मंगलवार को मांस की दुकानें बंद करने की मांग, 24 वर्षीय युवा निर्विरोध प्रधान निर्वाचित, हरेला बुवाई, पारिवारिक मेलजोल कार्यक्रम, जापान के साथ सहमति, शोक व हिंदू समाज को संगठित करने का आह्वान

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नैनीताल में मंगलवार को मांस की दुकानें बंद करने की मांग, डीएम को ज्ञापन

नवीन समाचार, नैनीताल, 7 जुलाई 2025 (Nainital News Today 7 July 2025 Navin Samachar)उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस, मदिरा की दुकानें बंद करने के फरमान के बीच नैनीताल नगर में मंगलवार को मांस की दुकानें बंद करने की मांग उठी है, और यह मांग स्वयं एक मीट विक्रेता की ओर से की गयी है, जो सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व मांस व्यवसायी अतुल पाल के नेतृत्व में नगर पालिका सभासदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह से भेंट कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

61bfee279f0e534bdc1ffbc6700e322e 434294850ज्ञापन में बताया गया कि नगर में पूर्व में मंगलवार को समस्त मीट की दुकानें बंद रहती थीं, किंतु हाल के समय में अनेक दुकानदार सप्ताह के सभी दिन दुकानें खोल रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पूर्व की व्यवस्था को पुनः लागू करते हुए प्रत्येक मंगलवार को सभी मीट की दुकानें अनिवार्य रूप से बंद कराई जाएं। ज्ञापन सोंपने वालों में नगर पालिका सभासद लता दफौटी, गीता उप्रेती, रमेश प्रसाद, भगवत सिंह रावत व जितेंद्र कुमार पांडे भी शामिल रहे।

78 वर्षों में पहली बार 24 वर्षीय युवा जलालगांव के निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित

804c8bec871d16896ceac275712168fd 1735080092नैनीताल। राज्य में आगामी 24 व 28 जुलाई को होने जा रहे पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रदेश में पूर्व आईपीएस विमला गुंज्याल और कर्नल यशपाल रावत के निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने जाने के प्रेरणादायक उदाहरणों की कड़ी में नैनीताल जनपद के जलालगांव का नाम भी जुड़ गया है। आजादी के 78 वर्षों बाद पहली बार 300 से अधिक की जनसंख्या वाले इस गांव ने 24 वर्षीय युवा खुशाल सिंह बिष्ट को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनकर इतिहास रच दिया है।

ग्राम प्रधान निर्वाचित होने के बाद खुशाल सिंह बिष्ट ने ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उनके विश्वास पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे और गांव के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देंगे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  'ऑपरेशन प्रहार' के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही: ₹66 लाख की स्मैक सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

पारंपरिक परिधानों में विधि-विधान के साथ आयोजित हरेला बुवाई कार्यक्रम

61bfee279f0e534bdc1ffbc6700e322e 434294850नैनीताल। नगर की महिलाओं के संगठन लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आज नगर के मल्लीताल स्थित एक होटल में पारंपरिक परिधानों में विधि-विधान के साथ हरेला बुवाई कार्यक्रम आयोजित कर हरेला पखवाड़े की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक गीता साह के नेतृत्व में महिलाओं ने दीप प्रज्वलन व पारंपरिक मंगल गीत शगुन आखर ‘शगुना देही’ और शंख-घंटे के मधुर ध्वनि के साथ किया गया।

864e8a42933629f474730e3b89e28e11 1826312635क्लब की महिलाओं ने सात प्रकार के अनाजों के साथ सुखाई गई मिट्टी में परंपरागत रूप से हरेला बोया तथा ‘जी रैया जागि रैया’ जैसे पारंपरिक आशीर्वाद गीतों का गायन कर हरेले के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में झोड़ा, चांचरी, छपेली और बुवाई से जुड़े लोकगीतों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। ‘दैणा होया खोली का गणेशा वे’ जैसे गीतों पर भी उल्लासपूर्ण भागीदारी रही।

क्लब की अध्यक्ष आभा साह ने बताया कि 19 व 20 जुलाई को भव्य हरेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगरवासियों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की गई सह संयोजक दीपा पांडे ने बताया कि इस बार महोत्सव में राजस्थान, असम, पंजाब, अल्मोड़ा व देहरादून की सांस्कृतिक टीमों को आमंत्रित किया गया है। स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थी व महिला समूह भी लोकनृत्य व लोकगीत प्रस्तुत करेंगे। शोभायात्रा संयोजक प्रगति जैन ने जानकारी दी कि 19 जुलाई को प्रातः 11 बजे गोवर्धन हाल से शैलेहाल तक पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं सहित शोभायात्रा निकाली जाएगी।

कार्यक्रम में हेमा भट्ट, रानी साह, जीवंती भट्ट, कंचन जोशी, कविता त्रिपाठी, अमिता साह, अमित साह शेरवानी, विनीता पांडे, नीरु साह, लीला राज, रेखा त्रिवेदी, संगीता श्रीवास्तव, रेखा पंत, तनु सिंह, ज्योति ढोंढियाल, दीपिका बिनवाल, मीनाक्षी, कीर्ति, रमा तिवारी, आशा पांडे, जया वर्मा, भावना साह, वंदना जोशी, मानसी गर्ग, सरस्वती सिराला, सविता कुलौरा, दया कुंवर, तनप्रीत, तुसी शाह, मधुमिता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

शिल्पकार सभा ने आयोजित किया पारिवारिक मेलजोल कार्यक्रम

नैनीताल, एसएनबी। शिल्पकार सभा नैनीताल द्वारा डॉ. आंबेडकर भवन में पारिवारिक मेलजोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभा के सदस्यों व उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभा अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्रा ने बताया कि भविष्य में इस कार्यक्रम को वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा। महामंत्री राजेश लाल गांधी ने इसे परिवारों को जोड़ने व संगठनात्मक मूल्यों को साझा करने का प्रभावी मंच बताया।

