नैनीताल में विधायक सहित 300 से अधिक लोगों ने निःशुल्क देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म
नवीन समाचार, नैनीताल, 6 सितंबर 2026 (Nainital Latest News 6 September 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) में रविवार को हिंदूवादी संगठनों की ओर से बाबा नीब करौरी महाराज (Baba Neem Karoli Maharaj) पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) का विशेष निःशुल्क प्रदर्शन किया गया। कैपिटल सिनेमा हॉल (Capital Cinema Hall) में आयोजित विशेष शो में नैनीताल विधायक सरिता आर्या (Sarita Arya), भाजपा मंडलाध्यक्ष नितिन कार्की सहित 300 से अधिक लोगों ने फिल्म देखी। आयोजन की खास बात यह रही कि सिनेमा हॉल की सबसे आगे की सीट पर श्री हनुमान और बाबा नीब करौरी की प्रतिमाएं भी विराजमान की गईं और उन्हें भी फिल्म का प्रदर्शन कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म के प्रदर्शन से पहले दर्शकों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। आयोजन में दर्शकों को हनुमान चालीसा की प्रतियां भी भेंट की गईं। करीब ढाई घंटे की फिल्म की कहानी वर्ष 1964 के कुमाऊं (Kumaon) से शुरू होती दिखाई गई है। फिल्म के अंतिम दृश्य में कैंची (Kainchi) निवासी पूर्णानंद से 20 वर्ष बाद आने का वादा कर अचानक अंतर्ध्यान होने के बाद बाबा को दरवाजा खटखटाकर पूर्णानंद को आवाज देते हुए दिखाया गया है।
छात्राओं, बच्चों और महिलाओं ने भी देखी फिल्म
विशेष प्रदर्शन में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर (Mohan Lal Sah Bal Vidya Mandir) की 25 छात्राओं और सरस्वती विद्या मंदिर (Saraswati Vidya Mandir) के 55 छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। फिल्म देखने पहुंचे लोगों के लिए आयोजन को धार्मिक एवं सामूहिक अनुभव के रूप में रखा गया।
फिल्म के प्रदर्शन के बाद दर्शकों को पतीसे का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में मनमोहन बिष्ट, पंकज बिष्ट, अमित पांडे, सोनू बिष्ट, मनोज कुमार, रोहित गौड़, विनोद कुमार, सूरज, सुनील, अमित साह, विवेक वर्मा, संजय, प्रदीप कुमार, तरुण लूथरा, भवान बिष्ट, ललित बिष्ट, सूरज राणा, गौरव आर्या, संजय बिष्ट, अमित मेहरा, विनायक साह, अम्मू पांडे, सोनू कुमार, पवन कन्याल, बॉबी बिष्ट, रौनक सक्सेना, कुणाल बेदी और चेतन बिष्ट सहित अन्य लोगों की भूमिका रही।
मंगलवार और रविवार को भी होगा प्रदर्शन
संगठन की ओर से मनमोहन बिष्ट ने बताया कि रविवार को फिल्म के विशेष प्रदर्शन को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसे देखते हुए आगामी मंगलवार और रविवार को भी एक-एक शो रखा गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे होने वाले शो के टिकट पहले ही भर चुके हैं।
तल्लीताल जू रोड पर मामूली विवाद में दो युवक भिड़े, नशे में मिले युवक पर पुलिस ने की कार्रवाई
उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) नगर के तल्लीताल (Tallital) जू रोड (Zoo Road) क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद दो युवक आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों से पूछताछ की। जांच में एक युवक के नशे की हालत में मिलने पर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और उसके विरुद्ध पुलिस अधिनियम (Police Act) के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जू रोड क्षेत्र में किसी बात को लेकर अर्जुन रौतेला (Arjun Rautela) और अविरल डसीला (Aviral Dhasila) के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। हंगामा बढ़ने पर अर्जुन रौतेला ने पुलिस को सूचना दी।
मेडिकल परीक्षण के बाद कार्रवाई
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार अविरल डसीला नशे की हालत में मिला। उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
एएसआई सुनील कुमार (ASI Sunil Kumar) ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों से पूछताछ की थी। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद अविरल डसीला के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
तीन साल से फाइलों में अटकी सड़क ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें, मरीजों को आज भी डोली-कंडी का सहारा
