नवीन समाचार, हरिद्वार, 13 जुलाई 2026 (Minor Girl with Boyfriend Raped in Forest)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार (Haridwar) जनपद के पथरी (Pathri) थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। शिकायत के अनुसार किशोरी अपने परिचित युवक के साथ जा रही थी, तभी सात से आठ अज्ञात युवकों ने दोनों को घेर लिया। आरोप है कि युवक के साथ मारपीट करने के बाद किशोरी को खेत की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा अन्य युवकों ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
परिचित युवक के साथ जा रही थी किशोरी
शिकायत के अनुसार लक्सर (Laksar) थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी रविवार रात अपने परिचित युवक के साथ मोटरसाइकिल से काठा और फूलगढ़ गांव की ओर जा रही थी। आरोप है कि गांव से कुछ दूरी पर खेतों के समीप सात से आठ युवकों ने उनका पीछा कर दोनों को घेर लिया।
किशोरी के अनुसार आरोपितों ने पहले उसके साथ मौजूद युवक के साथ मारपीट की और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ कर उसे समीप के खेत में ले गये, जहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि अन्य युवक भी दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे तथा सभी नशे की अवस्था में थे।
आरोपितों के चंगुल से निकलकर पहुंची एक घर
किशोरी ने शिकायत में बताया कि आरोपित पूरी रात उसे वहीं रखने तथा बाद में उसकी हत्या करने की बात कर रहे थे। इसी बीच अवसर मिलने पर वह उनके चंगुल से निकलकर खेतों के रास्ते भागी और एक घर में पहुंचकर शरण ली। वहां मौजूद एक महिला ने उसे वस्त्र उपलब्ध कराए और उसकी सहायता की।
इधर किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। सुबह किशोरी ने मिलने पर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन पथरी थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शुरू की जांच
पथरी के थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। किशोरी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Minor Girl with Boyfriend Raped in Forest) :
Minor Girl with Boyfriend Raped in Forest, Haridwar News, Pathri News, Laksar News, Uttarakhand Crime News, Minor Girl Case, Sexual Assault News, Haridwar Police, Uttarakhand Latest News, Crime News Haridwar, Pathri Police, Women Safety, Hindi News, Uttarakhand News Today, Navin Samachar, Haridwar Crime, #Haridwar #Pathri #Uttarakhand #CrimeNews #WomenSafety #HaridwarPolice #UttarakhandNews #HindiNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
















