नैनीताल क्लब में बिजली के तारों और वाहनों पर गिरा विशाल पेड़…

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 25 जुलाई 2022। सोमवार शाक करीब सात बजे बिन वर्षा के ही राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब में एक पूर्व से पॉपुलर के सूखे पेड़ की विशाल पेड़ का मोटा हिस्सा टूट कर बिजली के तारों और वहां खड़े वाहनों के ऊपर गिर गया। इससे पूरे क्षेत्र की … Read more

हर्षोल्लास से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 14 अप्रैल 2022। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती गुरुवार को देश-प्रदेश के साथ जिला व मंडल मुख्यालय में भी हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर यहां राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने बाबा साहेब की तल्लीताल दर्शन घर पार्क स्थित विशाल … Read more

स्ट्रीट लाइटें बंद होने पर सभासद ने दी हाईकोर्ट जाने की धमकी

virodh Protestडॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 29 मार्च 2022। नगर पालिका के अंतर्गत स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से नहीं जल रही हैं। बताया गया है कि विद्युत विभाग ने नगर पालिका पर स्ट्रीट लाइटों के करीब सवा तीन करोड़ के विद्युत बिल का भुगतान न करने के कारण संयोजन काट दिया है।

IMG 20190628 010651इधर नगर पालिका के अयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को मंगलवार को पत्र लिखकर कहा है कि उनका क्षेत्र 90 फीसद दुर्गम है। यदि तीन दिन के भीतर लाइटें नहीं जलती हैं तो वह उच्च न्यायालय की शरण लेंगे। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : केएमवीएन-जीएमवीएन महासंघ ने पकड़ी आंदोलन की राह

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 26 अगस्त 2021। कोरोना काल में केएमवीएन यानी कुमाऊं मंडल विकास निगम और जीएमवीएन यानी गढ़वाल मंडल विकास निगम को हुए आर्थिक नुकसान के चलते दोनों निगमों को 50-50 करोड़ देने, दोनों निगमों का एकीकरण कर पर्यटन परिषद में समायोजित करने, संविदा कर्मचारियों का नियमित कर्मियों की भांति सामूहिक बीमा, पदोन्नति, एफएलटू, खनन निगम को देने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने बृहस्पतिवार से आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिथौरागढ़ व पौड़ी जिले से आंदोलन की शुरुआत कर दी गई है। महासंघ पदाधिकारियों की रायशुमारी से दोनों मंडलों में कार्यक्रम तय किए गए हैं। 28 अगस्त को चम्पावत व रुद्रप्रयाग, 31 अगस्त को अल्मोड़ा व टिहरी, 2 सितंबर को नैनीताल व चमोली, 4 सितंबर को बागेश्वर व उत्तरकाशी, 6 सितंबर को ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार तथा 7 सितंबर को देहरादून में 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। मांगों का निस्तारण न होने पर 10 सितंबर को सभी जिलों में दिन में 1 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य बहिष्कार रहेगा। इसके बाद भी यदि सरकार व शासन नहीं जागा तो 12 सितंबर से निगम मुख्यालय नैनीताल व देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन व आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। कर्मचारी व निगम हित में निर्णय न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : विद्यालय में पार्किंग निर्माण के समर्थन में उतरे तल्लीताल के व्यापारी

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 14 जुलाई 2021। तल्लीताल में जूनियर हाईस्कूल परिसर में प्रस्तावित पार्किंग को लेकर शिक्षकों व आम आदमी पार्टी के विरोध के बाद तल्लीताल व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी इस पार्किंग के समर्थन में उतर आए हैं। बृहस्पतिवार को स्थानीय व्यवसायियों ने तल्लीताल गांधी मूर्ति के नीचे व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह के नेतृत्व में पार्किंग के समर्थन में प्रदर्शन किया।

इस मौके पर व्यापारियों ने कहा कि तल्लीताल क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था न होने से यहां सैलानी नहीं रुकते हैं। इस कारण नगर में सैलानियों की भीड़ उमड़ने के बावजूद तल्लीताल बाजार क्षेत्र में सैलानियों का सन्नाटा रहता है। इससे यहां के व्यापारियों की स्थिति दयनीय हो गई है। प्रशासन ने बंद पड़े विद्यालय में पार्किंग बनाने की जो पहल की है, व्यापारी उसके साथ हैं। उन्होंने इसके अलावा भी तल्लीताल क्षेत्र में और भी पार्किंग विकसित करने के लिए अन्य पार्किंग स्थल में बनाये जाने की जरूरत है, लिहाजा उन्होंने क्षेत्र में नए पार्किंग स्थल चिन्हित कर उनका निर्माण करने की मांग भी रखी। प्रदर्शन में व्यापार मंडल के सचिव अमनदीप सिंह ‘सनी’, ममता जोशी, हेमंत रुबाली, नासिर खान, राजेंद्र मनराल, फैसल कुरैशी, मयंक साह, मोहित साह, नासिर खान, सभासद प्रेमा अधिकारी, गुड्डू खान, अमित साह सहित कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : पत्नी से पुलिस कर्मियों द्वारा की गई कथित अभद्रता के खिलाफ इंसाफ की मांग पर आमरण अनशन पर बैठा युवक

नवीन समाचार, नैनीताल, 28 मार्च 2021। जनपद के कोटाबाग में एक युवक के आमरण अनशन पर बैठने की सूचना है। वीरेंद्र सिंह मयाल उर्फ बिरजू मयाल की ओर से इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, जो वायरल हो रहा है। वीडियो के अनुसार युवक का कहना है कि पिछले वर्ष कोटाबाग चौकी के एक आरक्षी बिना वर्दी के उससे मारपीट की और उसके बचाव में आई उसकी पत्नी सरिता से हाथ लगाकर अभद्रता की। इसकी शिकायत करने पर कोटाबाग के चौकी प्रभारी ने भी उसके साथ अभद्रता की। उसके साथ पुलिस चौकी में भी मारपीट की गई। वहीं बिना उसकी मेडिकल जांच के उसकी दिगागी हालत खराब बताई गई।

वीडियो में उसने जनपद की एसएसपी द्वारा पूछताछ के लिए दो बार बुलाये जाने के बावजूद उसकी गुहार न सुनने का आरोप लगाया है, तथा क्षेत्रीय विधायक काबीना मंत्री बंशीधर भगत से लेकर कालाढुंगी विधानसभा के प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। युवक का कहना है कि वह अपने घर की छत पर बैठा है और सीढ़ी भी ऊपर उठा ली है, ताकि कोई उस तक न पहुंच पाए। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : शिक्षकों को गालियां देने वाले आरोपित पीटीए अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज, शिक्षक अटैच, 2 दिन से पढाई चौपट..

भद्रकोट के सभी शिक्षक बीईओ कार्यालय में अटैच, सीईओ ने जारी किए आदेश, शिक्षक संगठन में उबाल

दान सिंह लोधियाल @ नवीन समाचार, धानाचूली, 2 अप्रैल 2019। नैनीताल जनपद के ओखलकांडा विकासखंड के दूरस्थ विद्यालय भद्रकोट के शिक्षकों ने पीटीए यानी अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष पर जान से मारने और गाली गलौच का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में शिक्षक संघ के बढ़ते दबाव के कारण सीईओ नैनीताल ने मामला ठंडा होने तक विद्यालय के सभी शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी ओखलकांडा के कार्यालय में उपस्थिति देने के आदेश दे दिए है। वही प्रभारी प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षको द्वारा आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। शिक्षक और अभिभावकों की इस लड़ाई में विद्यालय के 31 बच्चों की पढ़ाई दूसरे दिन भी ठप रही और इसके आगे भी मामला ठंडा पड़ने तक ठप ही रहने की संभावना है। राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल व प्राथमिक शिक्षक संघ धारी ने पीटीए अध्यक्ष द्वारा की गई घृणित कृत्य की कड़ी भर्त्सना करते कार्यवाही की मांग की है।

उल्लेखनीय है राउमावि भद्रकोट ओखलकांडा के पीटीए अध्यक्ष मोहन परगाई पर 29 मार्च को शिक्षको के साथ गालीगलौच व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। इसका ऑडियो व वीडियो भी वायरल हुआ है। इस पर विद्यालय के सभी शिक्षको ने अपनी सुरक्षा की बात कह तहरीर दी है। जिस पर भद्रकोट के राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र देवतल्ला ने कार्यवाही करते हुए शांति भंग की धारा में पीटीए अध्यक्ष का चालान काट दिया था। वही दबाव बढ़ने पर प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज पांडेय द्वारा मोहन परगाई के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज करा दी गयी है। उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र देवतल्ला ने बताया कि आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज करा लिया गया है। आगे कोर्ट से आदेश लेकर गिरफ्तारी भी की जा सकती है। देवतल्ला ने बताया कल बुधवार से स्कूल खोला जाएगा। उधर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. गोकुल सिंह मर्तोलिया ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। वही धारी प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने इस घृणित कृत्य की कड़ी भर्त्सना करते हुए कार्यवाही की मांग की है। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया हालात सामान्य होने तक सभी शिक्षको को बीईओ कार्यालय ओखलकांडा में उपस्थित रहने को कहा गया गया है। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : यहां शिक्षक को सस्पेंड करने से भड़के बच्चों ने खुद को कक्षा में किया बंद, पढ़ें पूरा मामला…

नवीन समाचार, रामनगर, 9 दिसंबर। पीरुमदारा के सेंट जोजफ स्कूल में एक शिक्षक को निलंबित करने से भड़के बच्चों ने खुद को क्लास में बंद कर जमकर हंगामा किया।बमुश्किल दरवाजा खुलवाने के बाद भी छात्र नहीं माने और उन्होंने स्कूल के मुख्य गेट को तोड़ने का प्रयास किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पीरुमदारा पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया।

काशीपुर वैशाली कॉलोनी निवासी मनप्रीत सिंह पीरुमदारा के सेंट जोजफ स्कूल में गणित के शिक्षक हैं। शुक्रवार को स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर थेरेसा ने यूनियनबाजी करने, स्कूल में शिक्षक का बर्थडे मनाने जैसी बातों से नाराज होकर मनप्रीत सिंह को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया। शनिवार सुबह जब मनप्रीत स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उन्हें स्कूल से चले जाने को कहा। इसकी भनक लगते ही कुछ स्कूली बच्चों ने अपने आप को क्लास में बंद कर लिया। किसी तरह से बच्चों को क्लास से बाहर निकाला गया लेकिन बच्चे शिक्षक  का निलंबन रद्द करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान उन्होंने मुख्य गेट को तोड़ने का प्रयास भी किया।  सूचना पर पीरुमदारा पुलिस चौकी इंचार्ज विपिन जोशी, महिला दरोगा सीमा आर्या मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। छात्रों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन जारी रखा। पुलिस और संभ्रांत नागरिकों के हस्तक्षेप के बाद निर्णय लिया गया कि सोमवार को स्कूल के शिक्षक और कमेटी के लोग मिलकर बच्चों की बात को सुनेंगे और मामले को निपटाने का प्रयास करेंगे। जुलाई में भी स्कूल के एक शिक्षक और अभिभावक का विवाद हुआ था। इस मामले में स्कूल के सभी शिक्षकों ने मिलकर साथ दिया। उसी दिन से स्कूल की प्रिंसिपल उनसे नाराज थीं और उसके चलते उनको सस्पेंड कर दिया गया।

– मनप्रीत, निलंबित शिक्षकशिक्षक मनप्रीत स्कूल में यूनियनबाजी कर रहे थे और स्कूल में बिना अनुमति के अपना बर्थ डे सेलीब्रेट कर रहे थे। इससे अन्य शिक्षकों में गलत भावनाएं पैदा हो रहीं थीं, इसके लिए उनको कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी थी। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे, इसलिए उनको 15 दिन के लिए निलंबित किया गया है।
– सिस्टर थेरेसा, प्रिंसिपल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर दिया घरेलू गैस सिलेंडरों का ‘अंतिम सस्कार’, जानें क्यों और कहाँ ?

हल्द्वानी, 4 अक्टूबर 2018। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को अनूठे तरह से विरोध प्रदर्शन किया। काग्रेस नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ता आंदोलन स्थल बुद्ध पार्क पहुंचे, और अनोखे अंदाज में रसोई गैस सिलेंडरों को माला पहनाकर उनके सामने अगरबत्ती व दिया जलाकर उन्हें मृतकों की तरह श्रद्धांजलि दी, साथ ही दो मिनट का मौन भी रखा, और लकड़ी वाले पुराने चूल्हे का भी उपयोग किया, और इस तरह संदेश दिया कि मानो घरेलू गैस सिलेंडर (सब्सिडी सहित) 900 रुपये का होने से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। ऐसे में भाजपा की तानाशाह सरकार को जनता आगामी दिवंगत हो गये हों।
इस दौरान आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुऐ काग्रेस नेता हेमन्त साहू ने कहा मोदी सरकार अच्छे दिनों की बात करती है, जबकि अच्छे दिन भाजपा की सरकार के आने के साथ ही खत्म हो गये थे। मोदी राज में जनता बुरे दिनों से जूझ रही है। 350 रुपये वाला सिलेंडर (सब्सिडी सहित) 900 रुपये का होने से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। ऐसे में भाजपा की तानाशाह सरकार को जनता आगामी चुनावों में सबक सिखाने को बेसब्री इन्तजार कर रही है। पूर्व पार्षद राजेन्द्र बिष्ट व हृदयेश कुमार, सचिन राठौर, सलीम सिद्दीकी आदि ने भी विचार रखे। प्रदर्शन में सतीश पाल, जमील कुरैशी, ममता गौड़, देवकी देवी, तलत एहतेशाम, रईस मसूदी, हिमांशु गाँधी, योगेश कबडवाल, मो. असलम, चम्पा सक्सेना, विनोद कांडपाल, रवि सागर, प्रेमा देवी, संजय आर्या, जीत सिंह, मो. इमरान, हरीश आर्या, नजीम अंसारी, नीलम वर्मा, उमा बिष्ट, शांति देवी, नत्थो देवी, मंजू देवी, राहुल राठौर, गोपाल सिंह, आशा देवी, अंजलि आर्या, गुडूडी कश्यप, नवीन आर्या, जगदीश राम आर्या व अतुल कुमार आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस बारे में नीचे कमेंट कर यह भी बताएं कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन को आप कितना सही या गलत या औचित्यपूर्ण मानते हैं।