इस अवसर पर सभा के मंत्री अनिल गोरखा की पुत्री दिव्यांगना चंद्रा ने बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, मंत्री अनिल गोरखा व इंद्र कुमार ने उल्लेखनीय भूमिका निभायी। इस अवसर पर संगठन के एकमात्र जीवित संस्थापक कैलाश चंद्र, विनोद कुमार, कैलाश आगरकोटी, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप त्यागी, इन्द्र कुमार सहित अनेक सदस्य अपने परिवारों सहित सम्मिलित हुए।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण: प्रशासन की सख्ती के बाद फर्जी दावेदारों में हड़कंप, कार्रवाई के डर से वापस लेने लगे आवेदन

कुमाऊँ विश्वविद्यालय और जापान के जापान जेएआईएसटी के बीच बनी छात्र विनिमय कार्यक्रम की सहमति

08c80fa6741ed1bea457add79c588a8a 403449235नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल और जापान के जापान एडवांस्ड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जेएआईएसटी) के मध्य छात्र विनिमय कार्यक्रम को लेकर ऐतिहासिक सहमति बनी है। इस पहल के तहत दोनों संस्थानों के बीच उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कार्य आरंभ किया गया है।

इस क्रम में सोमवार को कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के नेतृत्व में जेएआईएसटी जापान के प्रो. काजुआकी मात्सुमुरा तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक टीम के बीच एक ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा, क्रियान्वयन योजना तथा भावी रणनीति पर विस्तार से विचार करते हुए सहमति बनी कि जेएआईएसटी के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दिसंबर में कुमाऊँ विश्वविद्यालय का दौरा करेगा।

कुलपति प्रो. रावत ने कहा कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में विश्वविद्यालय के परिसरों से 2 से 3 स्नातक विद्यार्थियों को तीन माह के लिए जेएआईएसटी जापान भेजा जाएगा, जहां वे वहां के वैज्ञानिकों व संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। यह अनुभव विद्यार्थियों को भविष्य में स्नातकोत्तर व पीएचडी अध्ययन के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा और पारस्परिक समझ व शोध साझेदारी को नई दिशा देगा। बैठक में यह भी सहमति बनी कि आगामी वर्षों में इस कार्यक्रम का विस्तार कंप्यूटर विज्ञान, ललित कला और अन्य विषयों तक भी किया जाएगा।

इसके लिए आगामी चरणों की रूपरेखा तैयार कर प्रस्ताव विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में कुलपति प्रो. रावत, प्रो. काजुआकी मात्सुमुरा, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. नंदगोपाल साहू, विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो. चित्रा पांडे, कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल, बायोमेडिकल संकाय के अधिष्ठाता डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. दीपक आर्य व डॉ. अनीता आर्य भी सम्मिलित हुए।

कूटा ने किया शोक व्यक्त

नैनीताल, एसएनबी। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ-कूटा ने संस्कृत विभाग की डॉ. नीता आर्य की माता मालती देवी (65) तथा वनस्पति विज्ञान विभाग की राधा बिष्ट की सास सरस्वती बिष्ट (90) के हल्द्वानी में आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। कूटा की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, प्रो. नीलू लोधीयाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. उमंग सैनी, प्रो. अनिल बिष्ट, डॉ. रितेश साह, डॉ. युगल जोशी व डॉ. नगेंद्र शर्मा ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शहर जाने की जरूरत नहीं : गांव की मिट्टी में छिपे हैं ये 15 'सुपरहिट' बिजनेस, कम निवेश में होगी बंपर कमाई

बजरंग दल की बैठक में हिंदू समाज को संगठित करने का आह्वान, विभिन्न विभागों के संयोजक नियुक्त (Nainital News Today 7 July 2025 Navin Samachar)

1bed25087723983a5f766612f4203d7a 1231394959नैनीताल। बजरंग दल की सोमवार को नगर में आयोजित बैठक में संगठन को नैनीताल में सशक्त बनाने पर चर्चा की गई तथा विभिन्न विभागों के संयोजक मनोनीत किये गये। इस अवसर पर पूर्व कार्यकर्ताओं का एक सप्ताह का प्रशिक्षण भी आयोजित हुआ।

बैठक में मनोज कुमार को प्रखंड संयोजक बनाया गया, जबकि सनी और राहुल को सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। अन्य मनोनीतों में कृष्णा, अमन, कुनाल, रौनक, अनुज, जितेंदर और हेरा शामिल रहे। इस अवसर पर हिंदू समाज को संगठित करने का आह्वान किया गया और सुरक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रांत सह संयोजक पूरन, जिला मंत्री दीपक, जिला अध्यक्ष खजाना, सह मंत्री विवेक वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Nainital News Today 7 July 2025 Navin Samachar, Meat Shop Ban Nainital, Tuesday Meat Shop Closure, Nainital BJP News, Jalalgaon Gram Pradhan Election, Khushal Singh Bisht Nainital, Traditional Harela Celebration, Harela Festival Nainital 2025, Lake City Welfare Club, Nainital Women Cultural Program, Shilpkar Sabha Nainital, Community Bonding Program Nainital, Kumaun University Japan MoU, JAIST Japan Exchange Program, Indian Japan Academic Collaboration, Kumaun University Vice Chancellor, Nainital Obituary News, KUTA Condolences Nainital, Bajrang Dal Meeting Nainital, Hindu Unity Campaign, Nainital Religious Harmony,)

Leave a Reply