राज्यपाल ने नैनीताल में की मां नैना देवी मंदिर में पूजा, गुरुद्वारे में मत्था भी टेका, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
नवीन समाचार, नैनीताल, 26 मई 2025 (Nainital News Today 26 May 2025 Navin Samachar)। उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सोमवार को नैनीताल प्रवास के दौरान नगर के मल्लीताल स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे-गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में मत्था टेका और नगर की आराध्य देवी माता नयना देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना की।
राज्यपाल के आगमन पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति तथा मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आकर एक विशेष प्रकार की आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों की अपनी विशिष्ट आध्यात्मिक पहचान है, जो न केवल मन को शांति प्रदान करती है, बल्कि आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है।
राज्यपाल ने कुमाऊं मंडल और नैनीताल जिले के अधिकारियों से की प्रशासनिक, विकास और पर्यटन की समीक्षा
नैनीताल। उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सोमवार को नैनीताल राजभवन में कुमाऊं मंडल और नैनीताल जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर मंडल एवं जनपद की प्रशासनिक, विकासात्मक और पर्यटन संबंधी स्थिति की समीक्षा की।
उन्होंने सर्वप्रथम मंडलायुक्त दीपक रावत से मंडल के प्रमुख विषयों पर चर्चा की और नैनीताल में पर्यटकों के अत्यधिक आगमन से उत्पन्न यातायात दबाव की स्थायी समस्या के समाधान हेतु दीर्घकालिक योजना बनाने को कहा। राज्यपाल ने सुझाव दिया कि नैनीताल के अतिरिक्त अन्य पर्यटन स्थलों का विकास कर पर्यटकों का संतुलन बनाया जाना चाहिए।
इसके बाद उन्होंने कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था व यातायात नियंत्रण की जानकारी ली। साथ ही जिलाधिकारी वंदना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा से जिले में चल रही योजनाओं, विकास कार्यों और सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुविधा, स्थानीय नागरिकों की सुविधा और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए सभी योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए।
बाल श्रम व बाल विवाह उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली निकाली गयी
नैनीताल। बाल श्रम व बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराधों के विरुद्ध जनजागरूकता के उद्देश्य से सोमवार शाम दीवानी न्यायालय परिसर नैनीताल से जागरूकता रैली निकाली गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की सचिव बीनू गुलयानी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में निकालीय गयी रैली में
‘बाल श्रम मुक्त उत्तराखंड’, ‘बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड’, ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ तथा ‘राहवीर योजना’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता फैलाई गयी। इस रैली में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्कूली विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता की। बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज को इन कुरीतियों एवं दुर्घटनाओं के प्रति संवेदनशील बनाना तथा संवैधानिक व सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है।
दूरस्थ क्षेत्र की छात्रा के पीएचडी करने पर हर्ष का माहौल (Nainital News Today 26 May 2025 Navin Samachar)
नैनीताल, एसएनबी। जनपद के सीमांत व दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों से पढ़ी छात्रा ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इस पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बूढ़ी बना ग्राम निवासी छात्रा हेमा बिष्ट बोरा ने शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के शिक्षा संकाय की प्रो. भीमा मनराल के निर्देशन में शिक्षा शास्त्र में शोध कर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।
हेमा का शोध उत्तराखण्ड की युवतियों में कैरियर जागरूकता, उनके शैक्षिक, पारिवारिक और सामाजिक पक्षों एवं आधुनिकता के प्रति दृष्टिकोण पर आधारित था। मूल रूप से ग्राम बूढ़ी बना निवासी समाजसेवी गंगा सिंह बिष्ट की पुत्री हेमा की प्राथमिक शिक्षा उसी गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय से, कक्षा 8 तक की पढ़ाई कसियालेख से, इंटर की टांडी पोखराढ़ और फिर डीएसबी परिसर नैनीताल से बीएससी, एमएससी (वनस्पति शास्त्र) एवं शिक्षाशास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। उन्होंने यूजीसी नेट व एमएड की परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की हैं। (Nainital News Today 26 May 2025 Navin Samachar, Nainital News, Uttarakhand Governer, Nainital News Today, 26 May 2025)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Nainital News Today 26 May 2025 Navin Samachar, Nainital News, Uttarakhand Governer, Nainital News Today, 26 May 2025, Navin Samachar, Nayna Devi Temple, Gurudwara Guru Singh Sabha, The Governor paid obeisance at Nayna Devi Temple and Gurudwara, Governor Meeting of the officials, awareness rally, PhD to a student from a remote area, Gurmeet Singh, Naina Devi Temple, Nainital Gurudwara, Religious Visit, Spiritual Tourism, Nainital Tourism, Uttarakhand Tourism, Kumaon Division, Administrative Review, Tourist Management,
Nainital Development, Law And Order, Traffic Management, Hema Bisht, PhD Achievement, Career Awareness, Girl Education, Remote Area Success, Nainital Girl Success, Child Labour Awareness, Child Marriage Awareness, Legal Awareness Rally, District Legal Services Authority, Social Awareness, Uttarakhand Education, Women Empowerment, Educational Success, Student Achievement, Rural Education, Kumaon University, Shobhan Singh Jeena University, Nainital Court Rally, Public Awareness Campaign, Youth Empowerment, Legal Rights Awareness, Nainital Events, Inspirational Story, Academic Success, Women In Research, Social Issues India, Indian Judiciary Awareness,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