यह भी पढ़ें : नैनीताल में हुआ केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ ऐलान-ए-जंग, 15 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर दिल्ली में गरजेंगे देश भर के राज्य कर्मचारी

IMG 20180922 191445 IMG 20180922 191602नैनीताल, 22 सितंबर 2018। पुरानी पेंशन बहाली, सातवें वेतनमान के भत्तों का भुगतान व आउट सोर्सिंग की व्यवस्था को समाप्त करने की मांग पर अखिल भारतीय स्टेट गवर्नमेंट फेडरेशन आगामी 15 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर दिल्ली में विशाल रैली का आयोजन करेगा। शनिवार को महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों की कई लंबित समस्याओं के संबंध में मुख्यालय स्थित श्री राम सेवक सभा भवन मल्लीताल में हुई फेडरेशन की पूर्व निर्धारित बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में अखिल भारतीय सरकारी राज्य कर्मचारी महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने सरकार से मांग की कि बैंकों से ऋण लेने वो बड़े बकायेदारों के नाम सार्वजनिक करें। उनसे 50 फीसद धनराशि भी वसूल हो जाये तो देश की जनता को निःशुल्क शिक्षा व चिकित्सा सुविधाएं दी जा सकती हैं। विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किये जाने की मांग भी की गयी। वरिष्ठ कर्मचारी नेता प्रेम सिंह ने वर्ष 1966 से लेकर अब तक के कर्मचारी संगठनों का इतिहास रखा। फेडरेशन के ज्योति प्रकाश पांडेय व डा. बृजलाल तिवारी व एसपी सिंह आदि ने संगठन की एकता पर जोर देते हुए मांगों को दोहराया। बैठक में फेडरेशन के उपाध्यक्ष एसपी सिंह, राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय संरक्षक गिरीश चंद्र उप्रेती और उत्तराखंड फैडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला मंत्री भगोत सिंह जंतवाल, लोनिवि कर्मचारी संघ के प्रांतीय संरक्षक डा. बृज लाल तिवारी व सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री ज्योति प्रकाश पांडे, बरेली जोन के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार भसीन, महामंत्री अजय गुप्ता, बरेली जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, जिला मंत्री विकास सक्सेना, ज्योति प्रकाश पांडे, भसर प्रेम सिंह बिष्ट, बीडी नौलिया, चंद्रमणि भट्ट, श्याम सिंह रावत, पुष्कर सिंह, प्रवीण साह, रमेश लाल, ललित पांडे, मंजूर हुसैन सहित अल्मोड़ा, बागेश्वर, यूएसनगर आदि से आये कर्मचारी नेता शामिल हुए। कई विभागीय कर्मचारियों को इस बैठक में न आने देने पर संबंधित विभागों की निंदा भी की गयी।

Read more

आश्चर्यजनक: पिछले तीन दिनों से लगातार केवल ‘ओ पॉजिटिव’ रक्त ग्रुप के मरीजों के हो रहे ऑपरेशन

-29वीं बार और ओ पॉजिटिव रक्तदान कर मरीजों की जान बचाई
bloodडॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 22 मार्च 2022। मुख्यालय स्थित बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में आश्चर्यजनक तौर पर पिछले तीन दिनों से ‘ओ पॉजिटिव’ रक्त की जरूरत बढ़ गई है। जिला चिकित्सालय में अधिकांश मरीज ‘ओ पॉजिटिव’ रक्त समूह के ही आ रहे हैं, इस कारण चिकित्सालय में ‘ओ पॉजिटिव’ समूह के रक्त की जरूरत बढ़ गई है। अच्छी बात यह है कि नगर के युवा ऐसे में जरूरतमंद मरीजों की जान को बढ़-चढ़कर आगे आए हैं।

बताया गया है कि पिछले दो दिनों से जिला चिकित्सालय में ‘ओ पॉजिटिव’ रक्तसमूह के 5-6 मरीज ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती हुए हैं। इनमें एक महिला शामिल है जिसे अधिक रक्तस्राव हो जाने की वजह से तीन यूनिट रक्त की जरूरत पड़ी। इसके अलावा बवासीर के एक मरीज को भी अधिक रक्त की जरूरत पड़ रही है। ऑपरेशन वाले अन्य कई मरीज भी ‘ओ पॉजिटिव’ रक्तसमूह के हैं, इस कारण रक्त बैंक में पहले से रखा रक्त समाप्त हो गया। ऐसे में मंगलवार को यूनिट रक्त की जरूरत पड़ गई।

इस पर ‘जय जननी जय भारत’ संस्था की ओर से अयारपाटा के द्वारिका क्षेत्र निवासी जीमल, सिविल कोर्ट में कार्यरत राज किशोर, नैनी रिट्रीट होटल में कार्यरत प्रवीण रावत व सामाजिक कार्यकर्ता मनोज बेदी ने ‘ओ पॉजिटिव’ रक्तसमूह का चार यूनिट रक्तदान कर मरीजों को उपलब्ध कराया। संस्था के प्रमुख, सभासद मनोज साह जगाती ने भी आज 29वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा ‘एक कदम सच्चाई की ओर’ संस्था की ओर से भी एक यूनिट ‘ओ पॉजिटिव’ एवं एक यूनिट बी पॉजिटिव समूह का रक्त मरीजों को उपलब्ध कराया गया।

पूछे जाने पर जिला चिकित्सालय के रक्तकोष प्रभारी डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव के हवाले से लैब तकनीशियन रजनीश मिश्रा ने बताया कि ‘ग्रह दशा खराब होने जैसी स्थितियों में अक्सर किसी एक रक्त समूह के ही मरीज आते हैं।’ प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस धामी ने भी यह बात स्वीकारी। साथ ही यह भी बताया कि भले ‘ओ माइनस’ सर्वग्राही व ‘ओ पॉजिटिव’ रक्तसमूह सर्वग्राही माना जाता रहा है, किंतु अब यह सत्य नहीं रहा। अब सामान्यतया किसी तरह के संक्रमण से बचने के लिए अपने वर्ग का रक्त ही चढ़ाया जाता है। अन्य ताज़ा नवीन समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : रक्तदान कर ब्लड बैंक में मनाया जन्म दिन

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 21 नवंबर 2021। नगर की ‘एक कदम अच्छाई की ओर’ रक्तदान संस्था के अध्यक्ष अभिषेक मुल्तानिया के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मंगलवार को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का आयोजन कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पंकज कुमार, तरुण राज, हिमांशु कुमार, सलमान व रवि पांडेय आदि ने रक्तदान किया।

साथ ही संस्था के सदस्यों ने ब्लड बैंक में ही अध्यक्ष अभिषेक का जन्म दिन मनाया। इस मौके पर संस्था की संरक्षक डॉ. सरस्वती खेतवाल, उपसचिव मो उस्मान हनी, विक्रम रावत, तनुज शर्मा, रेखा गैड़ा एवं चिकित्सालय के डॉ. एमएस दुग्ताल, डॉ. प्रियांशु श्रीवासत्व व रजनीश मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे। अन्य ताज़ा नवीन समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : रक्तदान कर यादगार व प्रेरणादायी बनाया जन्मदिन

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 26 अक्टूबर 2021। महिला स्वालंबन समूह-गर्ल्स हू क्राफ्ट की संस्थापक प्रीति शर्मा ने मंगलवार को अपना जन्मदिन रक्तदान कर मनाया और अपने लिए यादगार व दूसरों के लिए प्रेरणादायी बना दिया।

Blood donation
बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में जन्मदिन पर रक्तदान करती प्रीति शर्मा।

बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में रक्तदान करते हुए इस मौके पर एक कदम अच्छाई की ओर रक्तदान संस्था के अध्यक्ष अभिषेक मुल्तानिया, संरक्षक डॉ. सरस्वती खेतवाल, विक्रम रावत, रेखा गैड़ा व रजनीश मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे। अन्य ताज़ा नवीन समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : पिता की पुण्यतिथि पर किया ‘महादान’

raktdanडॉ. नवीन जोशी, नवीन समाचार, नैनीताल, 6 सितंबर 2021। नगर की रक्तदान के क्षेत्र में कार्यरत संस्था ‘एक कदम अच्छाई की ओर’ के द्वारा सोमवार को संस्था के उपसचिव मो. उस्मान ‘हनी’ के पिता की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मो. उस्मान, डीएसबी परिसर के सांस्कृतिक सचिव करन बिष्ट, नीरज कुमार, विपिन कुमार, जीवन पांडेय, अभिषेक रावत, नफीस अहमद, कमल मेहरा आदि ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

साथ ही जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को जूस एवं बिस्किट वितरित किए गए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अभिषेक मुल्तानिया, संरक्षक डॉ. सरस्वती खेतवाल, विक्रम रावत, उपाध्यक्ष संजय कुमार तथा चिकित्सालय के रक्तकोष प्रभारी डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव, रजनीश मिश्रा व कमल बिष्ट आदि उपस्थित रहे। अन्य ताज़ा नवीन समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : भारतीय स्टेट बैंक कर्मियों ने किया ‘महादान’

Short circuit caught fire in SBI accident averted - एसबीआई में शार्ट शर्किट  से आग लगी, हादसा टला

डॉ. नवीन जोशी, नवीन समाचार, नैनीताल, 2 सितंबर 2021। भारतीय स्टेट बैंक की मल्लीताल स्थित मुख्य शाखा में बुधवार को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के तत्वावधान में अपनी तरह के पहले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक की मुख्य प्रबंधक रेनू भंडारी, तुहिना सेन, अविनाश कुमार, सतीश पासवान, वरुण बुटोला, निधि पांडे, लीला आर्या, मोनिका ध्यानी, अभिषेक अधिकारी, प्रतीक गर्ग, पूनम राजेश्वरी, किरन गोस्वामी, महेश साह, सुरेंद्र सिंह, भगवान राम, जीवन सिंह, राहुल कुमार, देव आनंद, विकास थापा, अनूप, विवेक मठपाल, नीता व विनोद आदि अधिकारियों, कर्मचारियों व उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान यानी महादान किया।

बैंक की मुख्य प्रबंधक रेनू भंडारी ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविर में जिला चिकित्सालय के रक्तकोष प्रभारी डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव व रजनीश श्रीवास्तव आदि ने योगदान दिया। अन्य ताज़ा नवीन समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : 21 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 29 जुलाई 2021। बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ज्योलीकोट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव, रजनीश मिश्रा व कमल बिष्ट तथा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ज्योलीकोट की चिकित्सक डॉ. भानुप्रिया, डॉ. पल्लवी गहतोड़ी ने रक्तदान शिविर के आयोजन में योगदान दिया।

शिविर में रमेश जीना, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख भीमताल हिमांशु पांडे, प्रधान अमित कुमार, रजनी रावत, हरगोविंद रावत, मनोज कुमार, लता शाह, सोनू, ज्योलीकोट चौकी प्रभारी जोगा सिंह संधू, आरक्षी संतोष पांडे, जीवन रजवार, मोनू व गोपाल नेगी आदि ने 21 यूनिट रक्तदान किया। साथ ही 18 से 45़ वर्षीय लोगों का टीकाकरण भी किया गया। डॉ. पल्लवी ने कहा कि रक्तदान में मिले उत्साहजनक सहयोग के बाद भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अन्य ताज़ा नवीन समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : रक्तदान कर मरीज की जान बचाई

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 25 जून 2021। नगर की रक्तदान के प्रति समर्पित संस्था ‘एक कदम अच्छाई की ओर’ के सदस्य अनूप साजन ने शुक्रवार को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के रक्तकोष में आपात स्थिति में ‘ओ पॉजिटिव’ समूह का एक यूनिट रक्त दान कर चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज की सहायता की। इससे पहले दो दिन पूर्व बुधवार को भी संस्था के रंजीत पवार व मोहित पंत ने ए पॉजिटिव समूह के दो यूनिट रक्तदान किया था। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अभिषेक मुल्तानिया, संरक्षक डॉ. सरस्वती खेतवाल, कमल बिष्ट, विक्रम रावत व पंकज कुमार आदि सदस्य उपस्थित रहे। अन्य ताज़ा नवीन समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : संस्था ने लिया महिला को चार यूनिट एबी पॉजिटिव रक्त उपलब्ध कराने का जिम्मा, तीन यूनिट उपलब्ध कराया

डॉ.नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 26 मई 2021। नगर की रक्तदान के लिए समर्पित संस्था ‘एक कदम अच्छाई की ओर’ के प्रयासों से बुधवार को नगर की एक महिला को 4 यूनिट ‘एबी पॉजिटिव’ समूह का रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई। बताया गया कि महिला को 4 यूनिट रक्त की आवश्यकता थी। इसमें से एक यूनिट रक्तकोष से, जबकि एक यूनिट क्षेत्र गेठिया के पंचायत सदस्य सदस्य से, दूसरा ‘जय जननी जय भारत’ संस्था के सदस्य हितेश साह से दिलवाया गया। संस्था के अध्यक्ष अभिषेक वाल्मीकि मुल्तानिया ‘युवी’ ने कहा कि संस्था ने महिला को चार यूनिट रक्त उपलब्ध कराने का जिम्मा लिया है। एक यूनिट रक्त और दिलवाया जाएगा। इस मौके पर संस्था की संरक्षक डॉ. सरस्वती खेतवाल, सभासद मनोज साह जगाती नरेंद्र बिष्ट, परवेज आलम तथा रक्तकोष प्रभारी डॉ प्रियांशु श्रीवास्तव, रजनीश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : युवाओं के कोरोना टीकाकरण के दृष्टिगत युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

