बारिश के बीच खेले गए मैचों में शेरवुड कॉलेज और मॉडर्न स्कूल बराखंभा फाइनल में
नवीन समाचार, नैनीताल, 10 अगस्त 2026 (Nainital Latest News 10 August 2026)। नैनीताल के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज (Sherwood College) में चल रहे शेरवुड आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट (Sherwood Invitational Soccer Tournament) के सेमीफाइनल मुकाबलों में मेजबान शेरवुड कॉलेज नैनीताल और मॉडर्न स्कूल बराखंभा, नई दिल्ली (Modern School Barakhamba, New Delhi) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले सेमीफाइनल में शेरवुड कॉलेज ने लॉरेंस स्कूल सनावर (Lawrence School Sanawar) को 3-0 से और दूसरे सेमीफाइनल में मॉडर्न स्कूल बराखंभा ने पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू (Pinegrove School Subathu) को 3-0 से हराया।
अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शेरवुड कॉलेज नैनीताल और मॉडर्न स्कूल बराखंभा, नई दिल्ली के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में देश के छह प्रमुख विद्यालयों ने भाग लिया है और मुकाबले लीग कम नॉकआउट प्रारूप (League-cum-Knockout Format) में खेले जा रहे हैं। सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में शेरवुड कॉलेज और लॉरेंस स्कूल सनावर आमने-सामने रहे, जिसमें शेरवुड ने तीन गोल दागते हुए 3-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में मॉडर्न स्कूल बराखंभा, नई दिल्ली ने पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू को 3-0 से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया।
इससे पहले प्रतियोगिता के लीग चरण में शेरवुड कॉलेज नैनीताल, बिरला विद्या मंदिर नैनीताल और पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू एक समूह में शामिल थे, जबकि अन्य टीमें दूसरे समूह में थीं। अब सभी की निगाहें कल खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जिसमें मेजबान शेरवुड कॉलेज नैनीताल और मॉडर्न स्कूल बराखंभा, नई दिल्ली खिताब के लिए आमने-सामने होंगे।
सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्रवासियों में उत्साह
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) द्वारा घोषित नई प्रदेश कार्यसमिति में नैनीताल निवासी सांसद प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल रावत (Gopal Rawat) को पुनः प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है। गोपाल रावत के प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने पर क्षेत्रवासियों और विशेषकर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में उत्साह है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि नई जिम्मेदारी से क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषयों को प्रदेश नेतृत्व के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिलेगा।
गोपाल रावत लंबे समय से भाजपा संगठन और समाजसेवा से जुड़े रहे हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने गोपाल रावत के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष आमंत्रित तथा 25 स्थायी आमंत्रित सदस्यों सहित कुल 178 नेताओं को स्थान दिया गया है। नैनीताल निवासी गोपाल रावत को पुनः प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। उनके साथ ही नैनीताल जनपद से पूर्व विधायक नवीन दुम्का (Naveen Dumka), पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट (Govind Singh Bisht) और वरिष्ठ नेता बिंदेश गुप्ता (Bindesh Gupta) को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया (Bela Tolia), हल्द्वानी के पूर्व महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला (Dr. Jogendra Pal Singh Rautela), पूर्व ब्लॉक प्रमुख शांति भट्ट (Shanti Bhatt), कांग्रेस सरकार में दर्जा राज्य मंत्री रहे महेश शर्मा (Mahesh Sharma), पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रकाश गरजौला (Prakash Garjaula) के साथ राकेश नैनवाल (Rakesh Nainwal), प्रदीप बिष्ट (Pradeep Bisht), कमल नयन जोशी (Kamal Nayan Joshi), मनोज पाठक (Manoj Pathak), खीमानंद शर्मा (Kheemanand Sharma), दिनेश खुल्बे (Dinesh Khulbe), मनीष अग्रवाल (Manish Agarwal), जगमोहन बिष्ट (Jagmohan Bisht) और तरुण पंत (Tarun Pant) को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
नैनीताल के सांसद अजय भट्ट (Ajay Bhatt), हल्द्वानी के विधायक बंशीधर भगत (Banshidhar Bhagat) और भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा (Ram Singh Kaida) को स्थायी आमंत्रित पदेन सदस्य बनाया गया है।
कुविवि के पूर्व प्रोफेसर डॉ. डीएस भाकुनी का निधन, रानीबाग में हुआ अंतिम संस्कार, शोक की लहर
कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) के डीएसबी परिसर (DSB Campus) के भौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ. डीएस भाकुनी (Dr. D.S. Bhakuni) का 83 वर्ष की आयु में हल्द्वानी में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रानीबाग में किया गया, जहां उनके पुत्र गौरव, विनीत और सुमित भाकुनी ने मुखाग्नि दी। डॉ. भाकुनी के निधन पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (Kumaun University Teachers Association) तथा सीआरएसटी इंटर कॉलेज (CRST Inter College) परिवार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. भाकुनी अपने पीछे पत्नी चंद्रकांता और पुत्रों गौरव, विनीत और सुमित को छोड़ गए हैं। उनके पुत्र गौरव भाकुनी नैनीताल के सीआरएसटी इंटर कॉलेज में भौतिकी के प्रवक्ता हैं। डॉ. भाकुनी कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के भौतिकी विभाग में पूर्व प्रोफेसर रहे थे।
