नवीन समाचार, नैनीताल, 2 अप्रैल 2026 (My Dad Is an MLA-SDM Seizes MLAs Car)। सरोवर नगरी नैनीताल (Nainital) की प्रसिद्ध मॉल रोड (Mall Road) पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाना पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एक सत्ताधारी दल के विधायक के पुत्र को भारी पड़ गया। बिना अनुमति हूटर बजाने और प्रशासनिक अधिकारी पर धोंस जमाने के आरोपित युवक के विरुद्ध नैनीताल के उपजिलाधिकारी (SDM) ने कठोर कार्यवाही करते हुए उसके वाहन को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। आरोपित ने अपना परिचय फतेहपुर (Fatehpur) जनपद की जहानाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल (Rajendra Patel) के पुत्र राहुल पटेल (Rahul Patel) के रूप में दिया।
नवीन समाचार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक (Nawazish Khaleeq) मॉल रोड से गुजर रहे थे। इसी मध्य पीछे से आ रही एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार (संख्या UP33V-0003) लगातार हूटर बजा रही थी। उपजिलाधिकारी के वाहन ने इसे किसी वीआईपी (VIP) का वाहन समझकर आगे जाने का मार्ग दिया, किंतु बिना किसी जाम की स्थिति के भी चालक द्वारा निरंतर हूटर बजाने पर अधिकारी ने संदेह होने पर गाड़ी को रुकवा लिया। चालक से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वाहन विधायक राजेंद्र पटेल का है।
इसी बीच वाहन में सवार विधायक पुत्र राहुल पटेल ने अपनी भूल स्वीकार करने के स्थान पर उपजिलाधिकारी से बहस प्रारंभ कर दी और पुलिस कर्मियों पर धोंस जमाने का प्रयास करते हुए कहा— ‘तुम हमें नहीं जानते, पापा विधायक हैं हमारे’।
उपजिलाधिकारी के कड़े तेवर: ‘विधायक पुत्र’ को वाहन से उतारा नीचे
आरोपित के इस अहंकारपूर्ण व्यवहार को देखकर उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक स्तब्ध रह गये और उन्होंने तत्काल कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने आरोपित राहुल पटेल और उसके चालक को वाहन से बाहर निकलने का निर्देश दिया। इसी बीच तल्लीताल थाने (Tallital Police Station) से पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुँच गये। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने बिना किसी राजनैतिक दबाव के मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicle Act) के अंतर्गत कार्यवाही की। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अभियोग के तहत गाड़ी का चालान काटा और उसे घटना स्थल पर ही सीज कर दिया।
न्यायालय से वाहन अवमुक्त कराने की जद्दोजहद
प्रशासन ने इस कार्यवाही के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तराखंड (Uttarakhand) में यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और कानून की दृष्टि में सभी समान हैं। सीज किये गये वाहन को अवमुक्त कराने हेतु अब विधायक पुत्र को विधिक प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। समाचार लिखे जाने तक, आरोपित युवक अपने अधिवक्ताओं (Advocates) के माध्यम से न्यायालय (Court) में आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत कर वाहन को छुड़वाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। इस घटना के कारण मॉल रोड पर कुछ समय हेतु जाम की स्थिति भी बनी रही।
अनुशासन और कानून का शासन सर्वोपरि
नैनीताल के उपजिलाधिकारी खलीक ने बताया कि माल रोड पर लगे जाम के बीच पीछे से निजी वाहन के हूटर बजाने पर पूछताछ की गयी और वाहन की पुलिस से जांच करवाई गयी तो वाहन में कोई वीआईपी नहीं मिले। इस पर नियमानुसार वाहन पर कार्रवाई कर चालान न्यायालय को भिजवा दिया गया।
इधर स्थानीय निवासियों ने प्रशासनिक अधिकारी की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। प्रशासन ने आम जनमानस और पर्यटकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि नैनीताल की व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (My Dad Is an MLA-SDM Seizes MLAs Car) :
My Dad Is an MLA-SDM Seizes MLAs Car, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, BJP MLA Son Rahul Patel Vehicle Seized Nainital, SDM Nawazish Khaleeq Action On Mall Road Hooter Case, Uttar Pradesh MLA Rajendra Patel Son Traffic Violation, Motor Vehicle Act Challan Against VIP Vehicle Uttarakhand, Zero Tolerance For VIP Culture In Nainital 2026, Police Seize UP Number Plate Fortuner On Mall Road, Legal Action Against MLA Son For Misbehavior With SDM, Traffic Management Challenges In Nainital Tourism Season, Court Proceedings To Release Seized Vehicle Uttarakhand, Public Appreciation For Strict Administrative Action Nainital,#NainitalPoliceAction #UPMLASonVehicleSeized #MallitalNainital #TrafficRulesViolation #NawazishKhaleeqSDM #VIPCultureEnding #UttarakhandAdministration #MotorVehicleAct #FatehpurMLA #LawEnforcement2026
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।