नैनीताल (Nainital) जनपद में करीब तीन वर्ष से वन स्वीकृति (Forest Clearance) के इंतजार में अटकी पटवाडांगर-जमीरा मोटर मार्ग (Patwadangar-Jamira Motor Road) की परियोजना ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क निर्माण शुरू नहीं होने से कई गांवों के लोगों को आज भी पगडंडियों और दुर्गम रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा है। गंभीर बीमार और घायल लोगों तथा गर्भवती महिलाओं को वाहन नहीं मिलने पर कई किलोमीटर तक डोली-कंडी के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सड़क निर्माण की प्रक्रिया तत्काल शुरू कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार मोटर मार्ग राज्य क्षेत्रक (State Sector) के अंतर्गत बनने से देवीधूरा (Devideura), ज्योसुड़ा (Jyoshuda), जमीरा (Jamira), सौलिया (Saulia) और सिलमोडिया (Silmoriya) सहित आसपास के गांव सड़क से जुड़ सकेंगे। परियोजना के लिए आवेदन 18 अगस्त 2023 को किया गया था, लेकिन करीब तीन वर्ष बाद भी वन स्वीकृति का इंतजार समाप्त नहीं हुआ है।
वन विभाग के विभिन्न स्तरों पर घूमती रही सड़क की फाइल
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण की फाइल कभी प्रभागीय वनाधिकारी (Divisional Forest Officer-DFO), कभी नोडल अधिकारी (Nodal Officer) और कभी क्षेत्रीय वन कार्यालय के स्तर पर घूमती रही। वर्ष 2026 से प्रस्ताव ईडीएस (EDS) के नाम पर लंबित बताए जाने की बात भी ग्रामीणों ने कही है।
सड़क नहीं होने का सबसे अधिक असर आपात स्थिति में सामने आता है। गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में वाहन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर मरीजों को डोली-कंडी के सहारे कई किलोमीटर तक मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को भी इसी तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में मरीजों का जीवन रास्ते और मौसम के भरोसे रह जाता है।
ग्रामीणों ने शासन से वन स्वीकृति की औपचारिकता तत्काल पूरी कर सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है। ज्ञापन पर ग्राम प्रधान प्रेमलता बर्गली (Premlata Bargali), दीपक सिंह (Deepak Singh), जीवन सिंह (Jeevan Singh), भगवती देवी (Bhagwati Devi), यशवंत सिंह (Yashwant Singh), कुंदन सिंह (Kundan Singh) और नंदन सिंह (Nandan Singh) सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
नैनीताल में नासा एक्वाटिक मीट में युवाओं ने दिखाया जलीय कौशल, शिवम धपोला और नेहमत कौर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
नैनीताल (Nainital) में नैनीताल एक्वाटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (Nainital Aquatic and Adventure Sports Association-NASA) की ओर से रविवार को सेंट जोसेफ बोट हाउस (St. Joseph Boat House) के समीप नैनी झील (Naini Lake) में वार्षिक नासा जलीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को जलीय खेलों के लिए प्रोत्साहित करने के साथ जल सुरक्षा, जीवन रक्षक कौशल, अनुशासन और साहसिक खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सरिता आर्या (Sarita Arya) ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
प्रतियोगिता के कयाकिंग (Kayaking) वर्ग में आदित्य, यश, भाव्या, मीमांसा, काव्या और फेरियान विजयी रहे। तैराकी में भविष्य, विहान, भावितव्य, गुरबानी, ग्रेसी और तनिष्का ने जीत दर्ज की। अन्य वर्गों में प्रभात, श्री, आदित्य, कुमकुम, नेहमत और रहमत; कुमकुम, रोहित, नीरज, नैना, केतकी और भूमिका तथा विक्रम, दीपिका, अथर्व, मीनाक्षी, कार्तिक, कौस्तुभ, यश, सिमरन, नीलिया और आदित्य विजयी रहे। सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार शिवम धपोला (Shivam Dhapola) और सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार नेहमत कौर (Nehmat Kaur) को दिया गया।
विधायक सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल (Dr. Saraswati Khetwal) और पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल (Dr. Mahendra Singh Pal) ने नैनीताल के युवाओं में जलीय खेलों की संभावनाओं को देखते हुए ऐसे आयोजनों को स्थानीय प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया।
