नहीं उत्तराखंड के दो और संयोग से दोनों विकेटकीपर बल्लेबाज खिलाड़ियों को अंडर-19 के दो अलग-अलग फॉर्मेट में कप्तान के रूप में टीम की कमान देकर भरोसा जताया गया है। उल्लेखनीय है कि (भले ही खुद को न मानें पर) उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के निवासी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी क्रिकेट के सभी प्रारूपों में, जबकि पिथौरागढ़ जिले के निवासी उन्मुक्त चंद अंडर-19 विश्व कप में देश की टीम का नेतृत्व कर चुके हैं।

Aryan juyal
आर्यन जुयाल

चार दिवसीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी नैनीताल-उत्तराखंड के रामनगर निवासी अनुज रावत को, जबकि वन-डे टीम की कप्तानी भी नैनीताल जिले के ही हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल को सौंपी गईं हैं।खास बात यह है क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर भी इन्हीं उत्तराखंडी क्रिकेटरों के नेतृत्व में अंडर-19 टीम के जरिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में पदार्पण करेंगे।

Read more