उत्तराखंड में 17 जुलाई से शुरू होगी माध्यमिक शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया, 15 जुलाई को जारी होगी रिक्त पदों की सूची
नवीन समाचार, देहरादून/नैनीताल, 13 जुलाई 2026 (Teachers Transfer-KUniv Results-Lekhak)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों (Government Secondary Schools) में कार्यरत प्रधानाचार्यों (Principals), प्रवक्ताओं (Lecturers) तथा सहायक अध्यापकों (एलटी) (Assistant Teachers-LT) के अनुरोध आधारित स्थानांतरण की प्रक्रिया 17 जुलाई से प्रारंभ होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग (Secondary Education Department) ने विस्तृत समय-सारिणी एवं दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग के अनुसार इस वर्ष उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017 के अंतर्गत प्रथम पांच श्रेणियों के कार्मिक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। शासन ने स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए विभाग को 55 दिन का अतिरिक्त समय भी दिया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक (Director Secondary Education) विनोद प्रसाद सिमल्टी (Vinod Prasad Simlti) द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखंड (SCERT Uttarakhand) की निदेशक वंदना गर्ब्याल (Vandana Garbyal) को विभागीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
15 जुलाई को रिक्त पदों की सूची होगी उपलब्ध
विभागीय वेबसाइट पर 15 जुलाई 2026 को रिक्त पदों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद इच्छुक कार्मिक अधिकतम 10 विकल्पों के साथ अपना आवेदन संस्थाध्यक्ष के माध्यम से अग्रसारित कर 20 जुलाई 2026 सायं पांच बजे तक संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (Block Education Officer) को उपलब्ध कराएंगे।
इसके उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी (Chief Education Officer) स्तर पर आवेदन पत्रों का परीक्षण, मिलान एवं संकलन कर 30 जुलाई 2026 तक अंतिम विवरण माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (Directorate of Secondary Education) को भेजा जाएगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा तथा उचित माध्यम से प्राप्त न होने वाले आवेदन स्वतः निरस्त माने जाएंगे। प्रत्येक कार्मिक केवल एक श्रेणी में ही स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेगा। यदि वेबसाइट पर प्रदर्शित रिक्तियों में कोई त्रुटि हो तो संबंधित कार्यालयाध्यक्ष को साक्ष्यों सहित तत्काल निदेशालय को सूचित करना होगा।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर-2026 के 22 पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित किए
नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय (Kumaun University) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के सम सेमेस्टर (Even Semester) की मुख्य एवं व्यावसायिक परीक्षाओं के 22 पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षाफल समर्थ पोर्टल (Samarth Portal) तथा ईआरपी (ERP) प्रणाली पर उपलब्ध करा दिए हैं।
विश्वविद्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार एमए (MA) के संस्कृत (Sanskrit), हिन्दी (Hindi), गणित (Mathematics), राजनीति विज्ञान (Political Science), भूगोल (Geography), समाजशास्त्र (Sociology), संगीत (Music), ड्राइंग एंड पेंटिंग (Drawing and Painting) तथा शिक्षाशास्त्र (Education) के चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी (MSc) के गणित, भौतिकी (Physics), भूगोल, सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) एवं फॉरेंसिक साइंस (Forensic Science) के विभिन्न सेमेस्टरों के परिणाम घोषित किए गए हैं।
इसी प्रकार बीवीओसी इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (BVoc in Hospitality Management) चतुर्थ सेमेस्टर, बीफार्मा (BPharma) द्वितीय, चतुर्थ एवं अष्टम सेमेस्टर, बीफार्मा (लेटरल एंट्री) (BPharma Lateral Entry) चतुर्थ सेमेस्टर, एमबीए (MBA) द्वितीय सेमेस्टर, डिप्लोमा इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (Diploma in Hospitality Management) एक वर्षीय पाठ्यक्रम के द्वितीय सेमेस्टर तथा एमएससी इन फैशन डिजाइनिंग (MSc Fashion Designing) द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम भी घोषित किए गए हैं।
