उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग की सात भर्तियों का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी, 101 रिक्तियों के लिए भर्ती का नया विज्ञापन भी जारी, 12वीं पास युवाओं के लिए भी अवसर

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 9 सितंबर 2026 (Government Jobs-Revised Calendar)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission-UKSSSC) ने समूह-ग की सात भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने अभ्यर्थियों के अनुरोध और परीक्षाओं के सुचारु संचालन को देखते हुए कई परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। वहीं वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक सहित विभिन्न पदों पर 101 रिक्तियों के लिए भर्ती का विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है।

Government Jobs-Revised Calendarप्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम में पशुधन प्रसार अधिकारी, सर्वेक्षक और साहसिक खेल अधिकारी की परीक्षा अब 20 सितंबर के स्थान पर 18 अक्टूबर 2026 को होगी। वहीं कैमरामैन और प्राविधिक सहायक (इतिहास) की परीक्षा 18 अक्टूबर के स्थान पर अब 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम

भर्ती परीक्षापूर्व निर्धारित तिथिसंशोधित तिथि
पशुधन प्रसार अधिकारी20 सितंबर 202618 अक्टूबर 2026
सर्वेक्षक20 सितंबर 202618 अक्टूबर 2026
साहसिक खेल अधिकारी18 अक्टूबर 202620 सितंबर 2026
कैमरामैन18 अक्टूबर 202620 सितंबर 2026
प्राविधिक सहायक (इतिहास)18 अक्टूबर 202620 सितंबर 2026
सहायक लेखाकार4 अक्टूबर 20261 नवंबर 2026
वैयक्तिक सहायक1 नवंबर 202620 दिसंबर 2026
विज्ञान विषय से संबंधित इंटरमीडिएट एवं स्नातक स्तर के पद17 जनवरी 2026*17 जनवरी 2027
आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ऋषिकेश में प्रसव के बाद नवजात को चिकित्सालय में छोड़कर चली गई महिला, चौथे दिन मासूम की मौत

*आयोग के अनुसार विज्ञान विषय से संबंधित परीक्षा के वर्ष में पूर्व कैलेंडर में त्रुटिवश 2026 प्रकाशित हो गया था। इसे 17 जनवरी 2027 पढ़ा जाएगा।

101 पदों पर भर्ती का विज्ञापन भी जारी

यूकेएसएसएससी ने वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न समूह-ग के 101 पदों पर भर्ती का विज्ञापन भी जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थी 17 से 19 अक्टूबर के बीच अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि 20 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

यह भर्ती राज्य के 19 अलग-अलग विभागों में होगी। इनमें आवास विभाग में वैयक्तिक सहायक के 22 पद, आयुक्त कुमाऊं मंडल में 16 पद और वन निगम में 10 पद शामिल हैं।

12वीं पास युवाओं के लिए भी अवसर

वैयक्तिक सहायक पद के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। शैक्षिक योग्यता के साथ 80 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग आवश्यक है।

आशुलिपिक पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ अंग्रेजी और हिंदी आशुलेखन में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट तथा 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये तथा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है।

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम से अभ्यर्थियों को कुछ परीक्षाओं की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी की थी, उन्हें अब आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा की तैयारी और अपनी योजना में बदलाव करना होगा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  बाजपुर में लोनिवि के अधिकारी से मारपीट, भाजपा नेता ने एसडीएम के सामने इंजीनियर के चेहरे पर पोती मिट्टी, मारपीट भी हुई...

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Government Jobs-Revised Calendar) :

Government Jobs-Revised Calendar, UKSSSC Recruitment 2026, Uttarakhand Government Jobs, Group C Jobs Uttarakhand, UKSSSC Exam Calendar, Uttarakhand Vacancy 2026, Government Jobs Uttarakhand, Personal Assistant Recruitment, Stenographer Recruitment, Uttarakhand Youth News, Competitive Exam News, #UKSSSC #UttarakhandJobs #GovernmentJobs #GroupCJobs #UKSSSCRecruitment #ExamCalendar #UttarakhandNews #JobsInUttarakhand #NavinSamachar,

Leave a Reply