गाजियाबाद से नैनीताल के छोई निवासी युवक लापता, 24 अगस्त से तलाश जारी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 5 सितंबर 2026 (Chhoi-Nainital-Ghaziabad Youth Missing)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद के रामनगर (Ramnagar) क्षेत्र के छोई (Chhoi) निवासी 25 वर्षीय युवक सूरज चन्द्र आर्या (Suraj Chandra Arya) गाजियाबाद (Ghaziabad) से 24 अगस्त से लापता है। वह घर के निर्माण के सिलसिले में गाजियाबाद स्थित अपने घर आया हुआ था और 24 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे दो-तीन दिन में वापस आने की बात कहकर बिना मोबाइल फोन के घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।

Chhoi-Nainital-Ghaziabad Youth Missing)परिजनों ने गाजियाबाद पुलिस (Police) में 30 अगस्त को उसकी गुमशुदगी (Missing Report) दर्ज कराई है और गाजियाबाद के साथ हरिद्वार (Haridwar), ऋषिकेश (Rishikesh) सहित अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की जा रही है।

परिजनों के अनुसार वर्तमान में आकाश नगर गाजियाबाद में रहने वाले गोविंद चंद्र आर्या का पुत्र सूरज चन्द्र आर्या पुत्र नोएडा (Noida) की एक निजी कंपनी (Private Company) में नौकरी करता है और वहीं पीजी (PG) में रहता है। इन दिनों वह घर के निर्माण के सिलसिले में गाजियाबाद आया हुआ था। 24 अगस्त को घर से निकलने के बाद उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।

ऐसे लापता हुआ युवक

fbc4f8579618d42dddd0b266f42cd531 2002944197परिजनों के अनुसार सूरज 24 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह दो-तीन दिन में वापस आ जाएगा। वह अपने साथ मोबाइल फोन आदि नहीं ले गया था। सूरज पहले भी बिना फोन लिए दो-तीन दिन के लिए इसी तरह चला जाता था और वापस लौट आता था। इस कारण शुरुआत में परिजनों को अधिक चिंता नहीं हुई, लेकिन इस बार कई दिन बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस में सूचना दी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कांग्रेस के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 9 सितंबर को हल्द्वानी आएंगे, क्या खड़गे को हल्द्वानी से जवाब देंगे नवीन ? और कांग्रेसियों का क्या रुख रहेगा ?

गाजियाबाद पुलिस में 30 अगस्त को उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस (Police) और परिजन गाजियाबाद के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश तथा अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे हैं।

धार्मिक प्रवृत्ति और सरल स्वभाव का है सूरज

परिजनों के अनुसार सूरज धार्मिक प्रवृत्ति (Religious Nature) का और सरल स्वभाव का युवक है। वह अविवाहित (Unmarried) है। उसकी लंबाई करीब पांच फीट छह इंच तथा रंग साफ-गेहुवा बताया गया है।

सूरज के ताऊ देवेंद्र कुमार आर्या कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) में कार्यरत हैं। उन्होंने भी आम लोगों से अपील की है कि यदि सूरज कहीं दिखाई दे अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों को सूचना दें।

जानकारी मिलने पर इन नंबरों पर करें संपर्क

सूरज चन्द्र आर्या के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर 9891356879, 6207679717 और 8510969514 नंबरों पर सूचना देने का अनुरोध किया गया है।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि युवक के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर उसे तत्काल परिवार अथवा पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि उसकी तलाश में मदद मिल सके और उसे सुरक्षित वापस लाया जा सके।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  सेना के अधिकारियों की तस्वीरों से एआई से अपनी तस्वीरें तैयार कर बना फर्जी मेजर, मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारियों की सूचना पर हल्द्वानी में युवक के विरुद्ध कार्रवाई

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Chhoi-Nainital-Ghaziabad Youth Missing) :

Chhoi-Nainital-Ghaziabad Youth Missing, Uttarakhand News, Nainital News, Ramnagar News, Chhoi Missing Youth, Suraj Chandra Arya Missing, Ghaziabad Missing Person, Nainital Missing Youth, Ramnagar Chhoi Youth Missing, Ghaziabad Police Missing Report, Uttarakhand Missing Person, Haridwar Missing Person Search, Rishikesh Missing Person Search, Uttarakhand News, Nainital News, Ramnagar News, Chhoi News, Suraj Chandra Arya, Suraj Arya, Missing Youth, Missing Person, Missing Case, Ghaziabad Missing Person, Ghaziabad Police, Noida News, Haridwar News, Rishikesh News, Uttarakhand Crime News, Nainital Latest News, Ramnagar Latest News, #Uttarakhand #Nainital #Ramnagar #Chhoi #SurajChandraArya #SurajArya #MissingYouth #MissingPerson #MissingCase #Ghaziabad #GhaziabadPolice #Noida #Haridwar #Rishikesh #UttarakhandNews #NainitalNews #RamnagarNews #LatestNews #NaveenSamachar

Leave a Reply