नवीन समाचार, नैनीताल, 9 मई 2021। मुख्यालय में मंगलवार से 18 वर्ष से 45 वर्ष के युवाओं के लिए शुरू हो रहे व्यापक कोरोना टीकाकरण अभियान के दौरान किसी युवा को रक्त की आवश्यकता पड़ जाए, ऐसी संभावना के दृष्टिगत सोमवार को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व छात्र संघ सचिव रवींद्र राठौर, सामाजिक कार्यकर्ता अमित पांडे, शिवम बजाज व सिद्धार्थ टंडन की पहल पर जिला चिकित्सालय में आयोजित हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में आकांक्षा बजाज, निखिल कुंवर, टीपक टम्टा, गौरव जोशी, हर्षित पाठक, मोहित, रजत आर्या, रजत, दिव्यांशु, जनक, भरत पंत, सुंदर गिरि व नितिन आदि ने रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में साामाजिक कार्यकत्री डॉ. सरस्वती खेतवाल, रजनीश मिश्रा, एक कमद अच्छाई की ओर से अध्यक्ष अभिषेक मुल्तानिया आदि ने सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें : बेटी ने किया नगर मजिस्ट्रेट को रक्तदान के लिए प्रेरित, इकट्ठा हुआ 140 यूनिट रक्त

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 09 जनवरी 2021। ‘लिटिल मिरैकिल्स’ शायद ऐसे ही बड़े होते हैं। हल्द्वानी केनगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार को उनकी बेटी शिवाम्भी ने आज रक्तदान के लिए प्रेरित किया। और वे रक्तदान करने पहुंच गए। उन्होंने ‘लिटिल मिराकल्स फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का प्रथम रक्तदाता के रूप में रक्तदान करके किया। उनके पीछे शहर के नीलकंठ हॉस्पिटल के डॉ.गौरव सिंघल व दर्जा राज्यमंत्री तरुण बंसल आदि भी रक्तदान करने पहुंचे। ‘लिटिल मिराकल्स फाउंडेशन’ द्वारा उपचार सेवा के तहत आयोजित इस रक्त दान शिविर का आयोजन सुशीला तिवारी अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को रक्त की आपूर्ति के लिए किया गया।

कॉलेज के डीन डॉ अरुण जोशी ने खुद आकर रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया। कैम्प में 140 लोगो ने रक्तदान किया। अस्पताल से डॉ सलोनी उपाध्याय की टीम भी इस अवसर पर मौजूद रही। टीम थाल सेवा से उमंग वासुदेवा, राजीव बग्गा, हरित कपूर, राजीव वाही, प्रवीण मित्तल, गिरीश गुप्ता, राकेश पांडे, विक्रम सिंह, ज्योति अग्रवाल पूजा अग्रवाल, अवनीश राजपाल, स्वाति कपूर, कनिका वासुदेवा, संजय बग्गा, परमजीत पम्मा व लव कुश आदि भी इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन के लिएमौजद रहे।

यह भी पढ़ें : सभासद मनोज साह जगाती ने 25वीं बार किया रक्तदान

नवीन समाचार, नैनीताल, 07 जनवरी 2020। नैनीताल नगर पालिका के सभासद मनोज साह जगाती ने बृहस्पतिवार को 25वीं बार रक्तदान किया। उनके अलावा विनय विद्यार्थी नाम के युवक ने दूसरी बार रक्तदान किया। इस पर रक्तदान के प्रति समर्पित संस्था ‘एक कदम अच्छाई की ओर’ संस्था की ओर से सभासद जगाती को फूल माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अभिषेक मुल्तानिया, रक्तकोष प्रभारी डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव, रजनीश मिश्रा, कमल बिष्ट, अविरल आनंद व गंगा सागर आदि लोग उपस्थित रहे। 32 वर्षीय सभासद जगाती ने बताया कि सीआरएसटी इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान से नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं। तीन माह की निर्धारित अवधि के बाद जब भी पता चलता है कि किसी को रक्त की जरूरत है, तुरंत रक्तदान करते हैं।

यह भी पढ़ें : पालिका सभासद ने स्वैच्छिक रक्तदान कर बचाई जान

नवीन समाचार, नैनीताल, 05 जनवरी 2020। नगर पालिका सभासद गजाला कमाल अक्सर सामाजिक कार्यों में भी योगदान देती रहती हैं। मंगलवार को उन्होंने बीडी पांडे रक्त कोष में स्वैच्छिक रक्तदान कर एक जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाया। रक्तदान कोष ने रजनीश मिश्रा ने बताया कि मरीज में खून की काफी कम मात्रा थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी गजाला ने 3 महीने पहले रक्तदान किया था। इस मौके पर नगर पालिका सभासद प्रेमा अधिकारी भी मौजूद रहीं। उल्लेखनीय है कि प्रेमा भी समय-समय पर बीडी पांडे रक्त कोष में स्वैच्छिक रक्तदान करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें : स्वैच्छिक रक्तदान कर दो महिलाओं की जान बचाई

नवीन समाचार, नैनीताल, 4 नवम्बर 2020। रक्तदान के प्रति समर्पित संस्था ‘एक कदम अच्छाई की ओर’ संस्था के सदस्य सौरभ रावत व दिनेश कटियार ने बुधवार को रक्तदान कर दो महिलाओं की जान बचाई। हुआ यह कि मुक्तेश्वर से आयी एक महिला को जीवन बचाने के लिए ए-प्लस रक्त वर्ग के रक्त की आवश्यकता पड़ी, किंतु कहीं से भी रक्त का प्रबंध नहीं हो पा रहा था। सूचना मिलने पर सौरभ ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इसी तरह दिनेश कटियार ने एक अन्य महिला की जान बचाने के लिए ओ निगेटिव रक्त समूह के रक्त का दान किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अभिषेक मुल्तानिया, समाजसेवी डा. सरस्वती खेतवाल, प्रदीप उप्रेती, नरेंद्र बिष्ट, विक्रम सुयाल, डा. प्रियांशु श्रीवास्तव व रजनीश मिश्रा आदि लोग उपस्थिति रहे।

यह भी पढ़ें : विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर पत्रकारों, नगर कोतवाल व युवा शिव सैनिकों ने किया रक्तदान

Raktdan
स्वैच्छिक रक्तदान करते पत्रकार सुरेश कांडपाल।

नवीन समाचार, नैनीताल, 01 अक्टूबर 2020। जिला एवं मंडल मुख्यालय स्थित बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के रक्तकोष में बृहस्पतिवार को विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर नगर के वरिष्ठ पत्रकार डा. गिरीश रंजन तिवारी, सुरेश कांडपाल, पंकज कुमार, नीतू, कमल जगाती, मल्लीताल कोतवाली के कोतवाल अशोक कुमार सिंह, आरक्षी शाहिद अली, युवा शिव सेना के रवि कुमार, हेमंत बेदी, चेतन टम्टा, धीरज चंद्रा, हिमांशु, प्रियांशु, सूरज आर्या, परमीत जोशी, अंकित कुमार, संजय कोटलिया, संदीप कुमार एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए पहुंचे अधिवक्ता सुयश पंत, निधि आर्या, सोनू, शमिता एवं तेंजिन आदि ने रक्तदान किया। इस मौके पर जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. केएस धामी, रक्तकोष प्रभारी डा. प्रियांशु श्रीवास्तव, रजनीश मिश्रा, कृष्णपाल बिष्ट, डा. सरस्वती खेतवाल, कुंदन नेगी, पवन व्यास, अभिषेक मुल्तानिया सहित युवा शिव सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : 25 वर्षीय अभिषेक ने पांच वर्ष में 11वीं बार किया रक्तदान

नवीन समाचार, नैनीताल, 21 अगस्त 2020। नगर की रक्तदान को समर्पित संस्था ‘एक कदम अच्छाई की ओर’ संस्था के अध्यक्ष अभिषेक मुल्तानिया ने बृहस्पतिवार को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज की जान बचाने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान किया। 25 वर्षीय अभिषेक ने बताया कि वे वर्ष 2015 से स्वैच्छिक रक्तदान कर रहे हैं। आज उन्होंने 11वीं बार रक्तदान कर एक मरीज की जान बचाई। इस मौके पर संस्था से जुड़े समाजसेवी डॉ. सरस्वतती खेतवाल, अंकित कुमार टम्टा व कमल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : रक्तदान कर तीन रोगियों की जान बचाई..

नवीन समाचार, 19 मई 2020। लॉक डाउन की वजह से इन दिनों मुख्यालय स्थित बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के रक्तकोष में रक्त की कमी हो गयी है। मंगलवार को यहां भर्ती सुनीता को ओ पॉजिटिव तथा शैलजा व गोपाल को ए पॉजिटिव रक्त नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में एक कदम अच्छाई की ओर संस्था के अभिषेक मुल्तानिय, रक्तदाता प्रेरक क्लब की डा. सरस्वती खेतवाल व सभासद मनोज साह जगाती के प्रयासों से ललित पंत, विनोद, प्रमोद कुमार व मल्लीताल कोतवाली के दरोगा हरीश सिंह ने पांच यूनिट रक्तदान कर चिकित्सालय में रक्त की कमी पूरी कर दी। रक्तकोष प्रभारी रजनीश मिश्रा ने बताया कि आगे बुधवार को भी जिला चिकित्सालय मे ंप्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इससे चिकित्सालय में रक्त की कमी पूरी होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : जन्मदिन पर रक्तदान कर पेश किया अनुकरणीय उपदाहरण

नवीन समाचार, चंपावत, 15 मई 2020। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कर्मी देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को अपने जन्म दिवस के उपलक्ष्य में रक्त दान किया। देवेंद्र ने कहा कि अपने जन्म दिन पर उन्होंने बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया, इससे उन्होंने काफी अच्छा महसूस किया। इससे उनका जन्मदिन यादगार भी बन गया। जिला चिकित्सालय के रक्तकोष प्रभारी रजनीश मिश्रा एवं नगर पालिका के सभासद मनोज साह जगाती ने कहा कि उन्होंने जन्मदिन पर रक्तदान कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

यह भी पढ़ें : रक्तदान हेतु पुलिस परिवार की मदद को आगे आए नैनीताल के प्रथम नागरिक

sachin Negiनवीन समाचार, नैनीताल, 5 मई 2020। मंगलवार को नैनीताल नगर के प्रथम नागरिक यानी नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी नैनीताल पुलिस परिवार कीे मदद को आगे आये। हुआ यह कि नैनीताल पुलिस परिवार से संबंधित लीला बिष्ट निवासी ग्राम-सूची तहसील धारी को प्रसव पीड़ा होने के कारण बीडी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उन्हें तत्काल रक्त चढ़ाए जाने के लिए चिकित्सकों के द्वारा सलाह दी गई। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान आपातकाल स्थिति में अतिशीघ्र रक्त की व्यवस्था करना एक कठिन समस्या थी। जब यह सूचना नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी को मिली। तब वह बिना देरी किए जिला चिकित्सालय में जाकर लीला बिष्ट की ना केवल बी पॉजिटिव रक्त समूह का रक्त दान करके महिला की जान बचाई। साथ ही उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को नशे की प्रवृत्ति को छोड़कर रक्तदान करने के लिए भी प्रेरित किया। नैनीताल पुलिस परिवार ने पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी वर्तमान का इस हेतु आभार जताया है।

यह भी पढ़ें : जिला चिकित्सालय के रक्तकोष में रक्त खत्म, रक्त कोष को करना पड़ा प्रसूता के लिए रक्तदान

नवीन समाचार, नैनीताल, 23 अप्रैल 2020। जी हां, कभी रक्त से भरे रहने वाले मुख्यालय स्थित बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के रक्तकोष में इन दिनों कोरोना के संक्रमण और लॉक डाउन के कारण रक्त की भारी कमी हो गयी है। इतनी कमी कि रक्तकोष के प्रभारी रजनीश मिश्र को स्वयं एक प्रसूता को अत्यधिक रक्तस्राव होने पर स्वयं रक्तदान करना पड़ा है। ऐसे में उन्होंने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की है।
रक्तकोष के प्रभारी रजनीश मिश्र ने बताया कि इन दिनों लोग लॉक डाउन की वजह से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए नहीं आ पा रहे हैं। साथ ही इस दौरान रक्तदान शिविर आयोजित करना भी संभव नहीं हो रहा है। इस कारण रक्तकोष में रक्त की भारी कमी हो गयी है। इस कारण गत 6 अप्रैल को उन्हें स्वयं मुक्तेश्वर निवासी भावना नाम की प्रसूता को अत्यधिक रक्तस्राव होने पर उसकी जान बचाने के लिए स्वयं रक्तदान करना पड़ा। उन्होंने कहा कि 18 से 60 वर्ष की उम्र के स्वस्थ व्यक्तियों से रक्तदान करने की अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें : नैनीताल: 18वें जन्म दिन पर महादान कर दिया युवाओं को संदेश

Portia Malik
अपने 18वें जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान करती पोर्शिया मलिक

नवीन समाचार, नैनीताल, 9 मार्च 2020। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक नगर के रंगकर्मी इदरीस मलिक व अधिवक्ता कंवल मलिक की पुत्री पोर्शिया मलिक ने सोमवार केा अपने 18वें जन्मदिवस पर महादान कहा जाने वाला रक्तदान कर मिसाल पेश की। पोर्शिया अपने जन्मदिन पर सुबह बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचीं और पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करके वे युवाओं को अपने जन्मदिन जैसे यादगार मौकों को और भी अधिक यादगार-चिरस्मरणीय बनाने के लिए परोपकार के ऐसे कार्य करने का संदेश देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि दूसरोें का जीवन बचाने के लिए सभी रक्तदान करने कि आदत डालें और दूसरों को जीवनदान देने जैसा पुण्य अर्जित करें। इससे स्वयं को भी स्वास्थ्य लाभ के साथ मानसिक शांति मिलती है।

यह भी पढ़ें : जो बागेश्वर से हल्द्वानी तक नहीं मिला, पुलिस ने कर दिया महादान..