आयोजन को सफल बनाने में यशपाल रावत, प्रो. रीतेश साह, रोहित गर्ग, धीरज बिष्ट, भूपाल बिष्ट, प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. आशीष मेहता, दीपक बिष्ट, शिखा रावत, पंकज चौहान, मनीष जोशी, भानु प्रताप, हर्ष छाबड़ा, लतिका छाबड़ा, लतिका शाही, भारत अधिकारी, चारु मैनाली, विक्रम आर्या, मनीष बिष्ट, लघिमा जोशी, शिवानी चंद्रा, पल्लवी सती, निहारिका चोबे, यश गर्ग, रोजी, नितिन पुरी, गगन साह, कमल किशोर, तरुण बिष्ट, सरिता बिष्ट, आदित्य, सिद्धि गुप्ता, अनुष्का पुरी, ध्रुव पांडे, संगीता बिष्ट, ज्योति तर्तयाल और आशीष राणा सहित नासा के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों के नाम देना अनिवार्य, कुमाऊं आयुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कुमाऊं मंडल (Kumaun Division) के आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत (Deepak Rawat) ने विद्युत विभाग (Electricity Department) की ओर से समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाने वाली बिजली कटौती की सूचनाओं में प्रभावित क्षेत्रों के नाम स्पष्ट रूप से दर्ज करना अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (Uttarakhand Power Corporation Limited-UPCL) के हल्द्वानी और रुद्रपुर के मुख्य अभियंताओं को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों की जानकारी देने के निर्देश
आयुक्त ने कहा कि विद्युत विभाग की ओर से अक्सर किसी फीडर (Feeder) से विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाती है, लेकिन उस फीडर से जुड़े प्रभावित क्षेत्रों के नाम नहीं बताए जाते। इससे उपभोक्ताओं को यह जानकारी नहीं मिल पाती कि उनके क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कब प्रभावित रहेगी और उन्हें आवश्यक तैयारी करने में परेशानी होती है।
उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी फीडर में विद्युत कटौती की सूचना प्रकाशित करते समय उससे जुड़े सभी प्रभावित क्षेत्रों के नाम स्पष्ट रूप से दर्ज किए जाएं। इससे उपभोक्ताओं को पहले से जानकारी मिल सकेगी और वे विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के दौरान आवश्यक व्यवस्था कर सकेंगे।
पेंशनरों ने प्रोत्साहन पेंशन और गोल्डन कार्ड में राहत नहीं मिलने पर जताया रोष
राजकीय सेवानिवृत्त पेंशनर कल्याण एसोसिएशन नैनीताल (Government Retired Pensioners Welfare Association Nainital) की मासिक बैठक रविवार को जूनियर हाईस्कूल मल्लीताल (Junior High School Mallital) में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन की अध्यक्ष मंजू बिष्ट (Manju Bisht) ने की, जबकि संचालन संयुक्त मंत्री त्रिलोक सिंह रौतेला (Trilok Singh Rautela) ने किया।
बैठक में पेंशनरों ने 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूरी करने पर प्रोत्साहन पेंशन स्वीकृत किए जाने की मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर गहरा रोष व्यक्त किया। पेंशनरों ने कहा कि सरकार ने इस संबंध में समिति गठित की थी, लेकिन समिति की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
गोल्डन कार्ड योजना पर भी पेंशनरों में नाराजगी
पेंशनरों ने गोल्डन कार्ड योजना (Golden Card Scheme) के तहत आश्वासन के बावजूद अभी तक राहत नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार इस योजना को अपनी महत्वाकांक्षी योजना बताकर इसका श्रेय ले रही है, जबकि धरातल पर पेंशनरों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है।
बैठक में चंद्रकांता खोलिया, रेखा त्रिवेदी, नीता व्यास, निर्मल पांडेय, केएस कार्की, एचएस भैसोड़ा, सुनील साह, प्रगति साह, गोविंद सिंह देव, होशियार सिंह मेहरा, देवेंद्र जोशी और पीडी मिश्रा सहित कई पेंशनर मौजूद रहे।
पटवाडांगर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की डिजाइनिंग शुरू, पेड़ों के छपान के बाद निर्माण की तैयारी
नैनीताल (Nainital) के पटवाडांगर (Patwadangar) क्षेत्र में प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (Sewage Treatment Plant-STP) के निर्माण की कवायद एडीबी (Asian Development Bank-ADB) ने तेज कर दी है। परियोजना स्थल पर जमीन के समतलीकरण और भूगर्भीय सर्वेक्षण का कार्य पूरा होने के बाद अब एसटीपी की डिजाइनिंग की प्रक्रिया चल रही है। वहीं निर्माण स्थल पर पेड़ों के छपान का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
एडीबी के अधिकारियों के अनुसार पेड़ों के छपान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार पेड़ों की कटाई की जाएगी। इसके बाद निर्माण स्थल को तैयार कर एसटीपी का वास्तविक निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। परियोजना के लिए आवश्यक तकनीकी तैयारियां लगातार की जा रही हैं।
प्रारंभिक कार्य तेजी से किए जा रहे
एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह (Kuldeep Singh) ने बताया कि परियोजना से जुड़े प्रारंभिक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। जमीन का समतलीकरण और भूगर्भीय सर्वेक्षण पूरा होने के बाद वर्तमान में डिजाइनिंग का कार्य चल रहा है।
उन्होंने बताया कि पेड़ों के छपान के बाद कटाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। पटवाडांगर में एसटीपी बनने से क्षेत्र में सीवेज निस्तारण की व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।
आईटीईपी विभाग के नवनिर्मित भवन में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने गीत, अभिनय और खेलों से मनाया समारोह
कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) के एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम (Integrated Teacher Education Programme-ITEP) विभाग के नवनिर्मित भवन में शिक्षक दिवस (Teachers’ Day) पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र अंशुल के स्वागत गीत से हुई। चिराग तिवारी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan) के जीवन और योगदान पर विचार रखे। खुशी रावत ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि अंकित ने कुमाऊंनी लोकगीत प्रस्तुत किया।
शिक्षा, शोध और नवाचार के लिए नए भवन को बताया महत्वपूर्ण
संकायाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी (Prof. Atul Joshi) ने नए भवन को शिक्षा, शोध और नवाचार के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और इसके लिए पूर्व कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के प्रति आभार व्यक्त किया। विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक उप्रेती ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। डॉ. पुष्पा अधिकारी, डॉ. तेज प्रकाश जोशी और डॉ. भूपेंद्र सिंह ने भी विचार रखे।
इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए खेल, गीत, अभिनय और अन्य मनोरंजक गतिविधियां आयोजित कीं। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डॉ. वर्षा पंत, डॉ. आकांक्षा शैली, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. विनीता विश्वकर्मा और डॉ. लक्ष्मण सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 6 September 2026) :
Nainital Latest News 6 September 2026, Nainital News, Uttarakhand News, Hindi News, Patwadangar STP, Sewage Treatment Plant Uttarakhand, ADB Project Nainital, Patwadangar Development, Sewage Management Nainital, STP Construction Uttarakhand, Geological Survey Nainital, Land Leveling Project, Tree Marking Construction Site, Wastewater Treatment Uttarakhand, Nainital Infrastructure News, Environmental Infrastructure, Nainital Local News, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Uttarakhand Latest News, Nainital Local News, Uttarakhand Local News, Kumaon News, Nainital District News, Education News Uttarakhand, Sports News Uttarakhand, Government News Uttarakhand, Public Issues
Uttarakhand, Development News Uttarakhand, Nainital Breaking News, Navin Samachar, Nainital News, Uttarakhand News, Hindi News, Hanuman Ansh Film, Neem Karoli Baba Film, Nainital Cinema Hall, Capital Cinema Nainital, Hanuman Ansh Special Screening, Neem Karoli Maharaj Nainital, Nainital Religious Event, Sarita Arya Nainital, Nainital Local News, Hanuman Chalisa Event Nainital, Kainchi Dham News, Uttarakhand Latest News, Nainital News, Tallital News, Haldwani News, Kumaun University News, Uttarakhand News, Jyolikot News, Patwadangar News, Naini Lake News,
Aquatic Sports Nainital, NASA Aquatic Meet, Uttarakhand Road News, Electricity Cut News Kumaun, Pensioners Welfare Nainital, Patwadangar STP Project, ITEP Teachers Day Nainital, #Nainital #Uttarakhand #HanumanAnsh #NeemKaroliBaba #KainchiDham #HanumanChalisa #NainitalNews #UttarakhandNews #NavinSamachar #NainitalNews #Tallital #HaldwaniNews #KumaunUniversity #UttarakhandNews #AquaticSports #NainiLake #Jyolikot #Patwadangar #ElectricityNews #Pensioners #STP #ITEP #TeachersDay #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।