पिंडारी हिमनद क्षेत्र में जैव विविधता और आजीविका की चुनौतियां उजागर, अनूप साह व डॉ. जीएस रावत ने सुझाये संरक्षण के उपाय

Himalaya

नवीन समाचार, नैनीताल, 23 अक्टूबर 2026 (Challenges Regarding Pindari Glacier)। उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में स्थित पिंडारी परिदृश्य हिमालय के सर्वाधिक आकर्षक प्राकृतिक क्षेत्रों में से एक है। अपनी ऊंची पर्वत चोटियों, हिमनदों, घने वनों, अल्पाइन बुग्यालों, विविध वन्यजीवों और समृद्ध स्थानीय संस्कृति के कारण यह क्षेत्र देश-विदेश के प्रकृतिविदों, शोधकर्ताओं, छायाकारों, पदयात्रियों और साहसिक पर्यटन … Read more

नैनीताल (Accident Nainital) : स्टार्ट होते ही आगे बढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, पोल ने बचायीं 4 जिंदगियां

Ramnagar-Car Hit Tempo full of School Children Durghatna

Accident Nainital

‘लंदन फॉग’ से दिलकश-रुमानी हुआ नैनीताल का मौसम

-पर्यटन एवं पैदल घूमने के लिए बेहतर होता है यह मौसम
नवीन समाचार, नैनीताल, 4 जुलाई 2019। प्रदेश में मानसून के आगमन एवं मौसम विभाग द्वारा जनपद में मानसूनी वर्षा की चेतावनी पर बृहस्पतिवार को मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में बारिश तो नहीं हुई, अलबत्ता ‘लंदन फॉग’ कहे जाने वाले मानसूनी कोहरे से नगर का मौसम दिलकश व रुमानी हो गया। इस दौरान नगर में दोपहर से पहले वालों को हेड लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। जुलाई माह में इस तरह का अनुभव खासकर मैदानी क्षेत्रों से आये सैलानियों के लिए रोमांचक रहा, जो ऐसी स्थितियों की अपेक्षा केवल सर्दियों के दिनों में करते हैं।

नैनीताल में लंदन फॉग का सुंदर वीडियो देखें :

उल्लेखनीय है कि नगर के जुलाई-अगस्त माह में मानसूनी मौसम में इस कोहरे को अंग्रेजी दौर से लंदन में लगने वाले कोहरे ‘लंदन फॉग’ की संज्ञा प्राप्त है। इस दौरान कोहरे से हल्की बूंदों का झरना पैदल घूमने वाले सैलानियों को अद्भुत अनुभूति देता है। इस मौसम को नगर में रंग-बिरंगी छतरियां लेकर पैदल घूमने वाले लोग भी खासा पसंद करते हैं। उल्लेखनीय है कि पर्यटन के लिहाज से भी यह मौसम सैलानियों के खासा लाभप्रद होता है, जब शहर में अधिक भीड़भाड़ नहीं होती है। होटलों में कमरे एवं अन्य सुख-सुविधाएं अपेक्षाकृत सस्ती दरों पर उपलब्ध हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें : नैनीताल में ‘लंदन फॉग’ संग मानो आसमां झुक जाता हो जमीं पर

नवीन जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल को यूं ही प्रकृति का स्वर्ग नहीं कहा जाता है। हर मौसम में यह शहर विश्वस्तर के एक नये आकर्षण को लेकर आता है, और छा जाता है। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में तो यहां देश-दुनिया से सैलानी प्राकृतिक एयरकंडीशनर (नेचुरल एसी) सरीखे मौसम का आनंद ले ही पाते हैं, लेकिन इसके बाद भी, जब देश मानसून का इंतजार कर रहा होता है, यहां लोकल मानसून झूम के बरसने लगता है। इस दौरान यहां एक नया आकर्षण नजर आता है, जिसे नगर के अंग्रेज निर्माताओं ने अपने घर इंग्लैंड को याद कर ‘लंदन फॉग’ और ‘ब्राउन फॉग ऑफ इंग्लैंड’ नाम दिये थे।

Read more