हल्द्वानी: गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, पूर्व ड्राइवर ही निकला चोर; पुलिस ने दबोचा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 17 अप्रैल 2026 (Haldwani-Thieves Theft Gas Cylinders)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद अंतर्गत थाना मुखानी पुलिस ने बंद मकान से गैस सिलेंडर चोरी की घटना का मात्र कुछ ही घंटों में सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। चोरी की इस घटना को अंजाम देने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि पीड़िता का पूर्व ड्राइवर निकला है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गए तीनों एलपीजी सिलेंडर बरामद कर लिए हैं।

8f14e45fceea167a5a36dedd4bea2543 10978335प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखानी के आदर्श नगर (गली नंबर-3) निवासी श्वेता क्यूरा ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी थी कि 4 मार्च से 11 अप्रैल के बीच जब वह घर से बाहर थीं, तब किसी अज्ञात चोर ने बाउंड्री लांघकर गैलरी में रखे दो भारत गैस और एक इंडियन गैस का सिलेंडर चोरी कर लिया था। पुलिस ने तत्काल BNS यानी भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी (SSP Dr. Manjunath TC) के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसकी पहचान के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध व्यक्ति चंबल पुल के पास देखा गया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को दबोच लिया।

पूर्व ड्राइवर ने दिया था वारदात को अंजाम

पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम प्रदीप कुमार (उम्र 26 वर्ष, निवासी दमुवाढूंगा, काठगोदाम) बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पहले श्वेता क्यूरा के घर पर ड्राइवर के रूप में कार्य करता था। घर की भौगोलिक स्थिति और आवाजाही से भिज्ञ होने के कारण उसने मौके का फायदा उठाकर दो बार में तीनों सिलेंडर चोरी किए थे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पिथौरागढ़: पति को छोड़ जीजा के प्यार में पड़ विश्वासघात की शिकार हुई छह साल के बच्चे की मां, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपित गिरफ्तार

बरामदगी और पुलिस टीम

पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर संतोषी माता मंदिर के पास स्थित बाग में छिपाकर रखे गए तीनों सिलेंडर बरामद कर लिए हैं। आरोपित को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस त्वरित खुलासे में उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, कांस्टेबल रोहित और बलवंत सिंह की मुख्य भूमिका रही।

ऐसे में प्रश्न उठ रहा है क्या घरेलू सहायकों और ड्राइवरों का पुलिस सत्यापन (Police Verification) न कराना भविष्य में ऐसी घटनाओं के लिए बड़ा जोखिम साबित हो सकता है? पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

पढ़ें पूर्व संबंधित समाचार : हल्द्वानी में अनूठी चोरी, नगदी व कीमती वस्तुएं छोड़ उठा ले गए 3 वस्तुओं को-बंद मकान से नगदी छोड़ तीन गैस सिलेंडर ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 17 अप्रैल 2026। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद अंतर्गत हल्द्वानी क्षेत्र में एक अनूठी चोरी की घटना सामने आई है, यहाँ एलपीजी यानी घरेलू गैस सिलेंडरों (LPG Gas Cylinders) की कथित किल्लत के बीच चोरों द्वारा एक बंद मकान को निशाना बनाने का अनोखा मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शातिर चोरों ने घर में रखी नगदी या अन्य कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया और केवल रसोई गैस के तीन सिलेंडर चोरी कर फरार हो गए। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।

(Haldwani-Thieves Theft Gas Cylinders) “गैस के लिए लाइन… अब चोरी भी शुरू 😳🔥, घर के बाहर रखा सिलेंडर मिनटों में  गायब!, CCTV में कैद हुई ये हैरान कर देने वाली वारदात 😱, क्या अब गैस  सिलेंडर भी सुरक्षित नहीं? 🚨”, #GasCylinder #LPGCrisis ...प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखानी (Mukhani) क्षेत्र की आदर्श नगर गली नंबर-3 निवासी श्वेता क्वीरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिछले कुछ समय से अपने पति निखिल सिंह क्वीरा के उपचार के सिलसिले में घर से बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने दो अलग-अलग तिथियों में इस वारदात को अंजाम दिया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  प्रतिकूलताओं पर प्रहार: न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर को मात देकर श्रीवारी ने रचा इतिहास, शतरंज में तेजस और शिक्षा में निधिमणी ने बढ़ाया मान

दो चरणों में हुई चोरी: सीसीटीवी ने खोली पोल

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पहली घटना तब हुई जब वह 4 मार्च को घर से बाहर थीं। इस दौरान अज्ञात चोर बाउंड्री लांघकर घर में घुसा और गैलरी में रखे दो सिलेंडर उठा ले गया। 28 मार्च को जब वह घर लौटीं, तब उन्हें इस चोरी का पता चला। पति की बीमारी के कारण उन्हें पुनः बाहर जाना पड़ा, जिसका लाभ उठाते हुए 11 अप्रैल की तड़के करीब साढ़े चार बजे चोर ने दोबारा धावा बोला और एक और सिलेंडर पार कर दिया।

गैस किल्लत और बढ़ती घटनाएं

हल्द्वानी में पिछले कुछ समय से गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच इस तरह की चोरी ने पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि चोर ने बड़े ही शातिराना अंदाज में केवल सिलेंडरों को ही निशाना बनाया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी की शीघ्र पहचान कर चोरी गया माल बरामद करने की गुहार लगाई है।

मुखानी थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। क्या घरेलू उपयोग की वस्तुओं की चोरी बढ़ना स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था और बाजार में सामान की कृत्रिम किल्लत की ओर संकेत करता है?

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  भवाली हत्याकांड: न्यायालय ने तीन दोषियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, शादी में गाने बजने को लेकर हुआ था विवाद...

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Haldwani-Thieves Theft Gas Cylinders) :

Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Crime News, Law News, leagel News, LPG Cylinder Theft Haldwani, Mukhani Adarsh Nagar Burglary, CCTV Footage Theft Case Uttarakhand, Gas Cylinder Shortage Crime, Police Investigation Mukhani Haldwani, Locked House Robbery Nainital, Criminal Identification Through CCTV, Theft Of Household Items Uttarakhand, #PublicSecurityStandard #CrimePreventionPolicy #LPGSupplyChainSecurity #CCTVMonitoringGovernance #LawEnforcementAccountability #UrbanCrimeTrends #PropertyProtectionLaw #PolicePatrollingStandards #CommunitySafetyDirectives #AdministrativeVigilance, #HaldwaniCrime #LPGTheft #PoliceAction #PublicSafety #CCTVFootage #MukhaniPolice #UttarakhandNews #LocalTheft #SafetyAlert #CriminalJustice,

Leave a Reply