-रक्तदान कर बागेश्वर पुलिस के एक जवान ने निभाया मानवता का फर्ज
हिमानी रौतेला @ नवीन समाचार, बागेश्वर, 2 फरवरी 2020। जिला चिकित्सालय बागेश्वर में भर्ती 10 वर्षीया बालिका कुमारी दिव्या पुत्री बिमल सिंह निवासी ग्राम पोथिंग, कपकोट, बागेश्वर को उपचार हेतु ‘ओ निगेटिव’ रक्त की आवश्यकता पड़ने पर बच्ची के परिजनों द्वारा बहुत प्रयास किये गये, परन्तु ओ निगेटिव रक्त नहीं मिल पाया। रक्त नहीं मिल पाने से परिजन काफी हताश व निराश हो गये तथा एक आस लेकर पुलिस कन्ट्रोल रूम बागेश्वर में आये व पुलिस विभाग में कोई भी ओ निगेटिव रक्त वाले पुलिस कर्मी हों तो पुत्री के इलाज हेतु रक्त दान करने का आग्रह करते हुए परिजनों द्वारा पुत्री दिव्या की व्यथा बताते हुए कहा कि 24-01-2020 को बस से उतरते समय कार से टक्कर होने पर दिव्या का बांया पांव फैक्चर हो गया था, जिसका उपचार जिला चिकित्सालय बागेश्वर में चल रहा है तथा उपचार हेतु आज 02-02-2020 को ओ निगेटिव रक्त की आवश्यकता होने पर हमारे द्वारा बहुत प्रयास किये गये परन्तु हमें हल्द्वानी तक रक्त नहीं मिल पाया। इस पर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सूचना जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को बतायी गयी व साथ ही बागेश्वर पुलिस के फेसबुक पेज पर प्रियंका घस्याल द्वारा भी यह सूचना भेजी गयी। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से भी सूचना बागेश्वर पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक पंकज जोशी प्रभारी एसओजी बागेश्वर शीघ्र ही जिला चिकित्सालय बागेश्वर पहुंचे तथा बच्ची के इलाज हेतु एक युनिट ओ निगेटिव रक्त का महादान किया गया। इस पर परिजनों ने बागेश्वर पुलिस द्वारा किये गये मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उपनिरीक्षक पंकज जोशी के दीर्घायु की कामना की गई।

यह भी पढ़ें : स्थापना दिवस पर रक्तदान कर चले ‘एक कदम अच्छाई की ओर’

नवीन समाचार, नैनीताल, 16 जनवरी 2020। नगर के युवाओं की संस्था ‘एक कदम अच्छाई की ओर’ के सदस्यों से बृहस्पतिवार को संस्था के प्रथम स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अभिषेक मुल्तानिया की अगुवाई में संस्था के सदस्यों ने बीडी पांडे जिला चिकत्सालय स्थित रक्त कोष में रक्तदान किया। केक काटा और चिकित्सालय मंे भर्ती रोगियों को जूस और बिस्किट भेंट किये। आयोजन में संस्था से जुड़े डा. सरस्वती खेतवाल, अंकित टम्टा, रवि कुमार, गौरव आर्या, चेतन कुमार, सूरज कुमार, मो. उस्मान उर्फ हनी, वैभव जोशी, संजय कुमार आदि सदस्य तथा जिला चिकित्सालय के प्रभारी पीएमएस डा. केएस धामी, डा. प्रियांशु श्रीवास्तव, डा. ममता पांगती, रजनीश मिश्रा, कमल बिष्ट, डा. अनिरुद्ध गंगोला, डा. अजय नैथानी, शशि पांडे व अन्य लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : जन्म दिन पर 10वीं बार रक्तदान कर पेश की मिसाल…

Raktdanनवीन समाचार, नैनीताल, 21 दिसंबर 2019। नगर के एक युवक अभिषेक मुल्तानिया ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर रक्तदान करके अनुकरणीय मिसाल पेश की। उल्लेखनीय है कि अभिषेक ‘एक कदम अच्छाई की ओर’ संस्था के अध्यक्ष हैं, और अक्सर स्वयं व अपनी संस्था के सदस्यों के जरिये स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्तदान करते रहते हैं। शनिवार को उन्होंने अपने जन्मदिन पर बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि यह उनका 10वां रक्तदान था। वे स्वयं रक्तदान करके अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहते हैं। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय की पीएमएस डा. तारा आर्या, डा. केएस धामी, कमल बिष्ट के साथ उनकी संस्था के सचिव मुबिशिरा, डा. सरस्वती खेतवाल, रवि कुमार, संजय कुमार, मो. उस्मान, अंकित कुमार, गौरव आर्य, भाष्कर तथा दिव्या पांडे आदि भी उनके जन्मदिन की खुशी में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें : पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान
नवीन समाचार, नैनीताल, 16 दिसंबर 2019। कहते है रक्तदान महादान होता है क्योंकि इससे कई लोगो को जीवनदान मिल जाता है इसलिए शायद इससे बड़ा और कोई दान नही हो सकता है सरोवर नगरी के लोग भी ऐसे दान पुण्य करने में हमेशा आगे रहते हैं और समय-समय पर लोग रक्तदान करते रहते हैं। सोमवार को बीड़ी पांडे जिला चिकित्सालय में पीलिया और टाइफाइड की पीड़ित महिला माधवी देवी को रक्त की जरूरत थी जिसके लिए पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने रक्तदान किया। इस दौरान समाजसेवी सरस्वती खतेवाल, डा. प्रियांशु श्रीवास्तव, रजनीश मिश्रा, कमल बिष्ट, सिद्धार्थ, सभासद भगवत रावत व शिवम बजाज आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : प्रो. तिवारी की पहल पर 15 दृष्टिबाधित बच्चे देख सकेंगे दुनिया

NAB1नवीन समाचार, हल्द्वानी, 6 जनवरी 2019। नैब यानी नेशनल एसोसिएशन फ़ॉर द ब्लाइंड्स के 15 दृष्टिबाधित बच्चों को नेत्र ज्योति मिल जाएगी और वे दुनिया को देखने के साथ ही स्वतंत्र रूप से जीवन यापन कर सकेंगे। रविवार को इन बच्चों के प्रारंभिक परीक्षण में चयन के बाद अब इनका दिल्ली में प्रख्यात नेत्र सर्जन ऑपरेशन करेंगे।
NABकुमाऊं विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी की पहल पर नयना ज्योति समिति तथा एलबी कृष्णा फाउंडेशन दिल्ली के सहयोग से नैब में वरिष्ठ चिकित्सक डा. वीके तिवारी, एम्स के पूर्व सीनियर रेजिडेंट डा. रुचिर तिवारी तथा बलरामपुर अस्पताल लखनऊ के सर्जन डा. संजय श्रीवास्तव ने कुल 95 बच्चों का परीक्षण किया। चिकत्सकों ने विश्वास जताया कि इनमें से 15 बच्चों को ऑपेरशन के बाद आंख की पूरी रोशनी मिल जाएगी। इसके अलावा 7 बच्चों को हाई पावर लेंस के चश्मे से लिखने-पढ़ने लायक ज्योति मिल जाएगी। चयनित 15 बच्चों का  इसी माह से नोएडा,  दिल्ली स्थित हाईटेक अस्पताल में ऑपेरशन किया जाएगा। नैब के संचालक श्याम धानिक ने बताया कि बच्चों का ऑपेरशन डा. तिवारी की टीम ने नि:शुल्क करने का आश्वासन दिया है जबकि लेंस व अन्य डिस्पोजेबल का खर्च प्रो. गिरीश रंजन तिवारी उपलब्ध करवाएंगे। इस हेतु उन्होंने इस शिविर के आयोजन तथा ऑपेरशन में सहयोग के लिए प्रो तिवारी, डा तिवारी की टीम का आभार जताते हुए कहा कि इस उपचार के बाद बच्चे आत्मनिर्भर बन कर जीवन जी सकेंगे। वहीं नैब में परीक्षण के दौरान बच्चों में नेत्र ज्योति पा कर अपने सपने पूरे करने को लेकर भारी उत्साह है। इस अवसर पर प्रो. तिवारी, कुसुम तिवारी, नयना ज्योति संस्था के अरुण रौतेला, योगेश साह, सुरेश खोलिया, गुलशन, नागेश दुबे, विजय पाल व अंकुर आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : यहाँ छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर किया ‘सबसे बड़ा दान’

नैनीताल। शनिवार 10 मार्च को मुख्यालय स्थित डीएसबी परिसर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर ‘सबसे बड़ा दान’ यानी रक्तदान किया। ‘बंदे मातरम् सेवा संस्थान’ के सहयोग से ओर छात्र संघ के उपाध्यक्ष ऋषभ जोशी की अगुवाई में आयोजित किये गये इस रक्तदान शिविर में 70 से 80 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। बड़ी बात यह रही कि इनमें 30 से अधिक छात्राएं भी शामिल रहीं, और खासकर छात्राओं में पहली बार रक्तदान करते हुए खासा जोश व उत्साह देखा गया। रक्तदान करने वालों में कुमाऊं विवि छात्र महासंघ के अध्यक्ष पुष्कर नैनवाल, नवीन भट्ट, सूरज पांडे, रवि बिष्ट, सौरभ रावत, नेहा कुरिया, शिखा, आरसी परवीन, सोनी जोशी आदि प्रमुख रहे।


Read more

Uttarakhand Corona Update : सिर्फ 3282 लोगों की जांच हुई, मौतों का आंकड़ा फिर बढ़ा

यह भी पढ़ें : सिर्फ 3282 लोगों की जांच हुई, मौतों का आंकड़ा फिर बढ़ा डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 27 फरवरी 2022। उत्तराखंड में कोरोना लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है। रविवार को राज्य में पिछले दो माह में सबसे कम, केवल 3262 लोगों की जांचों के साथ पिछले दो माह में … Read more

निर्मल पांडे की आज 12वीं पुण्यतिथि पर विशेष : बड़े शौक से तुम्हें सुन रहा था ज़माना, तुम ही सो गए दास्तां कहते-कहते…  

–नर्सरी स्कूल से हॉलीवुड तक का कठिन सफर तय किया था निर्मल ने डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 18 फरवरी 2022। कला की नगरी कहे जाने वाले नैनीताल के बहुत छोटे से मॉल रोड स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित नर्सरी स्कूल से हिन्दी में ककहरा सीखने वाला बालक 47 वर्ष की अल्पायु में … Read more

नैनीताल के निकटवर्ती पहाड़ी गांव-देवीधूरा तक चढ़ आया हाथियों का झुंड

-पूर्व में भी सूखाताल एवं नैनी झील के पास हाथियों के पहुंचने हैं प्रमाण डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 23 जनवरी, 2021। जी हां, आश्चर्य होगा। किंतु यह सच है। पर्वतीय पर्यटन नगरी नैनीताल के निकटवर्ती पर्वतीय गांव देवीधूरा में हाथियों का झुंड देखा गया है। इससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। … Read more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमनाम व आदर्श ‘नरेंद्र’ की उत्तराखंड से स्वामी और राजर्षि विवेकानंद बनने की कहानी

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 12 जनवरी 2022। देश के विचारवान युवाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी आदि अनेकानेक लोगों के आदर्श स्वामी विवेकानंद ने आज के ही दिन यानी 11 सितंबर 1893 को शिकागो (अमेरिका) में आयोजित धर्म संसद में अपने संबोधन- ‘मेरे अमेरिका वासी भाइयोे और … Read more

 जितने सवाल-उतने जवाब थे अपने फक्कड़दा-गिर्दा

Girda, Girish Tiwari ‘Girda’,

Breaking : ABVP की नगर व कॉलेज कार्यकारिणी की हुई घोषणा..

नवीन समाचार, नैनीताल, 3 जनवरी 2021। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नैनीताल इकाई की रविवार को नैनीताल क्लब में हुई बैठक में नगर एवं डीएसबी परिसर इकाई के दायित्वों की घोषणा की गई। डॉ. दीपक कुमार को नगर अध्यक्ष, करन बिष्ट को नगर मंत्री, प्रदीप कुमार व शिवेंद्र कांडपाल को नगर उपाध्यक्ष, रंजना अधिकारी धीरज … Read more

नैनीताल विंटर कार्निवाल पर बड़ा समाचार

नवीन समाचार, नैनीताल, 22 दिसम्बर 2020। जनपद नैनीताल में आगामी 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक आयोजित होने वाला विंटर कार्निवाल स्थगित कर दिया गया है। जानकारी देते हुये नैनीताल महोत्सव समिति के सचिव जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद कुमार गौड़ ने बताया है कि विंटर कार्निवाल 2020 के आयोजन हेतु आयोजन समिति के तकनीकी … Read more

नैनीताल को आज मिलीं सर्वधर्म की दुवाएं, पर क्या आपको पता है नैनीताल आये पहले अंग्रेज बताये जाने वाले बैरन ने कॉपी किया था 16 वर्ष पहले आये ट्रेल का आलेख

नवीन समाचार, नैनीताल, 17 नवम्बर 2020। माना जाता है कि नगर में बसासत शुरू करने वाले पहले अंग्रेज पीटर बैरन 18 नवंबर 1841 को पहली बार नैनीताल आए थे। इसलिए इस दिन को कुछ लोग नगर के जन्म दिन के रूप में मनाते हैं। जबकि अन्य का मानना है कि आज के दिन से नगर … Read more

कोरोना पर सबसे बड़ी खबर: नैनीताल के सबसे बड़े मनुमहारानी होटल में ‘ले ऑफ’, 80 कर्मचारियों को मिलेगा सिर्फ आधा वेतन

नवीन समाचार, नैनीताल, 9 जुलाई 2020। कोराना की महामारी का कानूनी तौर पर सबसे पहला शिकार पर्यटननगरी सरोवरनगरी का सबसे बड़ा होटल मनुमहारानी हुआ है। पिछले तीन माह से भी अधिक समय से बंद होने के बावजूद अपने कर्मचारियों को पूरा वेतन दे रहे होटल प्रबंधन ने होटल में कानूनी तौर पर ‘ले-ऑफ’ (छंटनी) घोषित … Read more

‘लॉक डाउन’ से नैनी लेक हुई ‘अप’, सुधरी पारिस्थितिकी

https://chat.whatsapp.com/BXdT59sVppXJRoqYQQLlAp

-15 वर्षों के सर्वाधिक स्तर पर पहुंचा नैनी झील का जल स्तर, पारदर्शिता भी बढ़ी

नवीन समाचार, नैनीताल, 20 अप्रैल 2020। कोरोना की वैश्विक महामारी के दृष्टिगत देश भर में लागू लॉक डाउन मानो प्रकृति का मानव के साथ स्वयं को भी उसके मूल स्वभाव में लौटाने की कोशिश हो। इन दिनों जहां मानव ग्लोबलाइजेशन के साथ बेतहाशा बढ़ी आवश्यकताओं के बिना बेहद सीमित संसाधनों में जीने की अपनी पुरानी आदतों में लौट रहा है, वहीं प्रकृति भी मानो मानवीय हस्तक्षेप घटने से अपना आत्म शुद्धि कर रही है। प्रकृति का स्वर्ग कही जाने वाली सरोवरनगरी नैनीताल की विश्व प्रसिद्ध नैनी झील भी इसकी बानगी है।

