युवाओं में बढ़ता हृदयाघात: नैनीताल में 20 वर्षीय छात्र और अल्मोड़ा में 23 वर्षीय युवती की मृत्यु

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 18 जून 2025 (Heart Attacks in Youth-Died in Almora-Nainital)उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में युवाओं के बीच अचानक हृदय गति रुकने की घटनाएं अब चिंता का गंभीर विषय बनती जा रही हैं। यहाँ 24  घंटों दिन के भीतर नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद में दो युवाओं की असमय मृत्यु ने न केवल उनके परिवारों को गहरे दुःख में डुबो दिया है, बल्कि समाज और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के समक्ष भी गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1954490027प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के नैनीताल नगर में एक 20 वर्षीय छात्र भूपेंद्र देवली की दौड़ते समय सांस थमने से मृत्यु हो गई, वहीं मंगलवार को अल्मोड़ा जनपद के धौलछीना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती कमला मेहरा की बाथरूम में अचानक गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। दोनों ही मामलों में प्राथमिक रूप से हृदयाघात को संभावित कारण माना जा रहा है।

सेना भर्ती की तैयारी में दौड़ते समय हुई छात्र की मौत

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल नगर के भवाली रोड पर कैलाखान क्षेत्र निवासी वन विभाग में चिड़ियाघर में कार्यरत नंदन सिंह देवली का पुत्र भूपेंद्र देवली बुधवार सुबह लगभग 5:30 बजे अपने एक मित्र विवेक के साथ रोज़ाना की तरह सेना भर्ती और मैराथन दौड़ की तैयारी के लिए दौड़ रहा था। दौड़ के दौरान कैलाखान के समीप वह अचानक मुंह के बल गिर पड़ा। साथ में दौड़ रहे विवेक ने उसे तत्काल उठाने का प्रयास किया, परंतु वह अचेत था और उसमें कोई हरकत नहीं थी।

उसी समय वहां से गुजर रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस के चालक और परिचालक ने स्थानीय लोगों की सहायता से युवक को बस में बैठाकर तल्लीताल और वहां से निजी वाहन से बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सालय में परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भूपेंद्र हल्द्वानी के पाल कॉलेज में एमसीए का छात्र था और स्वास्थ्य को लेकर अत्यंत जागरूक था। वह भारतीय सेना में भर्ती एवं मैराथन के लिये तैयारी करने के लिए रोज सुबह दौड़ता था। परिवार में माता-पिता, एक बड़ा भाई और एक बहन हैं। उसकी आकस्मिक मृत्यु से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। चिकित्सालय प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा भरने के उपरांत शव को परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रमेश बोहरा के अनुसार प्रथमदृष्टया चिकित्सकों ने युवक की मृत्यु का संभावित कारण हृदयाघात बताया है।

कमला की संदिग्ध मृत्यु, चार माह बाद होनी थी शादी 

इससे पहले अल्मोड़ा जनपद के धौलछीना बाजार में होटल व्यवसायी लाल सिंह मेहरा की 23 वर्षीय पुत्री कमला मेहरा की भी मंगलवार दोपहर अचानक मृत्यु हो गई। पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमला दोपहर में बकरियों को चारा डालने के उपरांत नहाने के लिए बाथरूम गई थी। इसी दौरान उसके सीने में तेज दर्द उठा और वह अचेत होकर गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें :  बीडीसी सदस्य के परिजनों से मारपीट, फागोत्सव व महाशिवरात्रि पर अपडेट और बेलुवाखान ग्राम सभा के नाम उपलब्धि के नैनीताल के 4 प्रमुख समाचार

परिजन उसे तत्काल चिकित्सालय ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने घर पर ही अंतिम सांस ले ली। उसकी शादी आगामी नवंबर में तय थी, जिसकी तैयारियां परिवार में चल रही थीं। मंगलवार देर शाम उसका अंतिम संस्कार सरयू तट स्थित शेराघाट पर किया गया।

चिंता-कारण (Heart Attacks in Youth-Died in Almora-Nainital)

ये घटनाएं पर्वतीय क्षेत्रों में भी युवाओं में बढ़ती जीवनशैली जनित बीमारियों की चेतावनी दे रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि तीव्र मानसिक दबाव, अनियमित दिनचर्या, बिना चिकित्सीय जांच के शारीरिक व्यायाम जैसे कारण आज के युवाओं को आकस्मिक हृदयाघात की ओर धकेल रहे हैं। अब आवश्यकता है कि विद्यालयों, महाविद्यालयों और प्रशिक्षण केंद्रों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण को अनिवार्य किया जाए, ताकि ऐसे दुखद प्रसंगों से बचा जा सके। (Heart Attacks in Youth-Died in Almora-Nainital)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Heart Attacks in Youth-Died in Almora-Nainital, Nainital News, Almora News, Dhaulchhina News, Heart Attacks in Youth, Young Boy and Girl Died in Almora-Nainital, Hridayaghat, Heart attacks on the rise among youth, A 20-year-old student in Nainital and a 23-year-old woman in Almora die, Heart Attack In Youth, Sudden Death During Exercise, Nainital Youth Dies While Running, Bhupendra Devli Death News, Almora Girl Sudden Death, Kamla Mehra Death Update, Youth Cardiac Arrest Cases, Uttarakhand Health Crisis, BD Pandey Hospital Nainital, Dhaulchina Almora Tragedy, Marathon Training Death, Army Preparation Death Case, Uttarakhand Young Deaths, Heart Disease In Young Adults, Sudden Collapse While Running, Youth Health Awareness, MCA Student Dies Nainital, Almora Breaking News, Nainital Latest News, Sudden Cardiac Arrest In India,)

यह भी पढ़ें :  प्रेम विवाह के बाद बुर्के में कांवड़ लेने हरिद्वार आकर चर्चा में आयी उत्तर प्रदेश की महिला