-पर्यटन एवं पैदल घूमने के लिए बेहतर होता है यह मौसम
नवीन समाचार, नैनीताल, 4 जुलाई 2019। प्रदेश में मानसून के आगमन एवं मौसम विभाग द्वारा जनपद में मानसूनी वर्षा की चेतावनी पर बृहस्पतिवार को मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में बारिश तो नहीं हुई, अलबत्ता ‘लंदन फॉग’ कहे जाने वाले मानसूनी कोहरे से नगर का मौसम दिलकश व रुमानी हो गया। इस दौरान नगर में दोपहर से पहले वालों को हेड लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। जुलाई माह में इस तरह का अनुभव खासकर मैदानी क्षेत्रों से आये सैलानियों के लिए रोमांचक रहा, जो ऐसी स्थितियों की अपेक्षा केवल सर्दियों के दिनों में करते हैं।
नैनीताल में लंदन फॉग का सुंदर वीडियो देखें :
उल्लेखनीय है कि नगर के जुलाई-अगस्त माह में मानसूनी मौसम में इस कोहरे को अंग्रेजी दौर से लंदन में लगने वाले कोहरे ‘लंदन फॉग’ की संज्ञा प्राप्त है। इस दौरान कोहरे से हल्की बूंदों का झरना पैदल घूमने वाले सैलानियों को अद्भुत अनुभूति देता है। इस मौसम को नगर में रंग-बिरंगी छतरियां लेकर पैदल घूमने वाले लोग भी खासा पसंद करते हैं। उल्लेखनीय है कि पर्यटन के लिहाज से भी यह मौसम सैलानियों के खासा लाभप्रद होता है, जब शहर में अधिक भीड़भाड़ नहीं होती है। होटलों में कमरे एवं अन्य सुख-सुविधाएं अपेक्षाकृत सस्ती दरों पर उपलब्ध हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें : नैनीताल में ‘लंदन फॉग’ संग मानो आसमां झुक जाता हो जमीं पर
नवीन जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल को यूं ही प्रकृति का स्वर्ग नहीं कहा जाता है। हर मौसम में यह शहर विश्वस्तर के एक नये आकर्षण को लेकर आता है, और छा जाता है। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में तो यहां देश-दुनिया से सैलानी प्राकृतिक एयरकंडीशनर (नेचुरल एसी) सरीखे मौसम का आनंद ले ही पाते हैं, लेकिन इसके बाद भी, जब देश मानसून का इंतजार कर रहा होता है, यहां लोकल मानसून झूम के बरसने लगता है। इस दौरान यहां एक नया आकर्षण नजर आता है, जिसे नगर के अंग्रेज निर्माताओं ने अपने घर इंग्लैंड को याद कर ‘लंदन फॉग’ और ‘ब्राउन फॉग ऑफ इंग्लैंड’ नाम दिये थे।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
You must be logged in to post a comment.