झील नियंत्रण के प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनी झील का जल स्तर अंग्रेजों द्वारा तय पैमाने पर सोमवार को 6 फिट पांच इंच रिकार्ड किया गया, जबकि इससे पूर्व केवल वर्ष 2005 में आज के दिन झील का जल स्तर 6 फिट 6 इंच यानी अब से बेहतर था। यानी नैनी झील जल स्तर के मामले में पिछले 15 वर्षों के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर है। यह आंकड़ा भी उल्लेखनीय है कि लॉक डाउन लागू होने के लिए 22 मार्च को झील के जल स्तर में मात्र 7 इंच की कमी आई है। यानी करीब तीन दिन में झील का पानी एक इंच गिर रहा है, जबकि पिछले वर्षों में इन दिनों आधा इंच जल स्तर रोज गिरता था। उल्लेखनीय है कि नैनी झील के पानी का ही नगर में पेयजल सहित सभी तरह से उपयोग होता है। यानी नगर में जल के उपयोग एवं वाष्पीकरण तथा जल के क्षरण आदि कारणों में पिछले एक माह में कमी आयी है। वहीं एक दौर में नैनी झील के दो तिहाई हिस्से में ऑक्सीजन की मात्रा शून्य हो जाने यानी झील के दो तिहाई हिस्से में जल-जीवन मृत हो जाने के बाद वर्ष 2007 में एयरेशन के जरिये नैनी झील को ‘डायलिसिस’ की तरह कृत्रिम ऑक्सीजन चढ़ाने वाले नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के परियोजना प्रबंधन चंद्रमौलि साह ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान प्राधिकरण नैनी झील की सफाई का कार्य नहीं कर पा रहा है। यहां तक कि नैनी झील के बीच में नौका ले जाकर झील की गुणवत्ता भी नहीं मापी जा रही है, फिर भी झील के किनारे किये गये ऐसे मापन के अनुसार झील में पारदर्शिता करीब पूर्व की करीब डेढ़ मीटर से बढ़कर 2.5 मीटर तक हो गयी है। वहीं झील के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा 7.5 के स्तर पर बनी हुई है। वहीं नगर के पर्यावरणविद् डा. अजय रावत ने नैनी झील की पारदर्शिता एवं सफाई में स्वतः सुधार होने की बात कही है। उन्होंने दावा किया कि झील में पारदर्शिता पहले ऊपरी सतह से सात मीटर की गहराई तक स्थित एपीलिनियन तक ही थी, जबकि अब सात से नौ मीटर की गहराई पर स्थित थर्मोलाइन तक हो गयी है, और इस गहराई तक मछलियों का आवागमन भी हो गया है, जो कि पहले केवल एपीलिनियन में था। इसके अलावा भी नैनी झील के किनारे ठंडी सड़क क्षेत्र में इन दिनो मानव की गतिविधियां घट जाने की वजह से गुलदार एवं उसके शावकों के साथ ही घुरल, काकड़, कलीज फीजेंट सहित अनेक पशु-पक्षी भी नजर आ रहे हैं। इसे भी नैनी झील एवं नगर की पारिस्थितिकी में हुए परिवर्तन का परिणाम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : नैनी झील की गहराई पर एक चिंताजनक, दूसरी यूएन से उम्मीद की खबर

यूएन से स्वीकृत हुई नैनी झील के पानी की सतत निगरानी के लिए परियोजना
-बैथीमेट्री विश्लेषण से पहली बार तैयार हुई नैनी झील की कॉन्टूर मैपिंग, झील की अधिकतम गहराई में 2.4 मीटर की गिरावट
-आगे एनआईएच से झील के आन्तरिक जल स्रोतों का सर्वे भी कराया जायेगा
Naini Lake Reportनवीन समाचार, नैनीताल, 10 फरवरी 2020। डीएम सविन बंसल प्रयासों से नैनी झील के दीर्घकालिक संरक्षण एवं आंतरिक प्रोफाईल किये जाने हेतु आईआरएस संस्थान इसरो देहरादून के वैज्ञानिकों के द्वारा नवम्बर माह के द्वितीय सप्ताह में इसकी अर्न्तजलीय संरचना, जैव विविधिता स्थिति एवं पारिस्थिक तंत्र, पेयजल शुद्धता के नवंबर माह के द्वितीय सप्ताह में किये गए विस्तृत विश्लेषण एवं परीक्षण का परिणाम काफी सुखद रहा है। डीएम बंसल ने सोमवार को जिला कार्याालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि ने नैनी झील की पहली बार तैयार कॉन्टूर मैपिंग के अनुसार झील की गहराई न्यूनतम 4 से सात मीटर, अधिकमत 24.6 मीटर तथा औसतन 9 मीटर प्राप्त हुई तथा पानी का टीडीएस 300 से 700 मिली ग्राम प्रति लीटर प्राप्त हुआ जो पानी की अच्छी गुणवत्ता को दर्शाता है। पानी का डीओ अधिकतम 7.5 मिलीग्राम प्रति लीटर व न्यूनतम 6-7 मिली ग्राम प्रतिलीटर मिला। आगे इसरो के माध्यम से प्रतिवर्ष मानसून से पहले व मानसून के बाद वर्ष में दो बार झील के पानी का परीक्षण कराया जायेगा। उल्लेखनीय है कि नैनी झील की गहराई 27 मीटर बताई जाती रही है। इस आधार पर लगता है कि झील की गहराई 2.4 मीटर घट गई है, जोकि चिंताजनक स्थिति है। किंतु ध्यान रखना होगा कि पूर्व में झील की गहराई अन्य विधियों से मापी गई है। इस परीक्षण के बाद यूएन द्वारा नैनी झील के पानी की सतत् निगरानी हेतु परियोजना स्वीकृत कर दी गयी है।

IMG 20190627 WA0016
डीएम सविन बंसल

डीएम ने बताया कि नैनी झील में किये गए बैथीमेट्री विश्लेषण कार्य के अन्तर्गत जल की गहराई की मैपिंग-लेक बैड प्रोफाईलिंग, झील का विस्तृत जल गुणवत्ता विश्लेषण, पीएच लेवल, डीओ, टीडीएस, क्लोरीन, टर्बिडिटी, सेलेनिटी आदि परीक्षण किये गये। उन्होंने बताया कि इन परीक्षणों में इसरो वैज्ञानिकों की टीम द्वारा पहली बार नैनी झील की 78 हजार बिंदुओं की गहराई मापते हुए कॉन्टूर लेक प्रोफाईल तैयार कर रिपोर्ट दी है, और झील के पानी की गुणवत्ता के आकड़ों को पहली बार जीआईएस प्रोफाईल पर प्रदर्शित करते हुए झील के विभिन्न स्थानों पर पानी की गुणवत्ता का मानचित्रीकरण किया गया है। इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा सर्वे के उपरान्त डाटा उपलब्ध कराया गया, जिसे जिला प्रशासन के जीआईएस सेल द्वारा परिशोधन करके महत्वपूर्ण परिणाम ज्ञात किये गये।

यह होगा यूएन की स्वीकृत परियोजना में

नैनीताल। डीएम श्री बंसल ने बताया कि बैथीमेट्री स्टडी परिणामों को यूएनडीपी को उनके द्वारा प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। फलस्वरूप यूएन द्वारा झील के पानी की सतत् निगरानी हेतु परियोजना स्वीकृत कर दी गयी है। जिसका अतिशीघ्र क्रियान्वयन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी झील का साइंटिफिक एवं प्रामाणिक डाटा उपलब्ध कराये जाने पर यूएन द्वारा भारत में पहली बार किसी झील की स्टडी प्रोजेक्ट लिया गया है। यूएन द्वारा वित्तीय एवं तकनीकी कार्य निःशुल्क किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट लगभग 55 लाख रूपये का होगा, जिसका शीघ्र एमओयू भी किया जायेगा। यूएन द्वारा झील के दोनो छोर (तल्लीताल मल्लीताल) पर जहां पेयजल हेतु पम्प लगे हैं, पर पानी की गुणवत्ता की माप हेतु सेंसर लगाये जायेंगे साथ ही जनता को झील के पानी की गुणवत्ता की जानकारी देने हेतु तल्लीताल गॉधी मूर्ति के पास पानी की गुणवत्ता प्रदर्शित करने के लिए मॉनीटर-एलईडी लगाया जायेगा। जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि इसके बाद एनआईएच से झील के आन्तरिक जल स्रोतों का सर्वे भी कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें : खबरदार ! जो नैनी झील या नालों में गन्दगी डाली… अब रात्रि में भी रहेगा तीसरी आंख का पहरा…

-360 डिग्री पर घूमने वाले 4 पीटीजेड तथा 9 स्थिर कैमरों ने कार्य करना किया प्रारंभ
नवीन समाचार, नैनीताल, 27 दिसंबर 2019। सरोवरनगरी में अब रात्रि में भी नालों में गंदगी डालने वालों व नियम विरुद्ध क्रियाकलापों को अंजाम देने वाले अब प्रशासन की नजरों में होंगे। सरोवर नगरी में 13 नाइट विजन मोड वाले यानी रात्रि में भी साफ देखने वाले सीसीटीवी कैमरे चलने शुरू हो गए हैं। इनमें से चार कैमरे पीटीजेड यानी यानी‘पैन टिल्ट जूम’ प्रकार के हैं जो कि 360 डिग्री पर घूम सकते हैं और इनसे प्राप्त चित्रों को किसी छोटे स्थान पर जूम भी किया जा सकता है। यह इतने ताकतवर हैं कि तल्लीताल में लगे पीटीजेड कैमरे से नैना पीक पर मौजूद सैलानियों के क्रियाकलापों को साफ देखा जा सकता है। पीडीजेड कैमरे तल्लीताल में गांधी प्रतिमा के पास, मल्लीताल गुरुद्वारा परिसर, बीडी पांडे अस्पताल के पास और चीना बाबा मंदिर के पास ऐसे स्थानों पर लगाए गए हैं, कि इनसे पूरे शहर में नजर रखी जा सकती है। जबकि नौ अन्य कैमरे बोट हाउस क्लब मल्लीताल, तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पीछे नाला नंबर एक, सात नंबर से आने वाले नाला नंबर 20, बीडी पांडे अस्पताल के पास, चीना बाबा के पास स्थित नाला नंबर 23 में लगाए गए हैं। इन कैमरों के वीडियो फुटेज पर आपदा कंट्रोल रूम एवं कोतवाली मल्लीताल में बड़ी स्क्रीनों से नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें : इसरो के वैज्ञानिकों के अध्ययन में नैनी झील की दिखी चिंताजनक तस्वीर

नवीन समाचार, नैनीताल, 10 नवंबर 2019। डीएम सविन बंसल के विशेष प्रयासों से इसरो के वैज्ञानिकों का एक दल बीते शनिवार से बैथीमेट्री सर्वे के तहत सोनार पद्धति से नैनी झील का तकनीकी अध्ययन कर रहा है। इस अध्ययन के तहत वैज्ञानिकों के द्वारा अत्याधुनिक यंत्रों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर नैनी झील की गहराई नापी जा रही है। साथ ही झील की तलहटी में पड़े मलबे व अन्य पदार्थों का भी अध्ययन किया जा रहा है। इस अध्ययन में नैनी झील की चिंताजनक तस्वीर भी दिखाई दे रही है।

DM Savin Bansal

वैज्ञानिकों को अध्ययन में नैनी झील के कई हिस्सों में काफी गंदगी एवं नैनी झील की औसत गहराई पर चिंताजनक तस्वीर दिखाई दी है। डीएम बंसल ने वैज्ञानिकों के हवाले से बताया कि पाषाण देवी मंदिर के समीप से मध्य तक क्षेत्रफल में झील की गहराई सर्वाधिक है। वहीं अभी तक झील की विधिवत तकीनीकी मैपिंग न होने के कारण अभी यह जानकारी नहीं है कि झील में कितना मलवा जमा है। लेकिन इस अध्ययन के बाद यह जानकारी रहेगी किए झील में कितना मलवा समा रहा है। उसी के हिसाब से तकनीकी कार्यवाही भी की जायेगी।

नैनी झील के संरक्षण के लिए बनेगी विशेष कार्य योजना
नैनीताल। डीएम सविन बंसल ने बताया कि नैनी झील को रिचार्ज करने वाले नालों की सफाई के साथ ही जाली लगाने का काम किया जा रहा है। साथ ही सूखाताल झील के पानी से बरसात में नैनी झील रिचार्ज करने के लिए विशेष कार्य योजना बनाई गई है। आगे सूखाताल में गड्ढे बनाए जायेंगे ताकि बरसात का पानी जमा हो और नैनी झील रिचार्ज होती रहे। इसके साथ ही सूखाताल व उसके आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण भी किया जाएगा ताकि वृक्षों के माध्यम से भी वर्षा जल सूखाताल में संकलित हो सके।