विश्वविद्यालय ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर अपना स्टूडेंट अकाउंट सक्रिय कर चुके विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। संबंधित महाविद्यालयों एवं संस्थानों के लॉगिन पर भी परीक्षाफल उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिन विद्यार्थियों का परीक्षा आवेदन पत्र अथवा आवेदन शुल्क विश्वविद्यालय को ऑनलाइन प्राप्त नहीं हुआ है, उनका परीक्षाफल फिलहाल रोक दिया गया है।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय में बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए डेटा संशोधन का कल तक अंतिम अवसर
नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीएससी प्रथम सेमेस्टर (गणित एवं जीव विज्ञान वर्ग) में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन में संशोधन करने का आज अंतिम अवसर निर्धारित किया है। विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. संजय पंत ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत समर्थ पोर्टल 13 एवं 14 जुलाई को डेटा संशोधन के लिए खोला गया है। जिन अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र में किसी प्रकार का सुधार करना है, वे आज ही निर्धारित समय के भीतर आवश्यक संशोधन कर लें।
उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को अभ्यर्थियों की वरीयता (मेरिट) सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 17 जुलाई से बीएससी प्रथम सेमेस्टर (गणित एवं जीव विज्ञान वर्ग) में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी। प्रो. पंत ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने आवेदन का सत्यापन कर आवश्यक संशोधन अवश्य सुनिश्चित करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महादेवी वर्मा सृजनपीठ में ‘अमृतलाल नागर स्मृति लेखक गृह’ का उद्घाटन, अब देशभर के साहित्यकार कर सकेंगे सृजन
नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय (Kumaun University) की रामगढ़ (Ramgarh) स्थित महादेवी वर्मा सृजनपीठ (Mahadevi Verma Srijan Peeth) में संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture), भारत सरकार (Government of India) के सहयोग से निर्मित ‘अमृतलाल नागर स्मृति लेखक गृह’ (Amritlal Nagar Smriti Lekhak Grih) का सोमवार को उद्घाटन किया गया। कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत (Prof. Diwan Singh Rawat) ने वैदिक विधि-विधान के साथ लेखक गृह का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi Temple), तल्लीताल के पुजारी दिनेश कांडपाल (Dinesh Kandpal) ने पूजा एवं हवन संपन्न कराया। कुलपति ने कहा कि इस लेखक गृह में देशभर के साहित्यकार ठहरकर शांत एवं सृजनात्मक वातावरण में लेखन कार्य कर सकेंगे, जिससे हिन्दी साहित्य के संवर्धन को नई दिशा मिलेगी।
महादेवी वर्मा की स्मृतियों से जुड़ा है रामगढ़
उल्लेखनीय है कि लगभग 90 वर्ष पूर्व महादेवी वर्मा (Mahadevi Verma) सृजनात्मक एकांत की तलाश में प्रयागराज (Prayagraj) से रामगढ़ आई थीं। उसी रचनात्मक परिवेश को ध्यान में रखते हुए लेखक गृह की परिकल्पना की गई। उपन्यासकार अमृतलाल नागर (Amritlal Nagar) के जन्मशती वर्ष के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय ने इस परियोजना को स्वीकृति दी थी। भवन का निर्माण उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम (Uttarakhand Peyjal Sansadhan Vikas Evam Nirman Nigam), हल्द्वानी (Haldwani) ने कराया।
उद्घाटन कार्यक्रम में सृजनपीठ के निदेशक प्रो. शिरीष कुमार मौर्य (Prof. Shirish Kumar Maurya), वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. चंद्रकला रावत (Prof. Chandrakala Rawat), समन्वयक मोहन रावत (Mohan Rawat), सहायक अभियंता संजय पंत (Sanjay Pant), नंदकिशोर जोशी (Nand Kishore Joshi), राजन बिष्ट (Rajan Bisht), बहादुर कुँवर (Bahadur Kunwar), ललित नेगी (Lalit Negi), भुवन जोशी (Bhuvan Joshi), सुरेंद्र नेगी (Surendra Negi) तथा केदार सिंह (Kedar Singh) सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Teachers Transfer-KUniv Results-Lekhak) :
Teachers Transfer-KUniv Results-Lekhak, Uttarakhand Teacher Transfer 2026, Secondary Education Uttarakhand, LT Teacher Transfer, Principal Transfer Uttarakhand, Kumaun University Result 2026, KU Exam Result, Samarth Portal Result, Mahadevi Verma Srijan Peeth, Amritlal Nagar Smriti Lekhak Grih, Ramgarh News, Higher Education Uttarakhand, Uttarakhand Education News, Dehradun News, Nainital News, Navin Samachar, #Uttarakhand #TeacherTransfer #Education #KumaunUniversity #ExamResult #Ramgarh #MahadeviVerma #AmritlalNagar #HigherEducation #Dehradun #Nainital #UttarakhandNews #Students #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।