काशीपुर में 22 वर्षीय युवती की पड़ोस के घर में कनपटी पर गोली लगने से संदिग्ध मौत, पड़ोसी परिवार फरार, कहीं तमंचे से रील बनाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा था…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, काशीपुर, 10 सितंबर 2026 (Kashipur-22-Year-old Female Shot-Died)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) जिले के काशीपुर (Kashipur) में आईटीआई कोतवाली (ITI Kotwali) क्षेत्र के ग्राम मढ़ैया देवी में 22 वर्षीय युवती मेहबिश जहां की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को युवती पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के घर गई थी। लगभग एक घंटे बाद वहां से धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके कुछ देर बाद एक व्यक्ति खून से लथपथ युवती को उसके भाई के पास छोड़कर चला गया। प्रथम दृष्टया पुलिस मामला हत्या का मान रही है। घटना के बाद पड़ोसी साजिद और उसका परिवार फरार बताया जा रहा है।

पड़ोसी घायल छात्रा को उसके भाई के पास छोड़कर चला गया

Kashipur-22-Year-old Female Shot-Died काशीपुर में युवती की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेहबिश जहां पुत्री स्वर्गीय फरियाद हुसैन सुबह करीब 10:30 बजे पड़ोसी के घर गई थी। करीब 11:30 बजे घर से धमाके की आवाज आई। इसके कुछ देर बाद पड़ोस का एक व्यक्ति घायल अवस्था में मेहबिश को उसके भाई मोहम्मद फईम के पास छोड़कर चला गया। मेहबिश की बायीं कनपटी पर गोली लगी थी। सूचना मिलने पर पैगा चौकी प्रभारी विक्रम सिंह धामी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घर में आरोपित परिवार की दो नाबालिग लड़कियां मिलीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य वहां नहीं थे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हरिद्वार में महिला पर हेलमेट से हमला, चुनरी से गला घोंटने का प्रयास; बीच-बचाव करने वाला व्यक्ति भी पीटा

फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए

फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) ने घटनास्थल और मृतका के घर का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल पर जगह-जगह खून के छींटे और घर तक जाने वाली सड़क पर खून की बूंदें मिलीं। पुलिस को आशंका है कि खून के निशान पानी से धोने का प्रयास किया गया हो सकता है। हत्या में प्रयुक्त हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

चार भाई-बहनों में सबसे छोटी और इकलौती बहन थी मृतका 

मेहबिश के बड़े भाई मोहम्मद फईम के अनुसार वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी और इकलौती बहन थी। उसके दो भाई दिल्ली में नौकरी करते हैं। मेहबिश ने इसी वर्ष राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर से बीए फाइनल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। परिजनों के अनुसार उसकी शादी अगले वर्ष करने की तैयारी चल रही थी। फईम ने पड़ोसी परिवार के किसी सदस्य पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं क्षेत्रवासियों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच पहले किसी तरह के मनमुटाव की जानकारी नहीं थी।

कहीं तमंचे से रील बनाने का प्रयास तो नहीं कर रही थी

घटना को लेकर क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि कहीं युवती पड़ोस की तीन लड़कियों के साथ तमंचे से रील बनाने का प्रयास तो नहीं कर रही थी। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घर में हथियार कहां से आया और उसे लोड करके क्यों रखा गया था। पुलिस घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

आरोपित  परिवार फरार, पुलिस कर रही तलाश

काशीपुर के क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आरोपित परिवार फरार है और असलहा बरामद नहीं हुआ है। शव का पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। हत्या का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शादी के 11 महीने बाद-पत्नी से विवाद के बाद रुद्रपुर में 28 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला

घटना के बाद ग्राम मढ़ैया देवी में सन्नाटा पसरा है। स्थानीय लोग पड़ोसी परिवार के संबंध में कुछ भी स्पष्ट रूप से बोलने से बच रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से मिले भौतिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों को सुरक्षित करते हुए जांच आगे बढ़ा दी है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Kashipur-22-Year-old Female Shot-Died) :

Kashipur-22-Year-old Female Shot-Died, Kashipur News, Udham Singh Nagar News, Uttarakhand Crime News, Kashipur Murder Case, Mehbish Jahan Murder, Kashipur Shooting Case, Kashipur ITI Police, Mhadhiya Devi News, Uttarakhand Crime, #KashipurNews, #UdhamSinghNagar, #UttarakhandNews, #KashipurMurder, #CrimeNews, #UttarakhandCrime, #KashipurShooting, #MehbishJahan, #MhadhiyaDevi, #KashipurPolice,

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: 18 सितंबर 2022 से अक्टूबर 2026 तक, कब क्या हुआ? हत्या, उम्रकैद, वीआईपी विवाद, सीबीआई जांच और दिल्ली में माता-पिता को हिरासत में लेने तक की पूरी कहानी

Leave a Reply