डीएम ने स्वयं देखीं वैज्ञानिकों की गतिविधियां
डीएम श्री बंसल ने रविवार को वैज्ञानिकों के साथ नैनी झील में भ्रमण कर वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे तकनीकी कार्यों का मौका मुआयना किया और उनसे बात भी की। श्री बंसल ने बताया कि वैज्ञानिकों का विशेष दल पहली बार नैनी झील का इस तरह का अध्ययन कर रहा है। खास बात यह भी है कि इस महत्वपूर्ण सर्वे कार्य के लिए इसरो द्वारा किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। अध्ययन के तहत वैज्ञानिकों ने सोनार सिस्टम के माध्यम से नैनी झील की गहराई का जीपीएस के जरिये मानचित्रण किया, साथ ही वैज्ञानिकों के द्वारा झील में मौजूद ठोस अपशिष्ट, पीएच मान आदि के साथ ही झील के पानी की गुणवत्ता, अवसादन तथा सूचकांक का भी अध्ययन वैज्ञानिकों द्वारा किया जा रहा है। श्री बंसल ने बताया कि इसरो के वैज्ञानिक अध्ययन के उपरांत प्रशासन को झील के संबंध में रिपोर्ट आख्या प्रस्तुत करेंगे जिसे शासन को भेजा जाएगा तथा झील के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु धनरशि अवमुक्त कराने के लिए अनुश्रवण भी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक वैभव गर्ग, वैज्ञानिक पंकज, इंजीनियर नमन, अभिषेक, ईशान, एसडीएम विनोद कुमार, सीओ विजय थापा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : राज्य स्थापना दिवस नैनी झील के लिये हुई बैथीमैट्री विश्लेषण की हुई बड़ी शुरुआत

09NTL 5
नैनी झील में सोनार तकनीकी पर कार्य करने वाली जीपीएस युक्त ईको बोट के जरिये बैथीमैट्री विश्लेषण का अवलोकन करते डीएम सविन बंसल।

नवीन समाचार, नैनीताल, 9 नवंबर 2019। उत्तराखण्ड राज्य के 20वें स्थापना दिवस पर डीएम सविन बंसल की पहल पर राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान रुड़की के वैज्ञानिकों द्वारा नैनीझील का बैथीमैट्री विश्लेषण कार्य प्रारम्भ किया गया।
इस मौके पर श्री बंसल ने कहा कि नैनी झील झील के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बैथीमेट्री कार्य आवश्यक है। इसके लिए विशेष प्रयास कर राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान रुड़की के वैज्ञानिकों के माध्यम से बैथीमैट्री विश्लेषण कार्य पहली बार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बैथीमैट्री विशलेषण के जरिये नैनी झील की प्रकृति तथा पानी की सतह के नीचे पानी की आंतरिक संरचनाओं मे हुए परिवर्तन, झील के दीर्घकालीन संरक्षण, झील की जल संग्रहण क्षमता विकास तथा ईको सिस्टम को बनाए रखने हेतु वैज्ञानिक द्वारा सघन अध्ययन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि देश-दुनिया में विख्यात नैनी झील की प्रकृति, पानी की सतह के नीचे की संरचनाओं, लैंड टोपोग्राफी, लेक फ्लोर एवं अन्य तकनीकी विषयों को ज्ञात करने के लिए बैथीमैट्री विशलेषण अति आवश्यक है। इसके लिए जलविज्ञान संस्थान रुड़की के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. वैभव गर्ग के नेतृत्व में 5 सदस्यीय तकनीकी टीम कार्य करेगी जो झील के विश्लेषण कार्य हेतु जीपीएस युक्त ईको बोट एवं सोनार तकनीकी पर कार्य करने वाले अन्य सहवर्ती उपकरणों के साथ कार्य करेगी। कहा कि विश्लेषण रिपोर्ट के आधार पर झील के संरक्षण हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जायेंगे। इस अवसर पर सीडीओ विनीत कुमार, एडीएम एसएस जंगपांगी, कैलाश सिंह टोलिया, एसडीएम विनोद कुमार, एआरटीओ विमल पांडे, ईओ एके वर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : 78 लाख से बदलेगी नैनी झील की अंग्रेजों के जमाने की व्यवस्था, 15 लाख से नालों में कूड़ा डालने वालों पर रहेगी नजर

-ब्रिटिशकालीन रेगुलेशन गेटों की जगह अत्याधुनिक स्कॉडा तकनीक से नये गेट व जल स्तर प्रदर्शित करने का प्रबंध लगेगा
-तल्लीताल-मल्लीताल सहित चार नालों में कूड़ा-कचरा डालने वालों पर नजर रखने के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Naini Lake

नवीन समाचार, नैनीताल, 13 अक्टूबर 2019। सरोवर नगरी नैनीताल के सर्वप्रमुख आकर्षण नैनी झील के लिए अरसे बाद बड़े कार्य होने जा रहे हैं। झील में पानी के नियंत्रण के लिए अंग्रेजी दौर में बने डांठ यानी गेटों की जगह नये आधुनिक स्कॉडा तकनीक से संचालित गेटों के निर्माण हेतु डीएम सविन बंसल के प्रयासों से शासन ने 78.05 लाख की स्वीकृति प्रदान कर दी है। झील में पानी कम होने पर नये गेटों का निर्माण किया जाएगा। नये गेटों में झील का जल स्तर डिजिटल तरीके से प्रदर्शित करने का प्रबंध भी किया जाएगा। इसके साथ ही डीएम बंसल ने अपनी विवेकाधीन कोष से नैनी झील के चार प्रमुख नालों-नाला नंबर 1, 20, 21 व 23 तथा मल्लीताल नैना देवी मंदिर व बोट हाउस क्लब के समीप तथा तल्लीताल में महात्मा गांधी जी की मूर्ति के पास नालों व झील में कूड़ा डालने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाने के लिए 15 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी है।

IMG 20190627 WA0016
डीएम सविन बंसल

डीएम श्री बंसल ने बताया कि नैनी झील के लिए जिला प्रशासन ने अभिनव डिजिटल पहल की कार्य योजना तैयार की है। नैनी झील के गेटांे पर मानसून काल में झील का स्तर बढने पर पानी की निकासी ब्रिटिशकालीन शासनकाल मे स्थापित मैकैनिकल व्हील के माध्यम से काफी कठिनाई से करनी पड़ती है। इसलिए जुलाई प्रथम सप्ताह में स्कॉडा सिस्टम से लेक ब्रिज के अपस्ट्रीम मे नये गेटों के निर्माण एवं पुराने गेटों के मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर धनराशि उपलब्ध कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर शासन से 78.05 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। यह महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य सिचाई विभाग की यांत्रिकी शाखा रुडकी द्वारा कराया जा रहा है। वहीं झील में पानी लाने वाले नालों से आने वाले अपशिष्ट को रोकने के लिए सीसी कैमरो के माध्यम से निगरानी हेतु उन्होंने अपने विवेकाधीन कोष से 15 लाख रुपए स्वीकृत कर दिये हैं। यह कैमरे दिन रात ऐसे लोगो की निगरानी करेगे जो नालों मे चोरी छुपे कूड़ा-कचरा आदि गंदगी डालते हैं। इन कैमरों के ऑनलाइन अनुश्रवण हेतु कलेक्ट्रेट स्थित जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र तथा सिचाई खंड नैनीताल मे नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जायेगेे जो कि कैमरों की रिकार्डिग की मानिटरिंग करेंगे।

यह भी पढ़ें : प्रो. अजय रावत की बहुचर्चित याचिका अंतिम रूप से निस्तारित, ईको सेंसिटिव जोन, वैध-अवैध निर्माण, यातायात व नैनी झील पर हाइकोर्ट ने दिये बड़े निर्देश

नवीन समाचार, नैनीताल, 29 अगस्त 2019। उत्तराखंड उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की खंडपीठ ने प्रो. अजय रावत की जनहित याचिका को अंतिम रूप से निस्तारित करते हुए नैनीताल जिला प्रशासन को नैनीताल के सूखाताल, शेर का डांडा व सात नम्बर के जोन एक व दो में आने वाले क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने के तथा पर्यटकों व स्थानीय जनता की सुविधा के अनुसार यातायात नियंत्रित करने व इस कार्य में आईआईटी दिल्ली की सलाह लेने, अवैध रूप से भवन निर्माण करने वालों पर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश भी शासन-प्रशासन को दिए हैं। अलबत्ता, कोर्ट कमिश्नर अनिल जोशी को छूट दी है कि यदि कोर्ट के आदेशों की अवहेलना होती है तो वे कोर्ट को अवगत करा सकते हैं। साथ ही हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को आदेश दिया है कि इस आदेश की प्रति नैनीताल के डीएम को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजें।
कोर्ट ने प्रो. रावत की याचिका में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार की विशेषज्ञ कमेटी द्वारा नैनीताल को इको सेंसेटिव जोन घोषित करने की संस्तुति के अनुसार सरकार को निर्देश देने की अपील पर कहा कि ऐसा निर्देश वन व पर्यावरण मंत्रालय स्वयं दे सकता है। कमेटी ने यह संस्तुति मार्च मार्च 2003 में की थी। प्रो. रावत की दूसरी प्रार्थना जिसमें नैनीताल में बड़े स्तर पर हो रहे अवैध निर्माणों को रोकने व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई थी, के संदर्भ में कोर्ट ने सचिव आपदा प्रबंधन उत्तराखंड को निर्देश दिया है कि वे दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करें।

सूखाताल व संवेदनशील पहाड़ियों में हो रहे अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के साथ ही यातायात को लेकर भी दिये बड़े निर्देश
हाईकोर्ट ने कुमाऊं आयुक्त, डीएम नैनीताल व प्राधिकरण सचिव को सूखाताल व संवेदनशील पहाड़ियों में हो रहे अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन सुरक्षित स्थानों में आवासीय घर बनाने की अनुमति देने हेतु कोर्ट ने छूट भी दी है। वहीं यातायात नियंत्रण के लिए कोर्ट ने डीएम व एसएसपी को कई निर्देश दिए हैं, जिसके तहत नैनीताल में 25 सीट से अधिक क्षमता का वाहन लाने की अनुमति न देने, शहर से बाहर छोटे होटल खोलने व होम स्टे योजना लागू करने, शहर से बाहर सेटेलाइट पार्किंग बनाने, माल रोड में आपातकालीन सेवा को छोड़ अन्य भारी वाहनों का प्रवेश निषिद्ध करने, अपर माल रोड में सीजन में शायं 6 से 9 बजे तक व ऑफ सीजन में 6 से 8 बजे तक यातायात बंद रखने को कहा है। इसके साथ ही कोर्ट ने नैनीताल के लिए नए टैक्सी परमिट जारी करने पर रोक लगा रखी है परंतु यदि वाहन पुराना या खटारा हो जाता है तो आरटीओ चाहे तो उसे नया परमिट जारी कर सकता है। इसके अलावा नैनी झील में सीवर की गंदगी जाने से रोकने, घोड़ों की लीद को झील में न जाने देने, नालों में मलवा न फेंकने, पेड़ों के अवैध कटान को गम्भीर अपराध मानने के निर्देश भी दिए हैं।

यह भी पढ़ें : नैनी झील के संरक्षण के दो बड़ी पहलों का ऐलान…

-सभी नालों के मुहानों पर 6 फिट ऊंची जालियां एवं नगर में चार एसटीपी बनेंगे
Kumaon Commissioner Rajiv Rautelaनवीन समाचार, नैनीताल, 27 अगस्त 2019। नैनी झील में आने वाले पानी की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए दो बड़े कदम उठाए जाएंगे। पहला, सभी नालों के नैनी झील में गिरने वाले सिरों पर लगभग 6 फीट ऊंची जालियां लगायी जायेंगी, ताकि कूड़ा और मलबा उनमें आकर फंस जाए और झील में न जाने पाए। दूसरे नगर की सीवर लाइनें उफनकर उनकी गंदगी झील में न जाए, इस हेतु नगर में चार एसटीपी यानी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किये जाएंगे। मंगलवार को नगर की अंग्रेजी दौर में गठित हिल साइड सेफ्टी कमेटी की बैठक लेते हुए मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने एसटीपी हेतु शहर के चार स्थानों- कैपिटल सिनेमा, मेट्रोपोल होटल, स्टैट बैंक के पास, रेमजे होस्पीटल के समीप एसटीपी बनाये जाने हेतु भूमि चयन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान आयुक्त श्री रौतेला ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा नैनी झील के साथ ही सूखाताल के संरक्षण एवं विकास के लिए पांच करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत एवं इसमें से डेढ़ करोड़ रुपए अवमुक्त कर दिये गये है। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई हरीश चंद्र भारती को कार्यों को प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में कमेटी के सदस्यों के द्वारा नैनी झील की दीवारों की मरम्मत का सुझाव भी दिया गया, जिस पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि 41 करोड़ का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। बैठक में पर्यावरणविद डा. अजय रावत, राजीव लोचन शाह, सुदर्शन शाह, अनूप शाह, जीएल शाह, नीरज जोशी व कमल जगाती आदि ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये। बैैठक में डीएम सविन बंसल, वन संरक्षक तेजस्वनी पाटिल धकाते, डीएफओ टीआर बीजु लाल, लोनिवि के एसई डीएस नबियाल, सिंचाई विभाग के पीएस पतियाल, पेयजल निगम के ईई जीएस तोमर व लोनिवि के डीएस बसनाल आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि नगर में एसटीपी निर्मित करने के लिए ग्रीन ट्रिब्यूनल से अल्टीमेटम मिला हुआ है। इसके बिना नगर के होटलों को बंद करने की नौबत आ सकती है। अलबत्ता, नैनी झील किनारे प्रस्तावित एसटीपी की गंदगी का कोई अंश नैनी झील में जाकर उसके पानी को दूषित न कर दे, यह देखना होगा।

यह भी पढ़ें : जनपद में 139 वर्ष पुरानी हो चुकी व्यवस्था पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिया संज्ञान,

-भीमताल झील के बांध की सुरक्षा दीवारों में दरारें आने व पानी रिसने की की गई थी शिकायत

1895 Bhimtal
1895 भीमताल

<

p style=”text-align: justify;”>नवीन समाचार, नैनीताल, 19 अगस्त 2019। जनपद की भीमताल सरोवर की सुरक्षा दीवारों में पिछले कुछ वर्षों से आई दरारों पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में की गयी शिकायत को उत्तराखंड के मुख्य सचिव को संदर्भित कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। इसके बाद प्रदेश के मुख्य सचिव ने सिचाई विभाग के सचिव से मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है।
इस मामले में भीमताल के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन ब्रजवासी ने गत 16 जून को प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। ब्रजवासी का कहना था कि 1880 में भीमताल झील के पानी को बांधने के लिए बने बांध की दीवारें 139 वर्षों से झील को रोके हुए हैं, किंतु अब ये जवाब देने लगी हैं। इन दीवारों से पानी रिसने लगा है। पिछले वर्षों में यह मामला काफी प्रमुखता से उठा किंतु झील का स्वामित्व रखने वाले सिंचाई विभाग बांध की कमजोरी को नजर अंदाज कर देता है। इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी दूसरी बार जीत की बधाई देते हुए भीमताल नगर व झील के अस्तित्व को देखते हुए झील के बांध की दीवारों का पुर्ननिर्माण करने की मांग की थी।