उनके निधन पर कूटा की ओर से प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल, डॉ. संतोष, डॉ. शिवांगी, डॉ. कुबेर, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी और डॉ. अशोक कुमार, कुविवि एलुमनी सेल (Alumni Cell) की ओर से डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. जीसी जोशी, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे, डॉ. रितेश साह और डॉ. मनोज बिष्ट गुड्डू ने श्रद्धांजलि दी।
इधर, सीआरएसटी इंटर कॉलेज में डॉ. भाकुनी के निधन पर सोमवार को विशेष प्रार्थना सभा भी आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय के प्रबंधक अनूप साह, प्रबंधक समिति सदस्य आलोक साह, प्रधानाचार्य मनोज पांडे, वरिष्ठ शिक्षक डॉ. एसएस बिष्ट, गणेश लोहनी, ललित जीना, शैलेंद्र चौधरी, राजेश लाल, राजेश कुमार, मनीष साह, रितेश साह और हिमांशु जोशी सहित शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारियों ने दिवंगत प्रोफेसर को श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
पिरूल से हस्तशिल्प उत्पाद बनाकर 45 महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं नैनीताल की भारती जीना
नैनीताल जनपद के रामगढ़ विकासखंड के घ्वेती गांव की निवासी युवा भारती जीना (Bharti Jeena) ने पहाड़ में पर्यावरणीय चिंता का विषय माने जाने वाले चीड़ के पेड़ की वनाग्नि का कारण बनने वाली पिरूल कही जाने वाली पत्तियों से हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करने के पारंपरिक हुनर को रोजगार और महिला सशक्तिकरण से जोड़ते हुए गांव की 40 से 45 महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भरता की राह से जोड़ा है। इसके साथ ही महिलाएं जंगलों से पिरूल एकत्रित कर वनाग्नि के जोखिम को कम करने में भी योगदान दे रही हैं।
बताया गया है कि भारती जीना ने पिरूल से टोकरी बनाने का हुनर अपने दादा से सीखा था। उन्होंने इसी पारंपरिक कौशल को रोजगार का माध्यम बनाते हुए गांव की महिलाओं को इससे जोड़ा और उन्हें पिरूल से विभिन्न हस्तशिल्प उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद महिलाएं जंगलों से पिरूल एकत्रित कर उसे सुरक्षित स्थान पर रखती हैं और उससे हस्तशिल्प सामग्री तैयार करती हैं।
इससे उन्हें आजीविका का साधन मिल रहा है, वहीं जंगलों में सूखे पिरूल की मात्रा कम होने से वनाग्नि के जोखिम को घटाने में भी मदद मिल रही है। हाल ही में कर्तव्य फाउंडेशन (Kartavya Foundation) से जुड़ने के बाद भारती जीना के प्रयासों को और मजबूती मिली है। उनके कार्य की जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal) ने भी सराहना की है। उनकी पहल स्थानीय संसाधनों के उपयोग, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने का उदाहरण बनी है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 10 August 2026) :
Nainital Latest News 10 August 2026, Gopal Rawat BJP Uttarakhand, BJP state executive committee, Nainital BJP, Mahendra Bhatt, DS Bhakuni, Kumaun University professor, CRST Inter College, Bharti Jeena Pirul handicrafts, Ramgarh women empowerment, Uttarakhand pine needle handicrafts, Sherwood College Nainital, Sherwood Invitational Soccer Tournament, Modern School Barakhamba, Nainital football tournament, Uttarakhand news, Long-tail Keywords: Gopal Rawat appointed BJP Uttarakhand state executive committee member, Nainital BJP leader Gopal Rawat gets new responsibility, former Kumaun University professor DS Bhakuni dies at 83, DS Bhakuni funeral held at Ranibagh Nainital, Bharti Jeena empowers rural women through Pirul handicrafts, Pirul handicrafts helping reduce forest fire risk in Uttarakhand,
Sherwood College reaches final of Sherwood Invitational Soccer Tournament, Modern School Barakhamba reaches soccer tournament final, Sherwood College defeats Lawrence School Sanawar 3-0, Modern School Barakhamba defeats Pinegrove School Subathu 3-0, Sherwood Invitational Soccer Tournament final in Nainital, Nainital Sherwood College football tournament 2026, six prominent schools participate in Nainital soccer tournament, Sherwood College and Modern School Barakhamba final match, Nainital women empowerment and environmental conservation initiative, #GopalRawat #BJPUttarakhand #Nainital #UttarakhandNews #MahendraBhatt #KumaunUniversity #DSBhakuni #CRSTInterCollege #BhartiJeena #Ramgarh #Pirul #WomenEmpowerment #SherwoodCollege #ModernSchoolBarakhamba #SherwoodInvitational #FootballTournament #NainitalFootball #Uttarakhand #Environment #Handicrafts

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।



















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।