उत्तराखंडः राजधानी में 19 वर्षीय युवक पर 17 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने का आरोप

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 27 दिसंबर 2025 (Dehradun Minor Rape Case)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया।

(Dehradun Minor Rape Case) (Bail Application Rejected) (25 Yr Accused of Rape Found as Laborer in Punjab) (Pregnant Woman Raped-Women Commission Ordered) (Minor Girl Raped in Kotdwar-2 Accused Arrested) (Pathri-Teenage girl gang-raped and thrown off)देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 साल के आरोपित का पिता इलाके में वैद्य (चिकित्सक) का काम करता है। आरोपित भी अपने पिता की दुकान बैठा करता था। इस दौरान उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की से हुई। दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। आरोप है कि इसी बीच आरोपित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लड़की को उसके घर के पास से लिया और देहरादून आईएसबीटी पहुंचा। आईएसबीटी से बस पकड़कर आरोपित, लड़की को लेकर सहारनपुर चला गया। आरोपित का दोस्त ही दोनों को आईएसबीटी पर बस में बैठाने के लिए गया था।

इंस्टाग्राम पर हो रही थी बात, मां ने डांटा तो घर से निकली

पुलिस ने बताया कि आरोपित, नाबालिग लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत करता था। इस बात का पता जब लड़की की मां को लगा तो उन्होंने अपनी बेटी का डाटा। पीड़िता के चाचा का कहना है कि जब इंस्टाग्राम पर बातचीत बंद हो गई तो आरोपित ने लड़की को मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया और उसे अपने दोस्त के साथ लेकर देहरादून आईएसबीटी पहुंच गया, जहां से दोनों सहारनपुर निकल गए। चाचा का यह भी कहना है कि लड़की ने वापस आकर उन्हें बताया कि जब वह बाहर आरोपित से मिली थी तो उसने घर जाने की बात कही थी, लेकिन आरोपित उसे सहारनपुर ले गया।

थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया है कि 21 दिसंबर को पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने आज नाबालिग लड़की को आरोपित के साथ अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से बरामद किया। आरोपित नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ सहारनपुर ले गया था, जिसके द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय द्वारा आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

यह भी पढ़ें :  बेतालघाट मिनी स्टेडियम में कंबल वितरण के दौरान हुई अव्यवस्था व दीवार गिरने पर अभियोग दर्ज, 6 लोग हुए थे घायल
Tags (Dehradun Minor Rape Case) :

Dehradun Minor Rape Case, Uttarakhand,19-year-old man has been accused of luring away and raping17-year-old minor Girl, Rape, Minor, Nabalig, Dehradun News, Crime News, Uttarakhand News,

Leave a Reply