शिकायत के निदान की व्यवस्था में खोट

नैनीताल। सामान्यतया लोग उच्च से उच्च पदों तक अपनी शिकायत को पहुंचाते हुए यह विश्वास रखते हैं कि उनकी समस्याओं का निदान हो जाएगा। इसी विश्वास के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल व देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति आदि से शिकायतें की जाती हैं। लेकिन देखने में आता है कि कितने ही उच्च पद तक शिकायत किये जाने के बाद उसकी जांच अन्ततः उन्ही निचले स्तर के अधिकारियों के स्तर से की जाती है, जो निचले स्तर पर की जाने वाली शिकायतों की जांच भी करते हैं, और कई बार ऊपर की गई शिकायतों के मामलों की जांच भी पूर्व में निचले स्तर पर की गयी शिकायतों पर कर चुके होते हैं। ऐसे में जांच रिपोर्ट वही आती है, जो पहले आई थी, और शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाती है। अब देखने वाली बात होगी कि पूर्व में भीमताल झील को कोई खतरा न बताने वाला सिचाई विभाग अब प्रधानमंत्री के स्तर पर की गयी शिकायत के बाद क्या रिपोर्ट देता है।

यह भी पढ़ें : सरिताताल झील की गंदगी पर सिंचाई विभाग के ईई पर कार्रवाई

sariyatal 3
Sariyatal

<

p style=”text-align: justify;”>नवीन समाचार, नैनीताल, 30 जुलाई 2019। डीएम सविन बंसल के आदेशों की कड़ी में एसडीएम विनोद कुमार ने नगर के निकट की सरिताताल झील एवं इसके आस-पास फैली गंदगी की सफाई न किये जाने पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के खिलाफ सीआरपीसी यानी भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 133 के तहत कार्रवाई की है। एसडीएम श्री कुमार ने बताया कि सरिताताल व इसके आसपास फैली गंदगी के बाबत तहसीलदार की जांच आख्या के आधार पर सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता विरुद्ध सीआरपीसी की धारा 133 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई है। अधिशासी अभियंता सिंचाई को आदेशित किया गया है कि वह सरिताताल एवं आस-पास की तत्काल सफाई सुनिश्चित करें एवं शपथ पत्र द्वारा अवगत करायें कि वहां पूर्ण रूप से सफाई कर ली गई है अथवा 5 अगस्त को प्रातः 11 बजे उनके-परगना मजिस्ट्रेट नैनीताल के न्यायालय में स्वयं उपस्थित होकर बतायें कि क्यों न उनके विरूद्ध सीआरपीसी की धारा 133 के तहत अंतिम कार्रवाई कर दी जाए। आगे यदि न्यायालय उनके द्वारा की गयी कार्रवाई व जवाब से संतुष्ट नहीं होता तो उनके विरुद्ध सीआरपीसी की धारा 188 के तहत दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि गत 18 जुलाई को डीएम सविन बंसल ने स्वयं सरिताताल का निरीक्षण किया था, और सीआरपीसी की धारा 133 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। इधर उन्होंने पुनः सोमवार की सुबह भी झील का निरीक्षण किया और पाया कि झील व उसके आस-पास अभी भी गंदगी फैली हुई है। यानी अधिकारियों ने डीएम के आदेश हवा में उड़ा दिये। इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम विनोद कुमार को 133 सीआरपीसी के अंतर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार की जांच आख्या मंगाई, जिसमें बताया गया है कि ग्राम कुरपाखा स्थित सरिताताल में अत्यधिक मात्रा में कूड़ा-कचरा, काई, प्लास्टिक एवं मलवा आदि पड़ा है, तथा ताल के समीप स्थित शौचालय भी गंदगी से भरा पड़ा है। इससे झील के पानी पर निर्भर ग्राम कुरपाखा, मंगोली, गहलना, बजून एवं बेलुआखान वासियों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने और महामारी फैलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : विधायक ने नैनीताल के होटल, स्कूल वालों से की एक खास अपील…

-नैनीताल के संरक्षण एवं विकास हेतु ‘मथन’ चिया द्वारा व्याख्यान आयोजित

Shekhar Pathak Ajay Rawat
डा. पुष्किन फर्त्याल स्मृति व्याख्यान माला में वक्ताओं को सम्मानित करते डीएम सविन बंसल।

<

p style=”text-align: justify;”>नवीन समाचार, नैनीताल, 29 जुलाई 2019। चिया यानी सेन्ट्रल हिमालयन इन्वायरमेन्ट एसोसियेशन नैनीताल के तत्वावधान में संस्था के पूर्व अधिशासी निदेशक स्वर्गीय डा. पुश्किन फर्त्याल की स्मृति में कुमाऊं विश्वविद्यालय के हरमिटेज सभागार में आयोजित व्याख्यान में स्थानीय विधायक संजीव आर्य ने वर्षा जल संरक्षण को आंदोलन के रूप में विकसित करने पर जोर दिया और नगर के शिक्षण संस्थानों, होटलों एवं अन्य बड़े संस्थानों से इसकी पहल करने का अपील की, ताकि नैनी झील पर निर्भरता कम की जा सके। साथ ही उन्होंने नगर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के न होने के प्रति ध्यान आकर्षित किया। कहा कि सर्वोच्च न्यायालय व एनजीटी के आदेशों पर नगर में एसटीपी की स्थापना के लिए कुछ ही माह बचे हैं। अन्यथा नगर के होटलों व शिक्षण संस्थानों आदि के बंद होने की नौबत भी आ सकती है।
आयोजन में मूलतः प्रदेश के पर्वतीय शहरों की कैरीइंग कैपेसिटी यानी वहन क्षमता पर चर्चा की गयी। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. केएस राणा ने कहा कि सभी समस्याओं की मूल समस्या अधिक जनसंख्या की है, और जनसंख्या को नियंत्रित किये जाने में सभी समस्याओं का समाधान निहित है। व्याख्यान के प्रथम सत्र में जीबीपीएनआईएचईएसडी के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुब्रत शर्मा व डा. रंजन जोशी ने पर्वतीय पर्यटन स्थल की वहन क्षमता पर उपस्थित लोगों परिचर्चा की। डीएम सविन बसंल ने कहा कि अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए नियमित कार्य किये जाने की जरूरत बताई। प्रो. अजय रावत ने नगर के संरक्षण के लिए पुरानी झीलों के संरक्षण के लिए बने वेटलेंड नोटिफिकेशन को लागू करने एवं नगर के विकास कार्यों में नगर की भूगर्भीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखे जाने की आवश्यकता जताई। प्रो. शेखर पाठक ने हिमालयी क्षेत्र एवं उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य में बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से सौ वर्ष पूर्व ही शुरू हो गया था। कहा कि पलायन रोके बिना सुनियोजित दिशा-नीति नही बनायी जा सकती है, जिससे वहन क्षमता को केन्द्रित करके पलायन की गति पर नियन्त्रण लग सकता है। चिया के अधिशासी निदेशक डा. पंकज तिवारी ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा चिया द्वारा किये जा रहे कार्यो से अवगत कराया वहीं वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं चिया के सचिव डा. सुब्रत शर्मा ने कार्यक्रम के मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कुमाऊं विवि के यूजीसी-एचआरडीसी के निदेशक प्रो. बीएल साह, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. जीएल शाह, प्रो. डीएस कार्की, डा. सुचेतन शाह, डा. हरदयाल सिंह जलाल, चिया के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एके पंत, पूर्व सचिव प्रो. सीसी पंत, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, प्रधानाचार्य, नगर पालिका के सभासद एवं स्व. डा. फर्त्याल की पुत्री महिका फर्त्याल भी उपस्थित रही। आयोजन में दीपा उपाध्याय, प्रताप नगरकोटी, कुंदन बिष्ट, डा. प्रताप ढैला, डा. अमित मित्तल, नरेन्द्र बिष्ट, धीरज जोशी, कृष्ण कुमार टम्टा, विनीता वर्मा, अनिल कनवाल राम सिंह एवं नीमा रौतेला द्वारा सहयोग किया।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में हो गई कूड़े के खिलाफ बड़ी शुरुआत, खुले कूड़ेदानों से मुक्त होंगे प्रदेश के नगर निकाय…

<

p style=”text-align: justify;”>-रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा व मुनि की रेती नगर निकायों से हुई खुले कूड़ेदान हटाने की शुरुआत
-प्रदेश के शहरी विकास सचिव शैलेश बगौली ने बताया-आगे नैनीताल सहित प्रदेश के अन्य निकायों से भी खुले कूड़े दान हटाने की है योजना

Dust bin Free
रुद्रप्रयाग में कूड़ेदानों को हटाते नगर पालिका कर्मी।

<

p style=”text-align: justify;”>नवीन जोशी, नैनीताल, 21 जुलाई 2019। शहर अपने कूड़े से अधिक अपने खुले कूड़ेदानों से अधिक गंदे होते हैं। पूरे शहर को साफ कर कूड़ेदान स्वयं शहर के सबसे गंदे बन जाते हैं। लेकिन अब यह स्थिति बदलने जा रही है। राज्य सरकार की योजना शहरों को खुले कूड़े दानों से मुक्त करने की है। प्रदेश के शहरी विकास सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि योजना की शुरुआत हो गयी है। योजना के तहत प्रदेश के रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय सहित जनपद के अन्य निकाय अच्छा कार्य कर रहे हैं। आगे नैनीताल सहित प्रदेश के सभी नगर निकायों को कूड़ेदानों से मुक्त करने की है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रुद्रप्रयाग नगर पालिका से 10 एवं इसी जनपद की तिलवाड़ा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2, 3 एवं 4 से कूड़ेदान हटा लिये गये हैं। इसी तरह टिहरी जिले की मुनि की रेती नगर निकाय ने भी बेहतर कार्य किया है। इसके बाद केवल शहरों में चुनिंदा स्थानों पर अच्छे छोटे कूड़ेदान ही रखे जाएंगे, जिनमें घूमते हुए लोग छोटी गंदगी ही डाल पाएंगे।

घर से कूड़ा एकत्रीकरण एवं पृथक्करण से आएगी खुले कूड़ेदान मुक्त होने की शुरुआत

Shailesh Bagauli
प्रदेश के शहरी विकास सचिव शैलेश बगौली।

नैनीताल। शहरी विकास सचिव श्री बगौली ने बताया कि शहरों को खुले कूड़ेदानों से मुक्त कराने की शुरुआत घर-घर में कूड़ा एकत्र करने और गीले व सूखे कूड़े को एकत्र करने से होगी। लोग अपने कूड़े को अपने घर पर ही गीले व सूखे कूड़े में विभक्त करके रखेंगे, तथा नगर निकाय के कर्मचारी इस विभक्त कूड़े को अलग-अलग अपने साथ ले जाएंगे। इससे कूड़े को खुले कूड़ेदानों में डालने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। बताया कि रुद्रप्रयाग के डीएम ने इस दिशा में बेहतरीन कार्य करते हुए अपने अधिकारियों की वार्डों में लोगों को जागरूक करने के लिए ड्यूटी लगाई, जिससे यह सफलता मिली है। आगे उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से योजना के लिए इसी तरह का सहयोग देकर शहरों को खुले कूड़ेदान व गंदगी मुक्त करने में अपना योगदान देने के निर्देश भी दिये हैं।

नैनीताल में भी हुई घर से कूड़ा एकत्रीकरण की शुरुआत

नैनीताल। प्रदेश की दूसरी सबसे पुरानी नगर पालिका नैनीताल में पूर्व में श्री बगौली के डीएम रहते ही शुरू हुई ‘मिशन बटरफ्लाई’ योजना की सफलता एवं बाद में ‘एटुजेड’ कंपनी की विफलता के बाद एक बार पुनः घर से कूड़ा एकत्रीकरण व पृथक्करण योजना की शुरुआत हो गयी है। योजना के तहत इन दिनों शहर के विभिन्न वार्डों में गीले व सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग छोटे कूड़ेदान बांटे जा रहे हैं। अलबत्ता अभी कूड़ा घर से ले जाने का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें : नैनीताल की धमनियों की सफाई न होने पर डीएम सख्त, उच्चाधिकारियों को सफाई के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम, वरना होगी कार्रवाई…

<

p style=”text-align: justify;”>-डीएम ने नैनी झील का निरीक्षण करते हुए पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता तथा अधिशासी अभियंता को अनुशासनात्मक तथा विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी
-नैनी झील के जल स्तर को मापने व नियंत्रण के लिए स्वचालित प्रणाली लगाने के भी दिये आदेश
Lake nirikshan DMनवीन समाचार, नैनीताल, 12 जुलाई 2019। डीएम सविन बंसल ने शुक्रवार सुबह नैनी झील तथा नालों का निरीक्षण करते हुए नगर के मल्लीताल स्थित सबसे बड़े नाला नंबर 23 में गंदगी पाये जाने पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता तथा अधिशासी अभियंता को तीन दिन के भीतर नगर के सभी नालों की सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिये हैं। और ऐसा न करने पर अनुशासनात्मक तथा विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी है। कहा कि यदि ठेकेदार द्वारा सफाई व्यवस्था में हीलाहवाली की जा रही है तो तत्काल ठेका निरस्त कर हुए ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करें। उन्होंने तल्लीताल में झील से पानी की निकासी एवं झील के स्तर की मॉनीटरिंग के लिए लेक लेवल मैनुअल गेज-पुली सिस्टम के स्थान पर ऑटो मॉनीटरिंग तथा नियंत्रण के लिए ऑटोमैटेड स्काडा सिस्टम स्थापित करने को कहा, ताकि झील के जल स्तर तथा गेट को स्वचालित तरीके से ऑपरेट किया जा सके।
इसके साथ ही उन्होंने बरसात के दौरान झील की प्रतिदिन सुबह व शाम दो बार नियमित सफाई करने, नैना देवी मंदिर के पास ठंडी सड़क क्षेत्र में झील की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत के लिए तत्काल आगणन बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने नालों, झील एवं आस-पास के क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला विकास प्राधिकरण के सचिव हरबीर सिंह तथा एसडीएम विनोद कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम एसएस जंगपांगी, हरबीर सिंह, विनोद कुमार, ईई सिचाई हरीश चंद्र सिंह, डीएस बसनाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नये सिस्टम से खुलेगी नालों की सफाई की पोल

