हरेला महोत्सव का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने किया शुभारंभ
नवीन समाचार, नैनीताल, 21 जुलाई 2024 (Nainital News Today 22 July 2024 Navin Samachar)। नैनीताल के सबसे पुराने सीआरएसटी यानी चेतराम साह इंटर कॉलेज नैनीताल में लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में हरेला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्रीमती खंडूड़ी ने कहा कि हरियाली का प्रतीक हरेला मेला हमारी संस्कृति से जुड़ा है। भारत की सभ्यता और संस्कृति में देवभूमि उत्तराखंड का अभूतपूर्व योगदान है। लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का जो बीड़ा उठाया है उसे हरेला महोत्सव पूरा करेगा, तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में आने वाली पीढ़ी को तैयार करेगा।

इस अवसर पर रानी साह के संयोजन में गोवर्धन हाल से बड़ा बाजार होते हुए चेतराम साह इंटर कॉलेज तक शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों एवं महिला समूहों के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की बालिकाओं द्वारा आकर्षक सरस्वती वंदना एवं विहान सांस्कृतिक कला समिति अल्मोड़ा द्वारा बग्वाल मेला तथा नंदा राजजात यात्रा का एवं आयोजक क्लब की सदस्यों ने लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। क्लब की नयी सदस्य ज्योति नौला की एकल प्रस्तुति एवम सैंट जान्स स्कूल के बाल कलाकारों की प्रस्तुति भी सराहनीय रहीं।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद नैनीताल की अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्रा, सीआरएसटी के प्रधानाचार्य मनोज पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता आलोक साह, संतोष साह हिमांशु पाण्डे आदि भी उपस्थित रहे। जबकि आयोजन की सफलता में गीता साह, हेमा भट्ट, अमिता साह, जीवंती भट्ट, रानी साह, मीनू बुधलाकोटी, सीमा सेठ, विनीता पांडे, ज्योति ढोंडियाल, दीपा पांडे, कविता त्रिपाठी, डॉ. प्रगति जैन, दीपिका बिनवाल, कंचन जोशी, प्रेमा अधिकारी, रमा भट्ट, खष्टी बिष्ट, रेखा जोशी, सरिता त्रिपाठी, जया वर्मा, संगीता श्रीवास्तव, रेखा पंत, आभा साह, तन्नू सिंह, तुसी साह, पल्लवी गहतोड़ी, लीला राज, दया कुंवर, सरस्वती सिराला आदि ने योगदान दिया।
लोक कलाकार सम्मानित
नैनीताल। कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकार गिरीश बर्गली, कविता जोशी, ममता वाणी, संदीप नयाल, प्रियंका, निशा, पिंकी, सहित शोभायात्रा में सहयोगी बच्चों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नैनीताल। नैनीताल के वीरभट्टी स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय में सोमवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्ष-उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र प्रधानमंत्री अनुपम कुमार और छात्र संसद के द्वारा तिलक लगाकर सभी गुरुजनों का चरण वंदन कर और उन्हें ऊर्ध्व वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनका आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. माधव प्रसाद ने कहा कि जब तक भारत गुरुओं के दिशानिर्देश पर चला तब तक भारत विश्वगुरु था। जैसे-जैसे गुरु शिष्य परंपरा कमजोर होने लगी, भारत पतन के गर्त में चला गया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ.सूर्य प्रकाश ने गुरु शब्द की विवेचना करते हुए बताया कि गु से गुण और रु से रुपांतरण अर्थात् जो गुणों का सही मायने में रुपांतरण करे वही गुरु है। इसलिये सभी को गुरुजनों के गुणों को आत्मसात् करना चाहिए। छात्र संसद के प्रधानमंत्री अनुपम कुमार ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हम कक्षासः अपने परिसर को प्रतिदिन स्वच्छ रखने का व्रत लेते हैं। इस कड़ी में आज कक्षा द्वादश ने पूरे विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।
नैनीताल। आज श्रावण के पहले सोमवार के अवसर पर जिला मुख्यालय नैनीताल सहित जनपद के समस्त शिवालयों व मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालु उमड़े रहे। मुख्यालय में नयना देवी मंदिर, पाषाण देवी, हनुमानगढ़ी, चीना बाबा मंदिर व गुफा महादेव मंदिरों के साथ जनपद में मुक्तेश्वर व कपिलेश्वर महादेव एवं जनपद की सीमा पर काकड़ीघाट स्थित कर्कटेश्वर सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही शिवार्चनों के लिये उमड़े रहे, और उन्होंने जौं-तिल मिश्रित दुग्ध, जल व बिल्व पत्र आदि से शिवार्चन किया।
नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को नैनीताल में एनसीसी की 5 नेवल यूनिट द्वारा आयोजित 10 दिवसीय मीनू यानी ‘मोस्ट इंटरप्राइजिंग नेवल यूनिट’ का यूनिट के द्वारा नैना देवी मंदिर परिसर के निकट नैना झील नौकायन प्रतियोगिता का फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया। बताया गया कि इस प्रतियोगिता में 106 कैडेट प्रतिभाग करेंगे और उनके द्वारा 280 किलोमीटर से अधिक नौकायन किया जाएगा।

इस दौरान आयोजित प्रथम प्रतियोगिता में तलवार, राजपूत और शिवालिक टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में तलवार टीम ने प्रथम, राजपूत ने द्वितीय और शिवालिक टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को श्री रावत ने पदक पहना कर पुरस्कृत किया और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कैप्टन चंद्र विजय नेगी, तहसीलदार नैनीताल मनीषा मकराना आदि भी मौजूद रहे। (Nainital News Today 22 July 2024 Navin Samachar)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Nainital News Today 22 July 2024 Navin Samachar, Harela Festival, Guru Purnima, Guru’s feet worship, first Monday of Shravan, Boating Competition, Boating, NCC, 5 UK Navel Unit,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
