नवीन समाचार, लालकुआं, 27 मई 2025 (Young Man Entered in Girls College in Half Naked)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के लालकुआं क्षेत्र अंतर्गत बिंदुखत्ता स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तिवारीनगर में मंगलवार को एक युवक अर्धनग्न अवस्था में घुस गया। यह युवक परिसर में हंगामा करने लगा और आरोप है कि उसने विद्यालय की प्रधानाचार्या से भी अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। उसकी इस हरकत से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। छात्राएं भयभीत हो गईं और स्टाफ के बीच भी असहज स्थिति उत्पन्न हो गई।
पुलिस ने दबिश देकर युवक को लिया अभिरक्षा में
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की गतिविधियों से चिंतित विद्यालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर कालिका मंदिर पुलिस चौकी से प्रभारी उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह अपने दल के साथ कॉलेज पहुंचे। उन्होंने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और लगातार उत्तेजित व्यवहार करता रहा।
चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित युवक विद्यालय के समीप ही रहता है और पिछले लंबे समय से विद्यालय प्रबंधन से उसका मतभेद चल रहा है। इस कारण वह समय-समय पर विद्यालय के आसपास विवाद की स्थिति उत्पन्न करता रहा है। लेकिन आज उसने अर्धनग्न अवस्था में विद्यालय में घुसकर सीमाएं पार कर दीं और अशोभनीय व्यवहार किया।
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता (Young Man Entered in Girls College in Half Naked)
घटना के बाद विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपित युवक से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही थी। (Young Man Entered in Girls College in Half Naked)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Young Man Entered in Girls College in Half Naked, Nainital News, Lalkuan News, Hangama, Ardhnagn, Government Girls Inter College, Half Naked State, A young man entered the Government Girls Inter College in a half naked state, causing panic among the girl students, Uttarakhand News, Bindukhatta School Incident, Man Enters Girls School, Aghaat in School, School Safety Concern, Police Action in Uttarakhand, Rajkiya Kanya Inter College News, Somendra Singh Police, Nainital Police News, BinduKhatta Girls School, Girls Safety Issue, School Intruder Arrested, Hindi News, Uttarakhand Local News, Crime in School Campus, Latest Nainital Crime News, Student Safety Uttarakhand,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You must be logged in to post a comment.