जनरेटर रूम में धुएं के बीच मिले इंटरनेट कंपनी के दो इंजीनियर, अस्पताल में मौत; पोस्टमार्टम से खुलेगा कारण

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 1 अक्टूबर 2026 (2 Internet Engineers Found Died)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून (Dehradun) में एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (Internet Service Provider) कंपनी के जनरेटर रूम में दो इंजीनियर अचेत अवस्था में मिले। दोनों को तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस ने जनरेटर से निकले धुएं के कारण दम घुटने की आशंका जताई है। हालांकि मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Postmortem Report) आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

2 Internet Engineers Found Died देहरादून में दम घुटने से दो इंजीनियरों की मौत हो गई।घटना पटेल नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर (Transport Nagar) स्थित सिंधु सेंटर (Sindhu Center) में ईशान नेट सोल प्राइवेट लिमिटेड (Ishan Net Sol Private Limited) के कार्यालय की है। मृतकों की पहचान 29 वर्षीय रोहित सिंह निवासी हरिद्वार (Haridwar) और 26 वर्षीय लव कुश पुत्र रामसागर निवासी फैजाबाद, उत्तर प्रदेश (Faizabad, Uttar Pradesh) के रूप में हुई है। दोनों कंपनी में इंटरनेट मेंटेनेंस (Internet Maintenance) का काम करते थे।

सुबह कमरा खोलते ही अंदर भरा मिला धुआं

प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 सितंबर की रात लगभग 12:30 बजे कंपनी में इंटरनेट से संबंधित तकनीकी समस्या आई थी। उस समय बिजली भी नहीं थी। कंपनी के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय से मिले निर्देश के बाद रोहित सिंह और लव कुश जनरेटर चलाने के लिए जनरेटर रूम में पहुंचे।

दोनों ने जनरेटर में तेल डालकर उसे चालू किया। रात लगभग 2:30 बजे कंपनी के वरिष्ठ इंजीनियर ने फोन कर स्थिति की जानकारी ली थी। तब दोनों से बातचीत भी हुई थी। इसके बाद दोनों जनरेटर और एसी (AC) चालू रहने के दौरान उसी कमरे में सो गए।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  चार नाबालिग छात्रों के साथ गेस्ट हाउस में शराब पीता-पिलाता पकड़ा गया अतिथि शिक्षक, ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया; विभाग ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

बुधवार सुबह लगभग 7:30 बजे वरिष्ठ इंजीनियर ने दोनों को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कंपनी के तीसरे कर्मचारी गुरमीत को मौके पर जाकर देखने के लिए भेजा गया।

गुरमीत ने जनरेटर रूम का दरवाजा खोला तो अंदर धुआं भरा हुआ था और दोनों कर्मचारी फर्श पर अचेत अवस्था में पड़े थे। उन्होंने दोनों को उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पटेल नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) ने भी पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पटेल नगर कोतवाली प्रभारी नरेश राठौर के अनुसार प्रथम दृष्टया जनरेटर से निकले धुएं के कारण दम घुटने की आशंका है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

रोहित के परिजन अस्पताल की सूचना पर देहरादून पहुंचे

मृतक रोहित सिंह के ताऊ खुशीराम राठौर के अनुसार परिवार को पहले फोन पर केवल यह जानकारी दी गई थी कि रोहित चिकित्सालय में भर्ती है और उन्हें देहरादून पहुंचने के लिए कहा गया। परिजन देहरादून पहुंचे तो उसकी मृत्यु की जानकारी मिली।

परिजनों के अनुसार रोहित 29 वर्ष का था और अविवाहित था। वह लगभग सात वर्षों से संबंधित कंपनी में कार्यरत था।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  बद्रीनाथ में क्यों नहीं बजाया जाता शंख? सामने आई धार्मिक मान्यता, मंत्री के बयान के बाद फिर चर्चा में आया मामला

साथी कर्मचारी गुरमीत ने बताया कि सुबह कमरे का दरवाजा खोलने पर अंदर चारों तरफ धुआं भरा हुआ था। उसके अनुसार जनरेटर और एसी दोनों चल रहे थे तथा दोनों कर्मचारियों को उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनमें कोई हलचल नहीं थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जनरेटर रूम में धुआं भरने की स्थिति कैसे बनी और दोनों कर्मचारियों की मृत्यु का वास्तविक कारण क्या था, इसकी पुष्टि जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (2 Internet Engineers Found Died) :

2 Internet Engineers Found Died, Dehradun Engineer Death, Generator Room Death, Patel Nagar Dehradun, Transport Nagar Dehradun, Internet Company Engineers, Ishan Net Sol Private Limited, Generator Smoke Death, Dehradun News, Uttarakhand News, Rohit Singh Death, Lav Kush Death, Generator Accident, Forensic Investigation, Postmortem Report, Patel Nagar Police, #Dehradun #UttarakhandNews #EngineerDeath #GeneratorRoom #TransportNagar #PatelNagar #DehradunNews #GeneratorAccident #InternetCompany #ForensicInvestigation #Postmortem

Leave a Reply