नवीन समाचार, देहरादून, 20 मई 2025 (Cyber Fraud with Female IFS officer 98Thousand)। उत्तराखंड के देहरादून जनपद में एक महिला भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठगों ने महिला अधिकारी को बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर फोन किया और विश्वास में लेकर उनके क्रेडिट कार्ड से 98 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर डाली। आरोपितों ने बैंक एप की सेटिंग्स में फेरबदल कर इस ठगी को अंजाम दिया।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित अधिकारी को आईसीआईसीआई बैंक से 25 फरवरी को क्रेडिट कार्ड प्राप्त हुआ था। इसके एक माह बाद 25 मार्च को उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्वयं को बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताया और कहा कि उनके खाते में एक माह का सेवा शुल्क लग चुका है, जिसे चुकाना अनिवार्य है। अधिकारी ने जब इस पर आपत्ति जताई तो आरोपित ने कहा कि यह शुल्क क्रेडिट लिमिट प्रबंधन के उपरांत नहीं लगता, अतः उन्हें लिमिट प्रबंधन कराना आवश्यक है।
स्वयं दी ओटीपी, पिन आदि की जानकारी किसी को भी न देने की हिदायत
इस दौरान जब अधिकारी को संदेह हुआ तो आरोपित ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि बैंक कभी भी ओटीपी, पिन आदि नहीं मांगता और किसी को भी यह जानकारी न देने की हिदायत दी। यह सुनकर अधिकारी का संदेह दूर हो गया।
ऐसे की एप के माध्यम से ठगी (Cyber Fraud with Female IFS officer 98Thousand)
इसके बाद ठग ने उन्हें बैंक के आई-मोबाइल एप को खोलने और कुछ सेटिंग्स बदलने के लिए कहा, जिनमें ऑनलाइन लेन-देन की सीमा को अस्थायी रूप से 98 हजार रुपये तक बढ़ा दिया गया। ठग ने बताया कि उन्हें एक कॉल आएगी। कॉल आने पर अधिकारी वह कॉल उठा नहीं पाईं, और कुछ ही समय में क्रेडिट कार्ड से 98 हजार रुपये कटने का संदेश उनके मोबाइल पर आ गया।
घबराकर अधिकारी ने उसी नंबर पर पुनः संपर्क किया, तो कथित कस्टमर केयर अधिकारी ने उन्हें यह कहकर बहला दिया कि यह केवल क्रेडिट लिमिट में परिवर्तन का तकनीकी संदेश है, कोई वास्तविक लेन-देन नहीं हुआ है। अधिकारी को उस पर विश्वास हो गया और उन्होंने कॉल समाप्त कर दी।
कुछ समय पश्चात बैंक से उनके पास फोन आया और उन्हें उक्त धनराशि जमा करने को कहा गया। तब जाकर उन्हें ठगी का आभास हुआ। इसके उपरांत उन्होंने प्रकरण की सूचना पुलिस को दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रकरण की जांच साइबर थाने द्वारा की गई, जिसके पश्चात कैंट थाना देहरादून में आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। कैंट थाना प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि मामले की जांच प्रचलित है और शीघ्र ही आरोपितों की पहचान कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। (Cyber Fraud with Female IFS officer 98Thousand)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Cyber Fraud with Female IFS officer 98Thousand, Dehradun News, Cyber Fraud, Cyber Crime, Cyber Fraud with Officer, Cyber fraud with female IFS officer, 98 thousand rupees withdrawn from the account by posing as a customer care officer, New Method of Cyber Fraud, Crime News, Uttarakhand Crime, IFS Officer Fraud, ICICI Bank Scam, Cyber Crime India, Bank Customer Care Fraud, Online Fraud Case, Dehradun Police News, Woman Officer Cheated, OTP Scam, Cyber Awareness, Banking Fraud India, Digital Crime, Cyber Security,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















You must be logged in to post a comment.