नैनीताल। डीएम सविन बंसल ने दोहराया कि नगर के नालों की वास्तविक निगरानी के लिए ‘वाईफाई एनेबल्ड ऑल वेदर हाई रिजुलेशन सीसीटीवी कैमरे’ स्थापित किए जा रहे हैं। इनसे सिंचाई विभाग तथा नगर पालिका द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था की वास्तविकता सामने आएगी, लापरवाही पाए जाने पर इन विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : नालों में कूड़ा डालने वालों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे का हुआ सफल परीक्षण…

नवीन समाचार, नैनीताल, 7 जुलाई 2019। डीएम सविन बंसल की पहल पर नैनीताल नगर में नालों पर कूड़ा-मलवा डालने वालों पर आधुनिक तरीके से नजर रखने की कड़ी में रविवार को ड्रोन कैमरे का परीक्षण किया गया। बताया जा रहा है कि नगर के मल्लीताल स्थित मस्जिद तिराहा के पास वाले नगर के सबसे बड़े नाला नंबर 23 व बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के पास के नाला नंबर 20-21 पर डीजेआई कंपनी की ओर से ड्रोन कैमरे की करीब 10 मिनट की सफल परीक्षण उड़ानें हुईं। बताया जा रहा है कि आगे इसी कंपनी के माध्यम से नगर के सभी नालों पर कूड़ा डालने वालों, अतिक्रमण करने वालों आदि पर इसी तरह ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें : नालों में कूड़ा डालने वालों पर नजर रखने को होगा वाईफाई सुविधा युक्त नया प्रबंध…

<

p style=”text-align: justify;”>-बलियानाला क्षेत्र में भूस्खलन पर नजर रखने को भी लगेंगे वाईफाई युक्त हाई रिजुलेशन ऑल वेदर सीसीटीवी कैमरे
नवीन समाचार, नैनीताल, 6 जुलाई 2019। नैनीताल की विश्व प्रसिद्ध नैनी झील के लिए सकारात्मक खबर है। नैनीताल नगर में नालों में कूड़ा, मलवा डालने वालों व अतिक्रमण करने वालों और नगर पालिका तथा सिंचाई विभाग द्वारा की जाने वाली नालों की सफाई व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर तीसरी ऑख के रूप में ‘वाईफाई युक्त हाई रिजुलेशन ऑल वेदर सीसीटीवी कैमरे’ लगाये जाने की कवायद शुरू कर दी गई हैं। डीएम सविन बंसल ने बताया कि इन कैमरों की प्रतिदिन मोनीटरिंग एवं पर्यवेक्षण करने के लिए जिला कन्ट्रोल रूम तथा एलडीए में कन्ट्रोल डिसप्ले लगाते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। नालों में कूड़ा डालने वालों के चालान करते हुए आपदा अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
श्री बंसल ने नैनीताल झील को नगर की जीवर रेखा एवं इसमें गिरने वाले नालों को झील की धमनियां बताते हुए नालों में कूड़ा एवं मलवा डालने तथा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नैनीताल शहर में स्थित विभिन्न नालों के अलग-अलग स्थानों पर कूड़ा तथा भवन निर्माण सामाग्री तथा मलवा डाले जाने से वर्षा के दौरान नालियॉ अवरूद्ध होने से बहाव सड़क एवं पहाड़ियों से होते हुए परिसम्पत्तियों को नुकसान पहुंचता है, जिससे जान-माल के नुकसान की संभावना बनी रहती है। विगत वर्षो में नालों के बहाव अवरूद्ध होने के कारण आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी ,जिससे माल रोड पर भारी मलवा जमा होने से माल रोड धंस गई थी तथा जन-जीवन एवं यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था तथा इसके पुर्नस्थापना में काफी समय एवं धन भी व्यय हुआ था। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नालों एवं झील के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी लगाने हेतु ऐसे स्थान चुनें जहां से नालों की रियल टाईम मॉनीटरिंग एवं पर्यवेक्षण किया जा सके। उन्होंने बताया कि अतिसंवेदनशील बलियानाला के ‘स्लोप क्रोनिक डेवलपमेंट मोनीटरिंग’ एवं प्रतिकूल स्थिति पर पैनी नजर रखते हुए प्रतिकूल स्थिति में रेस्पोंस टाईम कम करने के लिए भी तीसरी ऑख के रूप में वाईफाई इनेबल्ड हाई रिजुलेशन ऑल वेदर सीसीटीवी कैमरे सहायक होंगे।

यह भी पढ़ें : हाई कोर्ट ने बरसाती पानी पर जल संस्थान को दिए सिर्फ 2 हफ्ते…

नवीन समाचार, नैनीताल, 19 जनवरी, 2019। सरोवरनगरी नैनीताल की वैश्विक पहचान बनाने वाली नैनी झील में इसके जलागम क्षेत्र की पानी की बूंद-बूंद को लाने और इसमें आई हर बूंद को बचाकर इसे संरक्षित करने के लिए उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल नगर में छतों से गिरने वाले बारिश के पानी को सीवर लाइन में डालने के मामले को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने जल संस्थान को नगर में चिह्नित ऐसे 215 मामलों में दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति नारायण सिंह धानिक की संयुक्त खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। नैनीताल नगर के सामाजिक कार्यकर्ता कमल त्रिपाठी ने इस मामले में जनहित याचिका दायर की है। सुनवाई के दौरान याची के अधिवक्ता विपुल शर्मा ने कोर्ट में बताया कि नगर के कई भवनों के छतों का पानी सीवर से जोड़ कर रखा गया है। इसके चलते नगर में होने वाली बारिश का साफ पानी नैनी झील में जाने के बजाय नगर से बाहर चला जाता है। वहीं सीवर लाइन पर इसके दबाव के कारण माल रोड सहित कई अन्य स्थानों पर सीवर लाइन ओवर फ्लो होकर गंदा पानी नैनीझील में जाता है,जो सही नहीं है। सुनवाई के दौरान जल संस्थान की ओर से कोर्ट में बताया गया कि ऐसे भवनों का सर्वे किया गया है। जिसमें 215 मामले सामने आए हैं। इनमें निजी और सरकारी भवन शामिल हैं। इस पर कोर्ट ने सख्त नारजगी व्यक्त करते हुए जल संस्थान से सभी भवनों के सीवर से संयोजन हटाने के कहा और इसके लिए दो सप्ताह का समय दिया है।

यह भी पढ़ें : नैनी झील के संरक्षण के लिए बड़ा समाचार: सिचाई विभाग ने बनाया 17 करोड़ रुपये का प्लान

-बदले जाएंगे अंग्रेजों के जमाने में बने झील के डांट (गेट), तल्लीताल में लगेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड, वर्षा जल संग्रहण का पूरा प्रबंध भी होगा

mall with lake

<

p style=”text-align: justify;”>नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 19 जनवरी, 2019। सरोवरनगरी नैनीताल की वैश्विक पहचान बनाने वाली नैनी झील में इसके जलागम क्षेत्र की पानी की बूंद-बूंद को लाने और इसमें आई हर बूंद को बचाकर इसे संरक्षित करने के लिए सिचाई विभाग ने करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से नैनी झील को बचाने का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इस बजट से नगर के बरसाती पानी को झील में लाने, झील की सफाई करने, नालों के मुहानों की मरम्मत, झील के किनारों की मरम्मत एवं झील में पानी घोलने की पहले से चल रही एरिएशन की प्रक्रिया को और बेहतर किया जाएगा। इस बाबत विस्तृत प्रस्ताव पर शुक्रवार को देहरादून शासन की वित्त व्यय समिति की बैठक भी हो चुकी है।
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता एमसी पांडेय ने इस बाबत विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत नैनीताल नगर के नैनी झील के जगागम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूरे क्षेत्र का वर्षा जल संग्रहण का प्रबंधन किया जाएगा। इसके तहत नैनी झील में पानी लाने वाले सभी 64 नालों का रिस्टोरेशन, इस हेतु शहर के घरों की छतों में गिरने वाले बरसाती पानी को नालों से जोड़ने, ताकि उनका पानी झील में पहुंचे उनके झील में पहुंचने वाले मुहानों का सुधार, सूखाताल में बरसात के पानी को रोक कर इसे झील के रूप में स्थापित करने के कार्य भी किये जाएंगे। वहीं शुक्रवार की देहरादून में हुई बैठक से लौटे अधीक्षण अभियंता नरेंद्र सिंह पतियाल ने कहा कि इसी माह 23 जनवरी को होने वाली अगली बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है।

झील को जल स्तर मांपने और प्रदशित करने का सिस्टम भी बदलेगा

नैनीताल। योजना के तहत नैनी झील के जल स्तर को मापने और इसे प्रदर्शित करने की मौजूदा व्यवस्था भी पूरे एक करोड़ रुपये खर्च कर बदली जाएगी। उल्लेखनीय है कि अब तक चल रही अंग्रेजी दौर की व्यवस्था के तहत संभवतया उस दौर के सबसे निचले स्तर को शून्य स्तर माना जाता है, जबकि नैनी झील की गहराई करीब 27 मीटर मानी जाती है। ऐसे में झील का जल स्तर शून्य बताये जाने के दौरान भी झील में 20 मीटर से अधिक जल होता है और इसे शून्य कहे जाने से भ्रमपूर्ण स्थिति भी बनती है। वहीं जल स्तर को बताने के लिए भी अंग्रेजी दौर की ही अंकों को लटकाने की व्यवस्था है। इनमें से अधिकांश अंक हवा में उड़कर गायब भी हो चुके हैं। वहीं सिचाई विभाग के मुख्य अभियंता एमसी पांडे ने बताया कि नयी व्यवस्था के तहत झील के आधार से जल स्तर की माप की जाएगी और इसे तल्लीताल डांठ, फांसी गधेरा अथवा किसी अन्य ऐसे सुविधाजनक स्थान पर लगाया जाएगा जहां से नगर के आम लोग एवं सैलानी झील के स्तर, पानी की गुणवत्ता आदि के बारे में जान सकें, एक विशाल इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इस बोर्ड में नगर के तापमान, बारिश, आर्द्रता आदि के बारे में जानकारियां प्रदर्शित की जाएंगी।

सात करोड़ में बनेता भरा सूखाताल

नैनीताल। योजना के तहत सात करोड़ रुपये में सूखाताल को झील के रूप में विकसित एवं पुर्नस्थापित किया जाएगा। इसके लिये क्षेत्र के सूखाताल के बेड की सफाई कर इसकी गहराई इसके मूल स्तर तक बढ़ाई जाएगी एवं इसके जलागम क्षेत्र के नालों को सूखाताल से जोड़ा जाएगा, ताकि बरसात में यह झील भर जाए, और आगे पूर्व की तरह लंबे समय तक नैनी झील को रिसाव के जरिये पानी पहुचाकर रिचार्ज करते रहें।

यह भी पढ़ें : नैनी झील ने खोल कर रख दी नैनीताल की सफाई और पॉलीथीन उन्मूलन अभियानों की पोल

<

p style=”text-align: justify;”>Plasticनैनीताल, 23 सितंबर 2018। ईश्वर प्रदत्त प्रकृति से अधिक शक्तिमान कुछ भी नहीं। मनुष्य एक-दूसरे को, शासन-प्रशासन भले जनता और न्यायालय को बेवकूफ बना लें, किंतु ईश्वर और उसके अंग प्रकृति की आंखों में धूल नहीं झोंक सकते। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। नगर में हुई बारिश के बाद नैनी झील ने नगर की सफाई व्यवस्था और प्रशासन के पॉलीथीन उन्मूलन के प्रयासों की पूरी तरह से पोल-खोल कर रख दी। नैनी झील की सतह पर इतनी अधिक मात्रा में प्लास्टिक उभर कर आ गयी कि कई लोगों से देखी न जा सकी। ऐसे में कुछ नाविकों ने ही बिना (बिना अखबारनवीसों को सूचना दिये या पहले से किसी कभी लक्ष्य पूरा न किये जाने के लिये चलाये जाने वाले प्रशासनिक अभियानों की तरह कोई घोषणा किये) झील की सतह पर इकट्ठा हुई प्लास्टिक को झील से हटाया।
Plastic1उल्लेखनीय है कि नगरवासी और प्रशासनिक जिम्मेदार विभाग इस वर्ष मानवीय हरकतों-प्लास्टिक इत्यादि के कारण नालों-नालियों के चोक होने से लोवर माल रोड के नैनी झील में समाने और उधर बेरोकटोक निर्माणों की वजह से पानी के रिसाव से बलियानाला के रईस होटल क्षेत्र में हुए अब तक के सबसे बड़े भूस्खलन के बावजूद अपनी हरकतों से कोई सबक नहीं ले रहे हैं। इसकी परिणति-कीमत भविष्य में किस रूप में नगर को चुकानी पड़ सकती है, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं है।

Read more

नैनीताल-कुमाऊं में फिल्माई गई फिल्मों और गानों का पूरा लेखा-जोखा

(Old Man Take off Life Jacket-Jumped in NainiLake

मधुमती (1958)-दिलीप कुमार, वैजयन्ती माला और जॉनी वॉकर। प्रमुख गीत-जुल्मी संग आँख लड़ी, चढ़ गयो पापी बिछुआ, दिल तड़प तड़प के, घड़ी घड़ी मोरा दिल धड़के, जंगल में मोर नाचा, सुहाना सफ़र, आजा  रे परदेशी । गुमराह(1963)- सुनील दत्त, माला सिन्हा। प्रमुख गीत-इन हवाओं में, इन फ़िज़ाओं में तुझको मेरा प्यार पुकारे। कौन अपना-कौन पराया (पूर्व नाम वांटेड) (1963)-वहीदा रहमान, अशोक कुमार, विजय कुमार … Read more